विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन, सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर सोनिया गांधी, शरद पवार, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, रामगोपाल यादव, DMK सांसद तिरुचि शिवा, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत और गठबंधन के कई अन्य नेता भी नामांकन के समय मौजूद रहे। विपक्ष के 80 सांसदों ने प्रस्तावक और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 21 अगस्त 2025, 08:15 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन, सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
Photo: UB India News Archive

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर सोनिया गांधी, शरद पवार, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, रामगोपाल यादव, DMK सांसद तिरुचि शिवा, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत और गठबंधन के कई अन्य नेता भी नामांकन के समय मौजूद रहे। विपक्ष के 80 सांसदों ने प्रस्तावक और अनुमोदक के तौर पर साइन किया है। इनमें सोनिया गांधी का भी नाम शामिल है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा।

नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए गए हैं, जिन पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, द्रमुक के तिरुचि शिवा समेत 160 सांसदों ने बतौर प्रस्तावक व अनुमोदक हस्ताक्षर किए हैं। रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और गोवा के लोकायुक्त रहे हैं। वह हैदराबाद में स्थित अंतरराष्ट्रीय माध्यस्थम् एवं मध्यस्थता केंद्र के न्यासी बोर्ड के सदस्य भी हैं।

बी सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष ने किया सम्मानित

नामांकन से पहले बुधवार को बी सुदर्शन ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की। संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में इंडिया अलायंस ने बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए एक felicitation program रखा था जहां मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार, संजय राउत जैसे विपक्ष के सारे बड़े नेता और फ्लोर लीडर्स मौजूद थे। इस मौके पर मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार जैसे कई नेताओं ने पहले सुदर्शन रेड्डी को सम्मानित किया।

सीपी राधाकृष्णन ने किया नामांकन

इससे पहले एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया। नॉमिनेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, होम मिनिस्टर अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे। सीपी राधाकृष्णन ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया है जिनमें से हर सेट पर 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों के हस्ताक्षर हैं। प्रधानमंत्री मोदी मुख्य प्रस्तावक थे। पहले सेट में मुख्य प्रस्तावक के रूप में पीएम मोदी ने साइन किया है।

एनडीए उम्मीदवार की जीत लगभग पक्की

अब आप उपराष्ट्रपति चुनाव का नंबर गेम भी समझ लीजिए…इस बार निर्वाचक मंडल में कुल 782 सांसद हैं। इनमें से 542 लोकसभा के सांसद हैं जबकि राज्यसभा के सांसदों की संख्या 240 है। वहीं समर्थन की बात करें तो NDA के पास 422 सासंदों का समर्थन है जबकि विपक्ष के पास कुल 312 सांसद हैं..जबकि जीत के लिए 391 सांसद चाहिए। इस हिसाब से NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है। अब सारा फोकस इस बात पर है कि जीत का मार्जिन कितना रहता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
खास खबर

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]

UB India News17 अग॰
‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….
विपक्ष

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. विपक्ष के सदस्यों के नारेबाजी करने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया […]

UB India News22 जुल॰
डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष
विपक्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता अचानक पीएम मोदी के आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए. कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस दौरान पुलिस राहुल गांधी […]

UB India News21 जुल॰
23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..
खास खबर

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र लिखकर चिंता जताई है. इन दलों ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि हाल के चुनावों के नतीजे ‘जनता की इच्छा’ को नहीं दर्शाते हैं. पत्र में आरोप लगाया गया […]

UB India News3 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून
थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….
खास खबर

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हमने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और हालात में आ […]

UB India News22 जून
कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..
खास खबर

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार कहा कि यह खबर स्वागतयोग्य है कि अमेरिका और ईरान एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, भले ही पूरी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई […]

UB India News15 जून
विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..
खास खबर

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि क्या ‘इंडिया’ नाम का गठबंधन जिंदा भी है, तब सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में लगभग 25 दलों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इसमें कोई क्रांतिकारी पहल नहीं हुई, लेकिन […]

UB India News9 जून
इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………
राष्ट्रीय

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने की विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की गई है। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने […]

UB India News8 जून