आज यूपी विधानसभा में लगातार 24 घंटे होगी चर्चा, सुबह 3 बजे से 6 बजे तक रहेंगे 8 मंत्री

यूपी विधानसभा में बुधवार को 24 घंटे चर्चा होगी. बिना ब्रेक के विधानसभा चलेगी. विधानमंडल के दोनों सदनों में 13 अगस्त को सुबह 11 बजे से 14 अगस्त की सुबह 11 बजे तक विशेष चर्चा होगी. इसे यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट का नाम दिया गया है. 24 घंटे तक की जाने वाली इस चर्चा के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 13 अगस्त 2025, 06:15 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज यूपी विधानसभा में लगातार 24 घंटे होगी चर्चा, सुबह 3 बजे से 6 बजे तक रहेंगे 8 मंत्री
Photo: UB India News Archive

यूपी विधानसभा में बुधवार को 24 घंटे चर्चा होगी. बिना ब्रेक के विधानसभा चलेगी. विधानमंडल के दोनों सदनों में 13 अगस्त को सुबह 11 बजे से 14 अगस्त की सुबह 11 बजे तक विशेष चर्चा होगी. इसे यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट का नाम दिया गया है. 24 घंटे तक की जाने वाली इस चर्चा के लिए योगी सरकार ने तैयारी कर ली है. 24 घंटे यूपी विधानसभा चलाना भी एक रिकॉर्ड ही है. इसको चलाना आसान नहीं है. इसी के चलते इस चर्चा के लिए मंत्रियों की समय-समय पर ड्यूटी लगाई गई है. सभी को अलग-अलग समय में शिफ्ट में रखा गया है.

बुधवार से चौबीस घंटे चलने वाले सदन में मंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य करने के लिए शिफ्टवार ड्यूटी भी लगाई गई है. बुधवार शाम 6 बजे से गुरुवार सुबह 11 बजे तक सदन में रहने के लिए 28 मंत्रियों का रोस्टर जारी किया गया है. सबसे ज्यादा 8 मंत्री तड़के तीन बजे से सुबह 6 बजे के बीच रहेंगे. मंत्रियों के लिए जारी किए गए रोस्टर के मुताबिक, सिर्फ एक शिफ्ट दो घंटे की होगी. बाकी सारी शिफ्ट 3-3 घंटे की रहेंगी.

यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट पर होगी चर्चा

विधानसभा में चर्चा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. वहीं, विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सबसे पहले सबके सामने अपनी बात रखेंगे. इस चर्चा में 2047 में यूपी को लेकर सदस्यों का क्या नजरिया है. तब तक क्या-क्या काम प्रदेश में होने चाहिए और यूपी की कैसी तस्वीर तब तक वो सभी देखना चाहते हैं. सभी सदस्य इस मुद्दे पर अपनी राय रख सकेंगे. चर्चा में शामिल होने के लिए मंत्रियों के लिए भी समय का स्लॉट तय कर दिया गया है.

देखिए मंत्रियों का रोस्टर

शाम 6 बजे से 9 बजे तक

  1. लक्ष्मी नारायण चौधरी
  2. राकेश सचान
  3. नितिन अग्रवाल
  4. विजय लक्ष्मी गौतम

रात 9 बजे से 12 बजे तक

  1. योगेन्द्र उपाध्याय
  2. कपिल देव अग्रवाल
  3. सतीश चन्द्र शर्मा

रात 12 बजे से 3 बजे तक

  1. अनिल कुमार
  2. दयाशंकर सिंह
  3. दयाशंकर मिश्र
  4. बृजेश सिंह

रात 3 बजे तक सुबह 6 बजे तक

  1. अनिल राजभर
  2. गिरीश चन्द्र यादव
  3. बलदेव सिंह औलख
  4. दिनेश खटिक
  5. संजीव गोंड
  6. रामकेश निषाद
  7. मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’
  8. के.पी. मलिक

सुबह 6 बजे से 9 बजे तक

  1. जयवीर सिंह
  2. नन्द गोपाल गुप्ता
  3. संदीप सिंह
  4. रवीन्द्र जायसवाल
  5. सोमेन्द्र तोमर

सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

  1. सूर्य प्रताप शाही
  2. संजय सिंह निषाद
  3. गुलाब देवी
  4. रजनी तिवारी

विपक्ष ने क्या कहा?

विपक्ष 24 घंटे चलाई जा रही विधानसभा की आलोचना कर रहा है. योगी सरकार की आलोचना करते हुए नेता शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ हेडलाइन बनाना जानती है. कमाल अख्तर ने कहा, बीजेपी का काम सिर्फ वादे करना और झूठ बोलना है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰