अंतरिक्ष में परचम लहराकर भारत लौटे शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्‍वागत

अंतरिक्ष फतह करने के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्ला पहली बार भारत पहुंचे. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने उनका स्‍वागत किया. इस दौरान शुभांशु का परिवार भी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद रहा. साथ ही बड़ी संख्‍या में लोग […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 17 अगस्त 2025, 05:31 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अंतरिक्ष में परचम लहराकर भारत लौटे शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्‍वागत
Photo: UB India News Archive

अंतरिक्ष फतह करने के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्ला पहली बार भारत पहुंचे. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने उनका स्‍वागत किया. इस दौरान शुभांशु का परिवार भी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद रहा. साथ ही बड़ी संख्‍या में लोग भी उनके स्‍वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. एयरपोर्ट से बाहर आते ही शुभांशु का जोरदार स्वागत किया गया. शुक्‍ला नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शुभांशु शुक्ला अपने गृह नगर लखनऊ जाएंगे.

दिल्‍ली एयरपोर्ट से मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और केंद्रीय राज्‍य मंत्री जितेंद्र सिंह शुभांशु शुक्‍ला के साथ बाहर निकले. इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ पकड़कर के शुभांशु शुक्‍ला का स्‍वागत किया. इस दौरान ISRO चेयरमैन वी नारायणन भी मौजूद थे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

भारत के लिए गौरव का क्षण: जितेंद्र सिंह 

डॉ जितेंद्र सिंह ने एक एक्‍स पोस्‍ट में इसे भारत के लिए गौरव का क्षण बताया. साथ ही कहा कि भारत का अंतरिक्ष गौरव भारत की धरती को छू रहा है. साथ ही उन्‍होंने बताया कि उनके साथ एक और समान रूप से कुशल ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी हैं, जो भारत के पहले मानव मिशन गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं और अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मिशन के लिए भारत के नामित बैकअप थे.

भारत माता के लगे जयकारे 

शुभांशु शुक्‍ला कतर एयरलाइंस की फ्लाइट QTR 578 से दिल्ली पहुंचे. शुभांशु शुक्‍ला 2.01 बजे दिल्‍ली एयररपोर्ट पर उतरे.

शुभांशु की वापसी को लेकर लोगों में जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिला. शुभांशु शुक्‍ला का दिल्‍ली एयरपोर्ट से बाहर आते ही लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जोरदार नारे लगाए. लोगों ने ढोल नगाड़े और डांस-गाने के साथ शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया.

इससे पहले, शुभांशु ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वह हवाई जहाज में बैठे हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा कि मैं भारत आकर अपने अनुभव लोगों के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं. शुभांशु ने दोहा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी है.

विदाई दुखदाई… पर यही जिंदगी है

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 18 दिन बिताकर इतिहास रचने वाले शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए अपना सफर शुरू करने के दौरान सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं जब से भारत आने के लिए हवाई जहाज में बैठा हूं, मेरे दिल में कई भावनाएं उमड़ रही हैं. मुझे उन शानदार लोगों से विदा लेते हुए दुख हो रहा है, जो पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार जैसे थे. लेकिन मुझे लगता है, यही जिंदगी है.

…जीवन गाड़ी है समय पहिया

आईएसएस पर कदम रखने वाले पहले भारतीय शुभांशु ने आगे लिखा कि मिशन के दौरान और बाद में सभी से जो अविश्वसनीय प्यार और सपोर्ट मिला, उस अनुभव को भारत आकर आप सबके साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं. किसी को अलविदा कहना कठिन होता है, लेकिन जीवन में आगे बढ़ना भी जरूरी है…  मुझे लगता है कि इस सबका सार यही है- यूं ही चला चल राही, जीवन गाड़ी है समय पहिया..

बता दें कि यह गाना बॉलीवुड फिल्म स्वदेश का है. शुभांशु जब 25 जून को अमेरिका से आईएसएस के लिए एक्सिओम-4 मिशन पर रवाना हो रहे थे, उससे पहले ये गीत उनकी प्लेलिस्ट में भी शामिल था.

पीएम मोदी से मिलेंगे, लखनऊ जाएंगे

बताया जा रहा है कि नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शुभांशु शुक्ला अपने गृह नगर लखनऊ जाएंगे. उसके बाद 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए फिर दिल्ली लौटेंगे. वह 23 अगस्त को दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों से बातचीत भी कर सकते हैं.

संसद में अंतरिक्ष मिशन पर विशेष चर्चा 

सोमवार को लोकसभा में विकसित भारत-2047 लक्ष्य के तहत अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका पर विशेष चर्चा का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र की यात्रा, उनके प्रयोगों और स्पेस सेक्टर में भारत की प्रगति पर चर्चा हो सकती है.

लखनऊ में नायक की तरह होगा स्वागत

एक्सिओम-4 मिशन के तहत आईएसएस पर जाने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उनके गृहनगर लखनऊ लौटने पर एक नायक की तरह स्वागत करने की तैयारियां चल रही हैं. शुभांशु के स्कूल सिटी मॉन्टेसरी स्कूल लखनऊ में उनका शानदार तरीके से स्वागत किया जाएगा. स्कूल ने इस मौके पर 25 अगस्त को एक भव्य परेड निकालने की घोषणा की है.

इससे पहले, पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से शुभांशु का जिक्र करते हुए कहा था कि स्पेस सेक्टर का कमाल तो पूरा देश देख रहा है और गर्व भी महसूस कर रहा है. हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन से लौट चुके हैं और वह जल्द भारत आ रहे हैं.

शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने NDTV को बताया था कि बेटा 17 को दिल्ली आ रहा है. वहां कुछ कार्यक्रम है. 25 अगस्त को उनका लखनऊ आना हो सकता है. उन्होंने बताया था कि हम लोग बेटे से मिलने के बहुत इच्छुक है. आखिरी बार अप्रैल 2024 में उनसे मुलाकात हुई थी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰