दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, शख्स ने पहले कागज दिया, फिर मारा थप्पड़ ,

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक शख्स ने हमला कर दिया। जिस समय रेखा गुप्ता पर हमला हुआ उस दौरान मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर रहीं थीं। हमला करने के आरोप में 41 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई में मौजूद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 20 अगस्त 2025, 07:01 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, शख्स ने पहले कागज दिया, फिर मारा थप्पड़ ,
Photo: UB India News Archive

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक शख्स ने हमला कर दिया। जिस समय रेखा गुप्ता पर हमला हुआ उस दौरान मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर रहीं थीं। हमला करने के आरोप में 41 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई में मौजूद एक शख्स ने थप्पड़ मारा और बाल पड़कर खींचने की कोशिश की।

आरोपी को सिविल लाइंस थाने ले गई पुलिस

मुख्यालय कार्यालय ने इस संबंध में कहा कि जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया है कि मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हुए हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस थाने ले जाया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पहले कागज दिया फिर किया हमला

ताजा जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने सबसे पहले रेखा गुप्ता को एक कागज दिया…इसके बाद उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रेखा गुप्ता के साथ गाली-गलौज भी किया। घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

दिल्ली बीजेपी ने की हमले की निंदा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमले के समय रेखा गुप्ता सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। पुलिस जांच से मामले का खुलासा होगा। वहीं, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं जनसुनवाई के दौरान सीएम पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। वह दिन-रात दिल्ली की चिंता करती हैं। यह प्रतिद्वंद्वियों की साजिश है, वे बर्दाश्त नहीं कर सकते कि एक सीएम घंटों जनता के बीच रहे अपने आवास पर लोगों से मिले। इसलिए, इसके पीछे एक राजनीतिक साजिश लगती है। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। सभी तथ्य सामने आएंगे।

कांग्रेस ने की हमले की निंदा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?

घटना के दौरान मौजूद रहे लोगों ने क्या बताया

घटना के दौरान मौजूद रहे शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जब मैं गेट पर पहुंचा तो सीएम को थप्पड़ मारे जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई। यह गलत है। वहीं, मौके पर मौजूद रहीं अंजलि ने कहा कि जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज़ उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है… मैं वहां मौजूद थी। वह व्यक्ति कुछ बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है।

केजरीवाल ने हमले की निंदा की

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा की है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने की निंदा

 जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, “यह बेहद गंभीर मामला है। यह बेहद चौंकाने वाला है कि किसी ने मुख्यमंत्री पर उस समय हमला किया जब वे जनसुनवाई कर रही थीं…यह उस व्यक्ति की हरकत हो सकती है जिसकी पार्टी/संगठन मुख्यमंत्री के काम करने और लोगों से मिलने के तरीके से खुश ना है…रेखा गुप्ता डरकर घर पर नहीं बैठेंगी…”

सौरभ भारद्वाज ने हमले की निंदा की

 आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह निंदनीय है। हमारे समाज में किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। यह हमें महात्मा गांधी ने सिखाया है। सवाल यह है कि कौन सा समूह हिंसा को संरक्षण दे रहा है? हिंसा सिर्फ़ मुख्यमंत्री पर हमले तक ही सीमित नहीं है बल्कि SSC के छात्रों और शिक्षकों पर पुलिस कार्रवाई तक भी होती है। किसानों ने अपने अधिकारों के लिए आंदोलन किया लेकिन पुलिस ने उन पर हिंसक कार्रवाई की – यह भी हिंसा ही थी। पुलिस को नागरिकों के साथ इस तरह का व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है। एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक भाजपा समर्थक ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया था। उस समय भाजपा ने कहा था कि वह व्यक्ति एक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक था जो अरविंद केजरीवाल से नाराज़ था। जब भी अरविंद केजरीवाल पर हमला होता था, भाजपा कहती थी कि दिल्ली की जनता उनसे नाराज़ हैं। हम यह नहीं कहेंगे कि दिल्ली की जनता रेखा गुप्ता जी से नाराज़ है इसलिए हमला हुआ। किसी पर भी हमला ग़लत है। हम इस समय भाजपा का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि हमारा मानना है कि सैद्धांतिक रूप से हिंसा ग़लत है और सभी दलों को इस तरह के कृत्य की निंदा करनी चाहिए…”

मंत्री कपिल मिश्रा ने की हमले की निंदा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “बहुत ही कायराना और शर्मनाक हमला है। जो भी लोग यह सोचते हैं कि किसी महिला पर हिंसा करके दिल्ली के काम को, दिल्ली के विकास को रोक देंगे, ऐसे अपराधियों को दिल्ली माफ नहीं करेगी…”

वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कैसी है रेखा गुप्ता की हालत

 दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बात कर रही थीं। एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज़ दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई…लोगों ने उसे पकड़ लिया। वो कौन है और अन्य सभी विवरणों की पुलिस जांच कर रही है…मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। मैं उनसे मिला हूं, वे एक मज़बूत महिला हैं…ऐसा लगता है कि उनके सिर पर हल्की चोट लगी है…राजनीति में इस तरह की घटनाओं का होना निंदनीय हैं…जनसुनवाई जारी रहेगी…”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰