पिछले सप्ताह सेंसेक्स 742 अंक लुढ़का, सोमवार से लौटेगी तेजी या जारी रहेगी गिरावट?

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 742.74 अंक टूटा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 181.45 अंक लुढ़का। ऐसे में सोमवार से शुरू हो रहे नए हफ्ते में शेयर बाजार में गिरावट जारी रहेगी या लौटेगी तेजी? अगर आप शेयर बाजार निवेशक हैं तो इस सवाल का जवाब जरूर ढूंढ रहे होंगे। मार्केट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 जुलाई 2025, 08:14 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पिछले सप्ताह सेंसेक्स 742 अंक लुढ़का, सोमवार से लौटेगी तेजी या जारी रहेगी गिरावट?
Photo: UB India News Archive

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 742.74 अंक टूटा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 181.45 अंक लुढ़का। ऐसे में सोमवार से शुरू हो रहे नए हफ्ते में शेयर बाजार में गिरावट जारी रहेगी या लौटेगी तेजी? अगर आप शेयर बाजार निवेशक हैं तो इस सवाल का जवाब जरूर ढूंढ रहे होंगे। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अगले सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता से जुड़े घटनाक्रमों तथा वैश्विक रुझानों से तय होगी। शेयर बाजार सोमवार को तीन दिग्गज कंपनियों – रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया दे सकता है। कंपनियों के मजबूत नतीजे के दम पर बाजार में तेजी लौट सकती है। हालांकि, बाजार की चाल स्टॉक स्पेसिफिक रहने का अनुमान है।

रिलायंस ने दर्ज किया रिकॉर्ड मुनाफा
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को जून तिमाही के लिए 26,994 करोड़ रुपये का अपना अबतक का सबसे अधिक तिमाही लाभ दर्ज किया है। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 78.3 प्रतिशत का उछाल है। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि.के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा कि सभी की निगाहें चालू तिमाही नतीजों के सत्र पर टिकी हैं। निवेशक सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सबसे पहले तीन दिग्गज कंपनियों – रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक – के नतीजों पर प्रतिक्रिया देंगे। इसके बाद के सत्रों में, इन्फोसिस, डॉ.रेड्डीज लैबोरेटरीज, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया सहित कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर, बाजार भागीदार व्यापार समझौतों से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे। इनसे विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह और मुद्रा की चाल को दिशा मिलेगी।

एचडीएफसी का लाभ घटा
इस बीच, एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को जून, 2025 तिमाही के लिए अपने एकीकृत शुद्ध लाभ में 1.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। बैंक का शुद्ध लाभ घटकर 16,258 करोड़ रुपये रह गया है। आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 15.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,558 करोड़ रुपये रहा है। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा कि जैसे ही हम एक नए सप्ताह में प्रवेश कर रहे हैं, बाजार विभिन्न घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक संकेतकों का इंतजार कर रहा है। घरेलू मोर्चे पर, निवेशक इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, नेस्ले जैसी प्रमुख कंपनियों के पहली तिमाही की नतीजों पर कड़ी नजर रखेंगे।

अमेरिका से ट्रेड डील पर निवेशकों की नजर
भारत और अमेरिका के वार्ताकारों ने 17 जुलाई को वाशिंगटन में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर पांचवें दौर की वार्ता सफलतापूर्वक पूरी की। यह वार्ता 14 से 17 जुलाई तक चार दिनों तक चली। दोनों देशों के बीच ये बातचीत इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वे एक अगस्त से पहले एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्क पर रोक की मियाद एक अगस्त को समाप्त हो रही है।

कच्चे तेल की कीमतों पर भी नजर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख- संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि एक अगस्त की शुल्क की समयसीमा से पहले भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए लंबे समय से चल रहे इंतजार की वजह से निवेशक बाजार से दूरी बनाए हुए हैं। इसके अलावा निवेशक विदेशी संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों और कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव पर भी नजर रखेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰