भारत ने कैसे कराया मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ …………

भारत ने दूसरी पारी में फाइट दिखाने के बाद मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ करा लिया। शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और केएल राहुल ने मिलकर 142 ओवर बैटिंग की और टीम की हार को ड्रॉ में बदला। राहुल 90 रन बनाकर आउट हुए, बाकी तीनों बैटर्स ने शतक लगाए। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट ड्रॉ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 जुलाई 2025, 05:19 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत ने कैसे कराया मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ …………
Photo: UB India News Archive

भारत ने दूसरी पारी में फाइट दिखाने के बाद मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ करा लिया। शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और केएल राहुल ने मिलकर 142 ओवर बैटिंग की और टीम की हार को ड्रॉ में बदला। राहुल 90 रन बनाकर आउट हुए, बाकी तीनों बैटर्स ने शतक लगाए।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट ड्रॉ होने से टीम इंडिया सीरीज में अब भी बरकरार है। टीम अब पांचवां टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा सकती है। हालांकि, भारत हार गया तो इंग्लैंड 3-1 से सीरीज जीत लेगी। आखिरी मैच ड्रॉ होने पर भी सीरीज 2-1 से इंग्लैंड के नाम ही होगी।

मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ होने के 5 कारण…

कारण-1. इंग्लैंड ने पहली पारी डिक्लेयर नहीं की मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 358 रन बनाए। बैटिंग के लिए मददगार पिच और कंडीशन पर इंग्लैंड ने 157.1 ओवर बैटिंग की और 669 रन बना दिए। टीम ने चौथे दिन के पहले सेशन तक बैटिंग की। इससे भारत के पास टेस्ट मैच ड्रॉ कराने का मौका बन गया।

इंग्लैंड अगर 550 रन बनाने के बाद पारी डिक्लेयर कर देता तो टीम इंडिया कन्फ्यूजन की स्थिति में जल्दी रन बनाने की कोशिश करती। जिससे मुकाबले का नतीजा किसी टीम के पक्ष में निकल जाता। हालांकि, इंग्लैंड की लंबी बैटिंग ने भारत के पास ड्रॉ के लिए खेलने के अलावा दूसरा ऑप्शन ही नहीं छोड़ा।

कारण-2. 2 विकेट के बाद राहुल-गिल की पार्टनरशिप मुकाबले के चौथे दिन 311 रन से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरी पारी में शून्य पर 2 विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना कोई रन बनाए पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। यहां से ओपनर केएल राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी संभाल ली।

राहुल और शुभमन ने चौथे दिन के दूसरे और तीसरे सेशन में विकेट नहीं गिरने दिया। राहुल पांचवें दिन पहले सेशन में 90 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद शुभमन ने शतक लगाया, लेकिन वे भी 103 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, दोनों ने 188 रन की पार्टनरशिप की और भारत को मैच ड्रॉ कराने की स्थिति में मजबूती से खड़ा कर दिया।

कारण-3. पांचवें दिन जडेजा-सुंदर के शतक 87.4 ओवर में भारत ने शुभमन के रूप में चौथा विकेट गंवाया। यहां रवींद्र जडेजा बैटिंग करने आए, जिनका पहली ही गेंद पर जो रूट ने स्लिप में कैच छोड़ दिया। उन्होंने इस जीवनदान का फायदा उठाया और सुंदर के साथ भारत की पारी को संभाल लिया।

पांचवें दिन भी भारत ने दूसरे और तीसरे सेशन में कोई विकेट नहीं गंवाया। जडेजा और सुंदर ने दूसरे सेशन में 99 रन बनाए और टीम को बढ़त के करीब पहुंचा दिया। तीसरे सेशन में दोनों ने टीम को बढ़त भी दिला दी। जडेजा और सुंदर दोनों ने शतक लगाया और डबल सेंचुरी पार्टनरशिप भी कर ली।

सुंदर और जडेजा ने फिर मिलकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के साथ ड्रॉ के लिए हाथ मिला लिया। जडेजा 107 और सुंदर 101 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दोनों ने 55.2 ओवर बैटिंग की। जडेजा ने गेंदबाजी में 4 विकेट भी लिए थे। हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स रहे, जिन्होंने 141 रन बनाने के साथ मैच में 6 विकेट भी लिए।

कारण-4. इंग्लैंड की बैजबॉल पिच ने बैटिंग आसान बनाई कप्तान बेन स्टोक्स और हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने 2022 में इंग्लैंड की लीडरशिप संभाली। दोनों ने इंग्लैंड की पिचों को बैटिंग के लिए कुछ ज्यादा ही मददगार और आसान बना लिया। जिससे मुकाबले के चौथे और पांचवें दिन भी बैटिंग करने में ज्यादा परेशानी नहीं आती है। भारत के बैटर्स ने मैनचेस्टर में इसी तरह की पिच का फायदा उठाया और 311 रन से पिछड़ने के बावजूद 143 ओवर बैटिंग कर मैच ड्रॉ करा लिया।

स्टोक्स और मैक्कुलम के साथ आने से पहले इंग्लैंड की पिचें गेंदबाजों के लिए मददगार हुआ करती थीं। यहां पांचों दिन गेंद स्विंग करती थीं और टीमों के लिए आखिरी 2 दिन बैटिंग करना तो बहुत ही मुश्किल हो जाता था। हालांकि, जब तक स्टोक्स और मैक्कुलम का बैजबॉल अप्रोच जारी रहेगा, चौथे और पांचवें दिन टीमों को बैटिंग करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

कारण-5. इंग्लिश बॉलर्स की थकान इंग्लैंड के बॉलर्स ने पहली पारी में 114 ओवर बॉलिंग की। दूसरी पारी के चौथे दिन गेंदबाज दूसरे सेशन में तो एनर्जी से भरपूर नजर आए, लेकिन गिल और राहुल की पार्टनरशिप बनते ही सभी के कंधे झुक गए। टीम इंडिया ने चौथे दिन आखिरी 2 सेशन में विकेट नहीं गंवाए। जिसके बाद इंग्लैंड ने अपने स्पिनर्स लियम डॉसन और जो रूट से ज्यादा बॉलिंग कराई, जिन्हें पिच से कुछ खास मदद नहीं थी।

इंग्लिश गेंदबाजों की थकान पांचवें दिन भी साफ नजर आई। पहले सेशन में एनर्जी से बॉलिंग करने के बाद आखिरी 2 सेशन में गेंदबाजों की पेस कम हो गई। कप्तान स्टोक्स ने भी आखिरी सेशन में ज्यादातर ओवर डॉसन और रूट से ही करवाए, ताकि टीम के पेस बॉलर्स अगले टेस्ट से पहले ज्यादा थके नहीं। अगला मुकाबला 3 दिन बाद ही 31 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इंग्लिश बॉलर्स की थकान भरी गेंदबाजी ने भारतीय बैटर्स का काम और भी आसान बना दिया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰