संसद मानसून सत्र: हंगामे की भेंट चढ़ा था पहला दिन, आज कैसे रहेंगे हालात?

संसद मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग उठाई थी, जिसके बाद हुए हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। हालांकि राज्यसभा ने सोमवार को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पोत परिवहन क्षेत्र से संबंधित ‘वहन-पत्र विधेयक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 22 जुलाई 2025, 04:59 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संसद मानसून सत्र: हंगामे की भेंट चढ़ा था पहला दिन, आज कैसे रहेंगे हालात?
Photo: UB India News Archive

संसद मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग उठाई थी, जिसके बाद हुए हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। हालांकि राज्यसभा ने सोमवार को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पोत परिवहन क्षेत्र से संबंधित ‘वहन-पत्र विधेयक 2025’ को मंजूरी प्रदान कर दी थी।

संसद के मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। पहला दिन काफी हंगामेदार रहा और विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की। सरकार ने भी विपक्ष की मांग मान ली है और चर्चा के लिए तैयार हो गई है। वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मानसून सत्र के पहले दिन अचानक इस्तीफा देने ने भी चौंकाया और आज ये भी मुद्दा गरम रह सकता है।

लाइव अपडेट
10:17 AM, 22-JUL-2025
‘सिर्फ वे ही बता सकते हैं इस्तीफे की वजह’
उपराष्ट्रपति के इस्तीफे को लेकर जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि ‘सिर्फ वे ही (उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़) ही जानते हैं कि इस्तीफे की क्या वजह है। हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। या तो सरकार को इसके बारे में पता है या फिर खुद उन्हें। यह सरकार पर है कि वे उनका इस्तीफा स्वीकार करते हैं या नहीं।’

10:13 AM, 22-JUL-2025
उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर बोले एमडीएमके सांसद
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर एमडीएमके के सांसद दुरई वाइको ने कहा कि ‘यह बेहद चौंकाने वाला रहा। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं।’

10:05 AM, 22-JUL-2025
गौरव गोगोई ने दिया स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस के लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने बिहार मतदाता सूची की जांच के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव दिया है। साथ ही लोकसभा सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका ने ओडिशा में छात्रा के आत्मदाह के मामले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है।

09:18 AM, 22-JUL-2025
बिजनेस ऑफ सस्पेंशन नोटिस दिया गया
राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी बिजनेस ऑफ सस्पेंशन नोटिस दिया है और बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है और बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की मांग की है।

08:51 AM, 22-JUL-2025
Monsoon Session 2025 Live: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हंगामे के आसार, विपक्ष कर रहा चर्चा की मांग
ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार से चर्चा का आश्वासन मिलने के बाद अब विपक्ष बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। इसे लेकर आज कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया है और बिहार मुद्दे पर तुरंत चर्चा की मांग की है। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरा बताया है।

JULY 22, 202508:56 IST
राज्यसभा सांसदों ने दिया SIR को स्थगित करने का प्रस्ताव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लाइव: राज्यसभा में कांग्रेस के चार सांसदों सैयद नासिर हुसैन ,नीरज डांगी , रंजीता रंजन और अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार में चल रहे इलेक्शन कमीशन के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर रोल 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव दिया गया और चर्चा की मांग की गई. बता दें कि चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया का विपक्ष विरोध कर रहा है. विधानसभा में भी एसआईआर को लेकर आज हंगामा हो सकता है.

 

पहले दिन राहुल का पुराना राग, नड्डा ने खरगे से कहा- आप जो बोल रहे हैं रिकार्ड में नहीं जाएगा

संसद के मानसून सत्र का पहला दिन, हमलावर विपक्ष और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग, हंगामा और स्थगन। राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार ने कहा कि उन्हें बोलने नहीं दिया। कुछ ऐसा ही रहा पहले दिन सदन का नजारा। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का बयान भी खूब वायरल हुआ और अंत में सरकार दोनों सदनों में चर्चा के लिए तैयार हो गई। अभी यह सत्र 21 अगस्त तक के लिए प्रस्तावित है। 21 दिन की बैठक होनी है। बड़ा सवाल है कि क्या पहले दिन सदन में सरकार के सदन प्रबंधकों की रणनीति फ्लोर पर लड़खड़ा गई?

नेता विपक्ष बोल नहीं पाए
लोकसभा में पहले दिन विपक्ष के सासंदों ने हंगामा शुरू कर दिया। जब राहुल गांधी सदन में कुछ कहना चाहते थे, उस समय आसन पर जगदंबिका पाल थे। जगदंबिका पाल का कहना है कि वह राहुल गांधी को जरूर बोलने का समय देते, लेकिन राहुल को चाहिए था कि वह सदन में कार्यवाही को चलने में अपना सहयोग देते। अपने सांसदों को शांत कराते, वेल से बुलाते। भाजपा के सांसद संजय जायसवाल कहते हैं कि राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर पर बोलना चाहते थे। उन्हें पहले इसका नोटिस देना चाहिए था। विपक्ष का नेता होने के नाते संसदीय परंपरा का पालन तो करते?

राहुल गांधी का वही पुराना राग
संसद भवन परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन मनाने के बाद राहुल गांधी लोकसभा में थे। लोकसभा से बाहर आते ही उन्होंने कहा कि वह लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं और उन्हें बोलने नहीं दिया गया। वह कुछ कहना चाहते थे, लेकिन अवसर नहीं दिया गया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस पर शालीनता से सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने का अवसर मिलना चाहिए था। कांग्रेस के नेताओं ने इसके बाद इसी लाइन को अपना राजनीतिक हथियार बनाया और केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाकर लोकतंत्र का गला घोटने के आरोप सत्ता पक्ष पर मढ़ना शुरू कर दिया। लोकभा की कार्यवाही पहले दिन केवल 20 मिनट चली और हंगामे की भेंट चढ़ गई।

मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा…
मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाया और देश के सच जानने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि हमने सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है और विपक्ष को जानने का हक है। खरगे ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से 24 बार भारत-पाकिस्तान के बीच में संघर्ष विराम कराने का बयान देने का भी मुद्दा उठाया। प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग। खरगे को जवाब देने के लिए भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा खड़े हुए। जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ऑपरेशन सिंदूर को आजादी के बाद से अब तक का सबसे बेहतरीन आपरेशन बताया। सरकार की संसद में हर मुद्दे पर चर्चा कराने की मंशा जताई। लेकिन बोलते-बोलते जेपी नड्डा वह कह गए, जो वायरल हो गया। वह राज्यसभा के सभापति की भाषा बोल गए और कहा कि आपका कहा कुछ भी रिकार्ड में नहीं जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार हैं। संसदीय कार्यमंत्री ने भी सदन को यही बताया। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा को बताया बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में प्रस्ताव देकर आए हैं। सरकार पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर समेत हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। अब सूचना है कि राज्यसभा में इस मुद्दे पर 9 घंटे और लोकसभा में करीब 16 घंटे चर्चा का समय रखा गया है। संसद की कार्यवाही कल तक के लिए ,स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ मंत्रणा की। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजजू समेत अन्य थे, इस मंत्रणा में सरकार ने कई अहम निर्णय लिए।

 

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰