ऋषभ पंत इंग्लैंड सीरीज से हुए बाहर, ईशान किशन को टीम में किया जा सकता है शामिल

इंग्लैंड दौरे पर भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का दौर जारी है और अब इसमें उपकप्तान ऋषभ पंत का नाम जुड़ चुका है। पंत चोटिल होकर इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बची सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए पैर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 24 जुलाई 2025, 09:33 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ऋषभ पंत इंग्लैंड सीरीज से हुए बाहर, ईशान किशन को टीम में किया जा सकता है शामिल
Photo: UB India News Archive

इंग्लैंड दौरे पर भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का दौर जारी है और अब इसमें उपकप्तान ऋषभ पंत का नाम जुड़ चुका है। पंत चोटिल होकर इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बची सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए पैर में चोट लगी थी। इसके बाद वह काफी दर्द में दिखे थे और रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्हें स्कैन के लिए भी ले जाया गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया कि उनके पैर की अंगुली टूट गई है और डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

पहली पारी में पंत 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब रिवर्स स्वीप के प्रयास में गेंद आकर उनके पैर पर लगी। भारतीय पारी के 68वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद उनके दाहिने पैर पर लगी। इसके बाद वह जमीन पर ही लेट गए और काफी दर्द में दिखे थे। फीजियो के आने पर भी वह दर्द से कराहते दिखे थे। फिर उन्हें उठाकर ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन वह चल नहीं सके। फिर उन्हें एंबुलेंस में ले जाया गया। पंत के दाहिने पैर से खून रिसता हुआ देखा गया, साथ ही शरीर के उस हिस्से में काफी सूजन भी थी।

पंत का बाहर होना बड़ा झटका है, क्योंकि वह इन फॉर्म बल्लेबाज हैं और मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। अब वह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आएंगे, जिससे भारत इस टेस्ट में एक कम बल्लेबाज के साथ उतरेगा। इसका नुकसान हो सकता है। इंग्लैंड की टीम पहले ही सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर भारतीय टीम यह टेस्ट हारती है तो सीरीज भी हार जाएगी।

IND vs ENG: Rishabh Pant ruled out of ongoing Test series against England due to fractured toe: BCCI source
वहीं, बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखाया गया है और वह छह हफ्तों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का एलान करेगा और ईशान किशन रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।’ पांचवां टेस्ट लंदन के द ओवल मैदान में 31 जुलाई से चार अगस्त तक खेला जाएगा। किशन ने हाल ही में नॉटिंघमशायर के लिए दो काउंटी मैच खेले हैं और साथ ही टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलने वाली भारत ए टीम का भी हिस्सा थे। थिंक टैंक केएल राहुल को विकेटकीपिंग करने के लिए भी कह सकता है, लेकिन उन्होंने 2023-24 सीजन में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से यह जिम्मेदारी नहीं निभाई है।
IND vs ENG: Rishabh Pant ruled out of ongoing Test series against England due to fractured toe: BCCI source
वहीं, इंडियन एक्सप्रेस ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया, ‘मेडिकल टीम यह देखने की कोशिश कर रही है कि क्या पंत दर्द निवारक दवा लेकर फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। हालांकि, उन्हें चलने के लिए अभी भी सहारे की जरूरत है और उनकी बल्लेबाजी की संभावना बहुत कम दिख रही है।’ पंत अब अगले छह हफ्ते तक मैदान पर नहीं दिखेंगे।
IND vs ENG: Rishabh Pant ruled out of ongoing Test series against England due to fractured toe: BCCI source
भारत पहले से ही चोट के संकट से जूझ रहा है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (घुटने) सीरीज से बाहर हो चुके हैं और तेज गेंदबाज आकाश दीप (ग्रोइन) और अर्शदीप सिंह (अंगूठे) चौथे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर और अंशुल कंबोज को चौथे टेस्ट में मौका दिया गया। पंत ने अब तक इस सीरीज में चार मैचों में 66 की औसत से 462 रन बनाए थे। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। पंत इससे पहले भी चोट की वजह से काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे। उनका 2022 के दिसंबर में एक्सीडेंट हुआ था और पैर में गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने करीब डेढ़ साल बाद आईपीएल 2024 से क्रिकेट में वापसी की थी। अब एक बार फिर वह चोटिल हो गए हैं।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰