संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन; टैरिफ के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

संसद के दोनों सदनों में अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ पर जबर्दस्त हंगामा हो रहा है। विपक्ष इस मसले पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश केआर रहा है। इस बीच राज्यसभा में कई अहम विधेयक पेश होंगे। इसमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने की मांग वाला प्रस्ताव और ‘कैरेज ऑफ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 31 जुलाई 2025, 08:12 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन; टैरिफ के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित
Photo: UB India News Archive

संसद के दोनों सदनों में अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ पर जबर्दस्त हंगामा हो रहा है। विपक्ष इस मसले पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश केआर रहा है। इस बीच राज्यसभा में कई अहम विधेयक पेश होंगे। इसमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने की मांग वाला प्रस्ताव और ‘कैरेज ऑफ गुड्स बॉय सी बिल 2025’ शामिल है।

ट्रंप के टैरिफ के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में बिहार एसआईआर के मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मृत अर्थव्यवस्था वाले बयान पर लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य सवाल यह है कि ट्रंप ने 30-32 बार दावा किया है कि उन्होंने युद्धविराम किया। उन्होंने यह भी कहा कि पांच भारतीय जेट गिर गए। ट्रंप अब कहते हैं कि वह 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। पीएम मोदी जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं? असली वजह क्या है? उनके हाथ में नियंत्रण किसके पास है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने ट्रंप से पीएम मोदी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था कि मोदी मेरे दोस्त हैं, लेकिन मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं। दुनिया भर के अन्य देशों के प्रति ट्रंप का व्यवहार ऐसा है जैसे वह राजा हों और अन्य उनकी प्रजा हो। किसी भी बड़े या शक्तिशाली देश ने कभी अन्य देशों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया है। भारत को नए सिरे से सोचना होगा।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, वह सबने देखा है और उन्होंने दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोक दिया है। भारत को दोनों मुद्दों पर जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें यही मिलता है।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और भाजपा शासित राज्यों में मजदूरों की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद के बाहर विपक्षी गठबंधन इंडिया के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

ट्रंप के टैरिफ को लेकर जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। ऐसी जानकारी थी कि अलग-अलग देशों ने अलग-अलग दरों पर टैरिफ लगाए हैं। सरकार वही करेगी जो देश के हित में होगा। सरकार कृषि और एमएसएमई क्षेत्र के हित में काम करेगी। सरकार ने यह भी कहा है कि बातचीत जारी है। सरकार और पीएम मोदी समाधान निकालने में सक्षम हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 25% टैरिफ लगाने पर सीपीआई (एम) सांसद पी संदोष कुमार ने कहा कि ट्रंप सरकार का यह नया फैसला वास्तव में चौंकाने वाला है। भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता चल रही है। अचानक ट्रंप प्रशासन द्वारा इसकी घोषणा की गई। अगर आप ठीक से विश्लेषण करें तो ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद भारत दिन-प्रतिदिन अपमानित हो रहा है। अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति ने हमारे देश का इस तरह अपमान नहीं किया। इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि सरकार की प्रतिक्रिया बहुत नरम है। ट्रंप के खिलाफ वे एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। यही समस्या है।

 

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰