लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। आज 13वें दिन की कार्यवाही के दौरान भी जबरदस्त हंगामा होने के आसार हैं। लोकसभा और राज्यसभा में सरकार आज किन मुद्दों पर सवालों के जवाब देगी? सरकार की तरफ से किन विधायी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी? कौन से बिल पारित कराने के प्रयास […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 6 अगस्त 2025, 06:59 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा
Photo: UB India News Archive

संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। आज 13वें दिन की कार्यवाही के दौरान भी जबरदस्त हंगामा होने के आसार हैं। लोकसभा और राज्यसभा में सरकार आज किन मुद्दों पर सवालों के जवाब देगी? सरकार की तरफ से किन विधायी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी? कौन से बिल पारित कराने के प्रयास किए जाएंगे?

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की अवधि को छोड़ दिया जाए तो बीते 12 दिनों में संसदीय कार्यवाही का अधिकांश हिस्सा लोकसभा और राज्यसभा में शोरशराबे और विपक्षी दलों के उग्र प्रदर्शन के कारण बाधित हुआ। आज 13वें दिन की कार्यवाही से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शिक्षा और परीक्षा के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने एसएससी फेज 13 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और उसके कारण छात्रों पर होने वाले प्रभावों पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में नोटिस दिया है।

लोकसभा और राज्यसभा में किन मुद्दों पर हंगामा हो रहा है
दरअसल, संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा जारी रहने के आसार हैं। बिहार में चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अलावा अब सांसद कर्मचारी चयन आयोग (SSC) फेज 13 की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर भी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। राज्यसभा के वेल में सीआईएसएफ कर्मियों के कथित प्रवेश का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। लोकसभा और राज्यसभा में जारी हंगामे के बीच सरकार अब विधायी कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। बिल पारित कराने के प्रयासों के तहत सरकार कथित तौर पर गतिरोध खत्म करने के प्रयास भी कर रही है।

वित्त मंत्री ने मणिपुर का आय-व्यय का विवरण पेश किया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वर्ष 2025-26 के लिए मणिपुर राज्य की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, विपक्ष का हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू हुई। इस दौरान विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया। इस मौके पर पीठासीन स्पीकर दिलीप सैकिया ने सभी से अपील की सदन को चलने दें और सभी को बोलने का मौका मिलेगा।
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी गई श्रद्धांजलि
राज्यसभा के पूर्व सदस्य और कई राज्यों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के निधन पर राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
दोनों सदनों में शोक जताया गया, मौन रहे सांसद
मानसून सत्र में 13वें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही आज लोकसभा और राज्यसभा में शोक जताया गया। शोक संदेश में जापान के हिरोशिमा में गिराए गए बम की बरसी और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक  के निधन का उल्लेख किया गया।
हिरोशिमा-नागासाकी के पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि
लोक सभा ने जापान में 1945 के हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बम विस्फोटों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड आपदा की कर रहे निगरानी
उत्तराखंड की नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से निर्वाचित भाजपा के लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने कहा, उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा बहुत दुखद घटना है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटना बारीकी से जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी घटनास्थल पर गए हैं। कई सड़कें बह गई हैं… जानकारी के अनुसार, 120 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। भाजपा सांसद ने कहा, ‘हम प्रार्थना करते हैं कि मौसम में सुधार हो ताकि हमारे सेना के हेलीकॉप्टर प्रभावित लोगों को एयरलिफ्ट कर सकें और बचा सकें… केंद्र सरकार की एजेंसियां बचाव अभियान चलाने के लिए काम कर रही हैं।’
प्रियंका गांधी बोलीं- प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए व्यापक रणनीति बनाने की जरूरत
उत्तराखंड में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के मुद्दे पर संसद सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, उत्तराखंड में आई त्रासदी बहुत दुखद है। हिमाचल प्रदेश और वायनाड में भी ऐसी ही घटनाएं हुईं। हमें रोकथाम के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने की ज़रूरत है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
राज्यसभा में चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता पर चर्चा की मांग
संसद के मानसून सत्र में बीते लगभग दो हफ्ते से जारी हंगामे के बीच कांग्रेस की रजनी पाटिल ने ‘चुनावी प्रक्रिया की अखंडता, समावेशिता और निष्पक्षता’ पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।
जयराम रमेश ने राज्यसभा के उपसभापति के फैसले पर सवाल खड़े किए
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राज्यसभा के उपसभापति से सवाल पूछा है। उन्होंने संसद के मानसून सत्र में 13वें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की अपील ठुकराए जाने के फैसले पर सवाल किया। रमेश ने 1998 में लोकसभा अध्यक्ष रहे बलराम जाखड़ के फैसले का हवाला दिया है। उन्होंने तर्क दिया कि उपसभापति ने एसआईआर पर चर्चा को खारिज करने के लिए बलराम जाखड़ के फैसले का व्यक्तिपरक रूप से इस्तेमाल किया है।

राज्यसभा सभापति के फैसले को जानबूझकर नजरअंदाज क्यों किया?
कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि उन्होंने राज्यसभा के सभापति के हालिया फैसले को “जानबूझकर नजरअंदाज” क्यों किया? बकौल रमेश, राज्यसभा के सभापति ने कहा था कि राज्यसभा को किसी भी न्यायाधीश के आचरण को छोड़कर दुनिया की किसी भी चीज पर चर्चा करने का अधिकार है। एक्स पर जारी एक बयान में कांग्रेस नेता ने कहा, राज्यसभा सभापति का आसन सतत बरकरार रहता है।21 जुलाई, 2023 को राज्यसभा के सभापति ने स्पष्ट फैसले में कहा था कि ‘राज्यसभा को केवल एक प्रतिबंध के साथ दुनिया के किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने का अधिकार है।’ बकौल रमेश, तत्कालीन सभापति ने यह भी कहा था कि विचाराधीन मामले की अवधारणा पूरी तरह से गलत है।

संसद के दोनों सदनों में चुनाव आयोग से जुड़े मसलों पर चर्चा की मांग
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इसके अलावा राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने “चुनावी प्रक्रियाओं को निष्पक्ष” बनाए रखने से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
कांग्रेस सांसद ने भी कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया
लोकसभा में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक न्यायाधीश की नियुक्ति पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने इसके लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। मुद्दे का उल्लेख करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, न्यायाधीश पहले एक प्रमुख राजनीतिक दल के प्रवक्ता के रूप में काम कर चुके हैं।उन्होंने न्यायाधीश की निष्पक्षता और स्वतंत्रता के बारे में चिंता का इजहार करते हुए अहम मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।

विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस के सांसदों का प्रदर्शन

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध करते हुए बुधवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट हुए इस विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कई अन्य दलों के सांसद शामिल हुए।

बीआरएस सांसद ने गोदावरी-बनकचेरला परियोजना पर चर्चा के लिए दिया नोटिस

संसद में आज भी हंगामे के आसार हैं | बीआरएस राज्यसभा सांसद के.आर. सुरेश रेड्डी ने गोदावरी-बनकचेरला परियोजना पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया।

रजनी पाटिल ने राज्यसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने “चुनावी प्रक्रिया की अखंडता, समावेशिता और निष्पक्षता” पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया।

यूपी में मंत्री ही नहीं किसी बात नहीं सुनी जा रही : अखिलेश यादव

इससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात कर अमेरिका के टैरिफ और उत्तराखंड की त्रासदी पर बात की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तराखंड त्रासदी पर कहा कि उत्तराखंड ही नहीं हिमाचल सहित जितने भी पहाड़ी इलाके में आपदा और घटनाएं हो रही हैं। हमारे समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया ने नारा दिया था कि हिमालय बचाओ और नदिया बचाओ। हमें लगता है कि उस दिशा में सरकार को सोचना चाहिए।

ट्रम्प की टैरिफ बढ़ाकर लगाने के सवाल पर पहले बोले कि मैं अमेरिका नहीं गया हूं। फिर तंज कसते हुए कहा– बोले विदेश नीति ही विदेश चली गई। सरकार को अपने हित में दबाव बनाना चाहिए। हम सब सरकार के साथ खड़े दिखेंगे। फिर बोले कि– यूपी के बारे में पूछना हो ताे बताओ। बाढ़ में लोग परेशान हैं। तभी एक सवाल पूछा गया कि यूपी में तो मंत्री की बात भी नहीं सुनी जा रही है। अखिलेश बोले–यूपी में किसी की बात नहीं सुनी जा रही है। पता नहीं कैसे सरकार चल रही है। आप लोग जगाई इस सरकार को।

ट्रम्प हर वक्त धमका रहे और पीएम एक बार भी जवाब नहीं दे रहें: मसूद

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ट्रम्प के टैरिफ पर कहा–क्या अमेरिका और ब्रिटेन तेल नहीं खरीद रहा। हिंदुस्तान को इतना कमजोर समझ लिया है कि आप हर वक्त धमकाते रहेंगे? चीन को तेल खरीदने पर छूट देने को तैयार हैं। लेकिन हिंदुस्तान को आप धमकाने का काम करेंगे। क्योंकि हम उनकी धमक में आ रहे हैं, इसलिए धमका रहे हैं। हमें सख्त कदम स्टैंड लेना चाहिए। अपने देश को हमें इतने कमजोर स्थिति के अंदर नहीं देखना चाहिए। हमें हर वक्त ट्रम्प धमका रहे हैं और एक बार भी प्रधानमंत्री जवाब देने की बात नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को मजबूती से जवाब देना चाहिए।

सदन शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों की बैठक

सदन शुरू होने से पहले कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के सभी प्रमुख दल के सांसदों की मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सपा से रामगोपाल यादव भी शामिल हुए। इसमें रणनीति बनाई गई कि दोनों सदनों में आज भी बिहार के एसआईआर मुद्दे पर चर्चा की मांग की जाएगी।

 

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰