एशिया कप में आखिरी समय पर रद्द होगा IND vs PAK मैच ?

एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर है, जो 14 सितंबर को दुबई में तय है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं. इस मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी नेता केदार जाधव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “भारत को ये मैच नहीं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 18 अगस्त 2025, 05:15 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एशिया कप में आखिरी समय पर रद्द होगा IND vs PAK मैच ?
Photo: UB India News Archive

एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर है, जो 14 सितंबर को दुबई में तय है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं. इस मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी नेता केदार जाधव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “भारत को ये मैच नहीं खेलना चाहिए और खेलेंगे भी नहीं, ये मैं दावे के साथ कह सकता हूं.” उनसे पहले कई क्रिकेटर्स इस मैच को लेकर अपनी राय में कह चुके हैं कि पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए.

पहलगाम हमले के बाद भारत के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ काफी गुस्सा बढ़ गया, जिसका असर क्रिकेट में भी देखने को मिला. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद युवराज सिंह एंड टीम को बाहर होना पड़ा था. लेकिन एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच होने जा रहा है. इस मैच को लेकर केदार जाधव ने बड़ा दावा किया है.

IND vs PAK मैच को लेकर क्या बोले केदार जाधव

एएनआई से बात करते हुए केदार जाधव ने कहा, “मुझे लगता है इंडियन टीम बिलकुल नहीं खेलना चाहिए, और खेलेगी नहीं ये भी मेरी राय है. जहां इंडिया का सवाल है, वो कहीं पर भी खेलेगी तो जीतेगी. लेकिन जो आपने पूछा है. मुझे लगता है कि ये मैच (IND vs PAK Asia Cup 2025) बिलकुल नहीं खेलना चाहिए और खेलेंगे भी नहीं, ये मैं दावे के साथ कह सकता हूं.”

हरभजन सिंह और पूर्व भारतीय कप्तान भी कर चुके हैं मना

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने वाले खिलाड़ियों में हरभजन सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि देश के जवान सबसे पहले हैं और क्रिकेट बाद में. वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी चाहते हैं कि अगर हम उनके साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते तो हर टूर्नामेंट में यही रुख होना चाहिए, हालांकि उन्होंने कहा था कि ये सरकार और बोर्ड के फैसले पर निर्भर करता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰