सपा और लोकतंत्र नदी के दो छोर, इनके मुंह से लोकतंत्र शब्द शोभा नहीं देता- सीएम योगी

आज से यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा विधायकों ने “आप चलाइये मधुशाला हम चलाएंगे PDA पाठशाला” के नारे लगाए। बता दें कि चार दिन के इस सत्र के पूरी तरह हंगामेदार होने की संभावना है। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 11 अगस्त 2025, 06:10 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सपा और लोकतंत्र नदी के दो छोर, इनके मुंह से लोकतंत्र शब्द शोभा नहीं देता- सीएम योगी
Photo: UB India News Archive

आज से यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा विधायकों ने “आप चलाइये मधुशाला हम चलाएंगे PDA पाठशाला” के नारे लगाए। बता दें कि चार दिन के इस सत्र के पूरी तरह हंगामेदार होने की संभावना है। विपक्ष इस सत्र को बहुत छोटा बताकर इसे बढ़ाने की मांग कर रहा है लेकिन सरकार के मुताबिक ये सत्र 14 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। विपक्ष इस सत्र में स्कूलों का मर्जर, बिजली का निजीकरण, वोटर लिस्ट रिवीजन, सूबे में आई बाढ़, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाने की तैयारी कर रहा है।

समाजवादी पार्टी और लोकतंत्र नदी के दो छोर- सीएम योगी

नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि उन्हें गोरखपुर, सम्भल, बहराइच नहीं जाने दिया जा रहा है। इस पर सीएम योगी ने कहा- समाजवादी पार्टी और लोकतंत्र नदी के दो छोर है। इनके मुंह से लोकतंत्र शब्द शोभा नहीं देता। सम्भल, गोरखपुर, बहराइच सब जगह अराजकता पैदा करना चाहते हैं। आपके कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाहते हैं।

कावंड़ लेकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक
समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान कावंड़ लेकर विधानसभा पहुंचे है। कावंड़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया की फोटो लगी हैं, साथ में लिखा है कि सरकारी शराब की दुकान, नहीं चाहिए मधुशाला, हमें चाहिए पाठशाला। अतुल प्रधान ने कहा कि A फॉर अखिलेश पढ़ाने में कोई नुकसान नहीं है।

AUG 11, 2025
11:16 AM (IST)
यूपी विधानसभा में SP का जबरदस्त हंगामा
यूपी विधानसभा में इस वक्त जबरदस्त हंगामा हो रहा है। स्पीकर के आसन के पास जाकर सपा विधायक नारेबाजी कर रहे हैं।

AUG 11, 2025
11:15 AM (IST)
सपा सरकार के दौरान व्यापारी डरे रहते थे- योगी
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान दहशत का माहौल था। व्यापारी डरे रहते थे। सपा ने विकास के लिए कुछ भी नहीं किया।

AUG 11, 2025
11:12 AM (IST)
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। इस कार्यवाही में कई मुद्दों पर समाजवादी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ सकती हैं। सपा की मांग है कि सदन की कार्यवाही का समय बढ़ाया जाए।

AUG 11, 2025
11:09 AM (IST)
अखिलेश ने 24 घंटे चर्चा को बताया पागलपन
विधानसभा सत्र से पहले कल बीजेपी और समाजवादी पार्टी के विधायकों की अलग अलग बैठक हुई जिस दौरान दोनों दलों ने अपनी अपनी रणनीति पर चर्चा की। इस सत्र की खास बात ये है कि इस दौरान यूपी सरकार के विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर नॉनस्टॉप 24 घंटे तक चर्चा होगी। विपक्ष इसे समय की बर्बादी बता रहा है। अखिलेश यादव ने तो इसे पागलपन करार दिया।

AUG 11, 2025
11:03 AM (IST)
अखिलेश यादव का बड़ा बयान
मानसून सत्र से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर पहली बार अंगुली नहीं उठ रही है। कई बार ऐसा हुआ है और यूपी चुनाव को लेकर के कई बार सपा ने अपनी बात रखी है। पिछली बार जब उपचुनाव था और उपचुनाव में जो धांधली हुई उसको लेकर भी शिकायत की गई कि किस तरीके से सरकार ने मिलकर के अधिकारियों के सहारे वोट की चोरी नहीं, बल्कि वोट की लूट की गई। वोट की डकैती की गई।

AUG 11, 2025
11:01 AM (IST)
इस बार का सत्र भी काफी महत्वपूर्ण- CM योगी
सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश का विधानमंडल देश के किसी भी विधानमंडल से बड़ा विधानमंडल है। पिछले 8-8.5 वर्षों में उत्तर प्रदेश विधानमंडल ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इस बार का सत्र भी काफी महत्वपूर्ण है।”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰