आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधित करेंगी राष्ट्रपति, कल PM मोदी बनाएंगे इतिहास, लगातार 12वीं बार लहराएंगे तिरंगा………….

15 अगस्त 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वे लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. यह उपलब्धि उन्हें देश के इतिहास में एक खास स्थान दिलाएगी, क्योंकि अब तक कोई भी गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री ऐसा नहीं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 14 अगस्त 2025, 07:45 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधित करेंगी राष्ट्रपति, कल PM मोदी बनाएंगे इतिहास, लगातार 12वीं बार लहराएंगे तिरंगा………….
Photo: UB India News Archive

15 अगस्त 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वे लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. यह उपलब्धि उन्हें देश के इतिहास में एक खास स्थान दिलाएगी, क्योंकि अब तक कोई भी गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री ऐसा नहीं कर पाया है. नरेंद्र मोदी ने 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल लाल किले से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया है. इस साल 2025 में उनका यह सिलसिला 12 वर्षों का हो जाएगा. इससे पहले, गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों में यह रिकॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के नाम था, जिन्होंने 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था.

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सबसे अधिक बार फहराया है तिरंगा

हालांकि, अगर सभी प्रधानमंत्रियों की बात करें, तो यह रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के पास है. उन्होंने 17 बार लाल किले से तिरंगा फहराया, जिनमें 15 बार लगातार और दो बार अपनी मृत्यु से पहले के वर्षों में.

मोदी का यह रिकॉर्ड केवल संख्याओं का खेल नहीं है, बल्कि यह उनके लंबे कार्यकाल और राजनीतिक स्थिरता का भी प्रतीक है. यह उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर सबसे लंबे समय तक लगातार लाल किले से भाषण देने वाले गैर कांग्रेस प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित करेगा.

2024 के चुनाव में लगातार तीसरी बार मिली जीत

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मील का पत्थर मोदी की छवि को और मज़बूती देगा और उन्हें भारत की समकालीन राजनीति के प्रमुख नेताओं में और ऊँचा स्थान दिलाएगा. साथ ही, 2024 के आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के बाद यह उनका पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण होगा, जिससे इस मौके का महत्व और भी बढ़ गया है.

15 अगस्त को लाल किले पर देश और दुनिया की निगाहें टिकी रहेंगी, जब नरेंद्र मोदी तिरंगे को सलामी देंगे और स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक अध्याय में अपना नाम और गहरा दर्ज करेंगे.

आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधित करेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को देश को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया कि संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी संस्करण में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी में किया जाएगा। उसके बाद दूरदर्शन के क्षेत्री चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰