भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा, राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन ,

भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी में बदलाव समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 15 अगस्त 2025, 09:00 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा, राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन ,
Photo: UB India News Archive

भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी में बदलाव समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को लाल किला पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए. हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया. राहुल गांधी और खगड़े की समारोह में अनुपस्थिति के कारण को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं. वहीं, बीजेपी ने उनके समारोह में शामिल न होने पर निशाना साधा है. जहां राहुल और खड़गे लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अजय माकन और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया. पार्टी कार्यालय में खड़गे ने तिरंगा फहराया. लाल किले में हुए समारोह में शामिल न होने की वजह को लेकर विपक्ष की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने स्वतंत्रता दिवस पर गांधी थिडल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुडुचेरी पुलिस द्वारा दिए गए सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम, मंत्री, विधायक, अधिकारी और स्वतंत्रता सेनानी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि ‘लव जिहाद’ की तरह, अब एक वर्ग ‘भूमि जिहाद’ में लिप्त होकर असमिया पहचान को खतरे में डालने की कोशिश कर रहा है। असम की जनसांख्यिकी को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, हमारी सरकार बेदखली के माध्यम से संदेश दे रही है कि वह समझौता नहीं करेगी। नवीनतम परिसीमन अभ्यास के माध्यम से, हम कई दशकों तक असम को स्वदेशी लोगों के लिए सुरक्षित रखने में सक्षम रहे हैं।

हमने तेलंगाना को आदर्श राज्य बनाया: रेवंत रेड्डी
सीएम रेवंत रेड्डी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा कि हमने 20 महीनों में तेलंगाना को आदर्श राज्य बनाया। उन्होंने केंद्र से राज्य विधानमंडल द्वारा पारित पिछड़ा वर्ग आरक्षण विधेयक को मंजूरी देने की मांग की। जाति सर्वेक्षण, एससी वर्गीकरण भारत के इतिहास में तेलंगाना सरकार के साहसी फैसले हैं।

श्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता के रेड रोड पर तिरंगा फहराया। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आजादी का यह पर्व उत्साह और संकल्पों का पर्व है। हमने एक लंबी लड़ाई लड़ी। हज़ारों लोगों ने बलिदान दिया और अपने प्राणों की आहुति दी। हजारों बलिदानों के बाद देश आजाद हुआ। अब समय आ गया है कि 140 करोड़ भारतीय सामूहिक रूप से देश को एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रयास करें।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण बहुत प्रभावशाली था। यह आत्मनिर्भरता का संदेश था और यह कि हम देश और विदेश में सभी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं, और उन्हें भारतीय लोगों पर पूरा भरोसा है कि वे चुनौतियों का सामना करेंगे।

सिंगापुर के विदेश मंत्री दी शुभकामनाएं

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर दिया। बालाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “भारत को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई। इस हफ्ते हुई मंत्रिस्तरीय मुलाकात ने हमारे संबंधों की मजबूती को रेखांकित किया। हम राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।”

नेपाल ने दी बधाई संदेश

नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेपाल भारत के साथ अपनी दीर्घकालिक व स्थायी साझेदारी को बहुत महत्व देता है। देउबा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “इस स्वतंत्रता दिवस पर, हम भारत के लोगों की निरंतर समृद्धि की कामना करते हैं। भारत लोकतंत्र का एक उज्ज्वल उदाहरण बना रहे और दुनिया भर के देशों को प्रेरित करता रहे।

मार्को रुबियो ने दी बधाई

अमेरिका की ओर से, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दीं। रुबियो ने एक बयान में कहा कि भारत और अमेरिका “एक साथ काम करते हुए” आज की आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और दोनों देशों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच “ऐतिहासिक संबंधों” को “महत्वपूर्ण व दूरगामी” बताया।

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰