पीएम मोदी ने गयाजी से दी 13 हजार करोड़ की विकास योजानाओं की सौगात ………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की। PM ने कहा- ‘पहले जेल में बैठकर लोग […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 22 अगस्त 2025, 07:23 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी ने गयाजी से दी 13 हजार करोड़ की विकास योजानाओं की सौगात ………….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की।

PM ने कहा- ‘पहले जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थे। हम ऐसा बिल लेकर आए हैं, जिसके दायरे में PM भी है। गिरफ्तारी होते ही पद जाएगा।’

‘पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया।’

‘राजद और उनके साथी बिहारियों को सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं। उनके सुख दुख मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक सीएम ने मंच से कहा था कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार के लोगों से इतनी नफरत, बर्दाश्त नहीं है।’

PM के मंच पर RJD के 2 विधायक प्रकाश वीर और विभा देवी भी मौजूद रहे। विभा देवी के पति राजबल्लभ यादव हाल में ही रेप केस में हाईकोर्ट से बरी होकर जेल से बाहर निकले हैं। निचली अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

PM के भाषण की 5 बड़ी बातें

हर गरीब को घर- मुझे जनता का सेवक बनकर उनके लिए काम करने में सबसे ज्यादा खुशी होती है। मेरा संकल्प है, जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच के साथ बीते 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिए गए। केवल बिहार में 38 लाख से अधिक घर बने हैं।

आतंकियों को पाताल में दफना देंगे- बिहार की धरती पर लिया संकल्प कभी खाली नहीं जाता। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मैंने यहां से आतंकियों को मिटाने का संकल्प लिया। दुनिया ने देखा कि ये पूरा हुआ। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाए, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन कर के रहेगी।

RJD के लिए बिहारी वोट बैंक- लालटेन युग में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इनलोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया। राजद और उनके साथी बिहारियों को सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं।

कांग्रेसियों को बिहारी से नफरत- कांग्रेस-राजद को जनता के पैसों से मतलब नहीं रहा। उनका मकसद रहा है, अपनी तिजौरी भरना है।जनता के सुख-दुख मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक सीएम ने मंच से कहा था कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार के लोगों से इतनी नफरत, बर्दाश्त नहीं है।

बिहार की डेमोग्राफी बदल रही- देश में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। बिहार की सीमावर्ती जिलों में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। जिन चीजों पर भारत के लोगों का अधिकार है, उसपर डाका नहीं डालने देंगे। इसके लिए मैंने डेमोग्राफी मिशन की बात की है। हम घुसपैठियों को बाहर करके रहेंगे। कांग्रेस-राजद जैसे दल अपने वोट बैंक को बढ़ाने के लिए आपका हक घुसपैठियों को देना चाहते हैं।

LIVE- UPDATE

 

12:39 PM, 22-Aug-2025
एनडीए सरकार जल्द ही डेमोग्राफी मिशन शुरू करने जा रही है
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने तय किया है कि देश का भविष्य घुसपैठियों को तय करने नहीं देंगे। बिहार के युवाओं का भविष्य घुसपैठियों को बर्बाद करने नहीं देंगे। इस खतरे से निपटने के लिए मैंने डेमोग्राफी मिशन की शुरू करने का संकल्प लिया गया है। घुसपैठियों की बढ़ती संख्या देश के लिए चिंता का विषय है। सीमावर्ती इलाकों की डेमोग्राफी बदल रहा है। एनडीए सरकार जल्द ही डेमोग्राफी मिशन की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस और राजद जैसे दल बिहार के गरीबों का हक छीनकर घुसपैठियों को देना चाहते हैं। यह सब वह वोटबैंक और तुष्टिकरण के लिए कर रहे हैं। उन्हें बिहार की कोई परवाह नहीं है। इसलिए लगातार सरकार का विरोध कर रहे हैं। लेकिन, हमलोगों को राजद और कांग्रेस की बुरी नजर से बिहार को बचाना है।
12:32 PM, 22-Aug-2025
हम संविधान की मर्यादा को तार-तार होते नहीं देख सकते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि इतने वर्षों में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा। जबकि पिछले 65 वर्षों में कांग्रेस ने कितना भ्रष्टाचार किया? यह देश की जनता जानती है। बिहार में राजद के भ्रष्टाचार के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है। साथियों जेल से ही फाइलों पर साइन किए जा रहे थे। जेल से ही सरकारी आदेश निकाले जा रहे थे। नेताओं का अगर यही रवैया रहा तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जा सकती है? हम संविधान की मर्यादा को तार-तार होते नहीं देख सकते हैं। इसलिए एनडीए सरकार एक ऐसा कानून लाई है, जिसके दायरे में देश का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री भी आते हैं। अब चाहे मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री, अगर शिकायत मिली तो 30 दिन के अंदर जमानत मिलेगी। अगर जमानत नहीं ली तो 30 दिन के अंदर कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। इसलिए जेल में रहते अब सत्ता का सुख नहीं भोग पाएंगे। लेकिन, साथियों यह कांग्रेस, राजद और वामदल वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। और, कौन नहीं जानता है कि उनको किस बात का डर है। जिसने पाप किया होता है, वह अपने पाप को दूसरों से छिपाता है। इन सब का भी यही हिसाब है। यह राजद और कांग्रेस वाले कोई बेल पर बाहर है तो कोई अदालत के चक्कर काट रहे हैं। जो ऐसा कर रहे हैं, वही इस कानून का विरोध कर रहे हैं। वह सुबह-शाम मोदी को भांति-भांति की गाली दे रहे हैं। यह लोग इतने बौखलाए हुए हैं कि यह लोग जनहित के कामों का विरोध कर रहे हैं। हमारे राजेंद्र बाबू और बाबा साहेब ने सोचा भी नहीं होगा कि सत्ता के भूखे लोग जेल से सत्ता का सुख भोगेंगे।
12:28 PM, 22-Aug-2025
पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस पर तंज कसा
पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस पर तंज सकते हुए कहा कि उनके राज में कोई भी परियोजना समय से पूरी नहीं होती थी। अब एनडीए राज में समय सीमा के अंदर परियोजनाएं पूरी होती है। औंटा-सिमरिया छह लेन पुल का उद्घाटन करने का सौभाग्य बिहार के लोगों ने मुझे दिया। मेरा सौभाग्य देखिए जिस पुल का शिलान्यास मैंने किया, उसका लोकार्पण करने का आशीर्वाद भी आपने मुझे दिया। इस पुल से व्यापार तेज होगा। उद्योगों को ताकत मिलेगी। विकास के जिन प्रोजेक्ट की नींव एनडीए सरकार में रखी जाती है, वह पूरा होकर रखे इसके लिए सरकार पूरी ताकत झोंक देती है।
12:25 PM, 22-Aug-2025
पीएम मोदी ने पूछा-  लालटेन राज में बिहार की क्या दुर्दशा थी?
पीएम मोदी ने लालू राज की याद दिलाते हुए कहा कि लालटेन राज में बिहार की क्या दुर्दशा थी? यह आपने जानते थे। लालटेन राज में यह धरती लाल आतंक के दहशत में थी। गयाजी जैसा शहर लालूटेन राज के दौरान अंधेरे में डूबा रहता था। उस राज में कितने बेगुनाहों के खून बहे, यह सब आप जानते हैं। बिहार के लोगों को राजद और उनके साथ सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं। उन्हें गरीबों के मान सम्मान से कोई मतलब नहीं है। आपको याद होगा कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कह दिया था कि अपने राज्य में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। कांग्रेस का बिहार के लोगों के प्रति नफरत कोई भूल नहीं सकता है। तब राजद वाले गहरी नींद में सोए हुए थे। आज एनडीए कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को जवाब दे रही है। बिहार के बेटे-बेटियों को यहीं रोजगार मिले और सम्मान की जिंदगी मिले, इसी सोच के साथ हमलोग काम कर रहे हैं।
12:19 PM, 22-Aug-2025
पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने बिहार की धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की धमकी थी। बिहार की धरती से लिया संकल्प कभी खाली नहीं जाता है। आज आप सबने देखा कि यह संकल्प पूरा हो गया। पहलगाम के गुनाहगारों को सजा मिली। पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सका। उधर से पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलें दाग रहा था लेकिन इधर से भारत इन ड्रोन और मिसाइलों को गिरा रहा था। अब भारत में आतंकवादी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। अब आतंकी पाताल में ही क्यों नहीं छिप जाएं, भारत की मिसाइल उन्हें दफन करके रहेगी।
12:13 PM, 22-Aug-2025
पीएम मोदी ने कई विकास योजनाओं का शुभारंभ किया।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….
खास खबर

बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….

बिहार में विधानसभा चुनाव को खत्म हुए 2 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांक, नेताओं की ओर से बयानबाजी का सिलसिला अब तक लगातार जारी है। अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के सांसद ने विवादित बयान दिया है। जहानाबाद से सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा अपने ही यादव समाज को गाली देने का […]

UB India News12 जन॰
तेज प्रताप यादव ने इशारों-इशारों में किसे कहा ‘अनपढ़ गंवार’, फर्जी पार्टी को लेकर लोगों को दी ये सलाह
गया

तेज प्रताप यादव ने इशारों-इशारों में किसे कहा ‘अनपढ़ गंवार’, फर्जी पार्टी को लेकर लोगों को दी ये सलाह

गया के खिजरसराय में जनशक्ति जनता दल की चुनावी सभा में तेज प्रताप यादव ने मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने फर्जी पार्टियों से सावधान रहने और अविनाश कुमार सोनू को जिताने की अपील की। तेज प्रताप ने कहा कि सोनू शिक्षित और युवा हैं, जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहेंगे। उन्होंने ब्लैकबोर्ड छाप […]

UB India News7 नव॰
सर्वपितृ अमावस्या -गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किये पिंडदान , आज के दिन की विशेष है महिमा……………
अध्यात्म

सर्वपितृ अमावस्या -गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किये पिंडदान , आज के दिन की विशेष है महिमा……………

गयाजी का अर्थ बिहार के गया तीर्थस्थल से है, जिसे अब आधिकारिक रूप से ‘गयाजी’ कहा जाने लगा है। यह स्थान हिन्दू धर्म में पितरों के मोक्ष और पिंडदान के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहाँ विष्णुपद मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित हैं, जहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं और अपने पूर्वजों की […]

UB India News20 सित॰
गयाजी में लालू यादव ने किया पितरों का पिंडदान……….
अध्यात्म

गयाजी में लालू यादव ने किया पितरों का पिंडदान……….

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव मंगलवार को गयाजी के विष्णुपद मंदिर पहुंचे. लालू यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के जरिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. लालू यादव के साथ बेटे तेजस्वी यादव और उनकी बहू राज श्री भी पहुंची हैं. मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की गयाजी आने के […]

UB India News9 सित॰
मंच पर धड़ाम से गिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, किसी ने खींच दी थी कुर्सी, वीडियो वायरल
गया

मंच पर धड़ाम से गिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, किसी ने खींच दी थी कुर्सी, वीडियो वायरल

बिहार की राजनीति में एक अलग स्थान रखने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ घटना घट गई. दरअसल, अश्विनी चौबे एक मंच पर पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने अपनी कुर्सी पर बैठने की कोशिश की, किसी ने कुर्सी को पीछे से खींच दिया. इसके बाद अश्विनी चौबे धड़ाम […]

UB India News9 सित॰
PM मोदी के मंच पर RJD के विधायक, गया की रैली में आए नजर
गया

PM मोदी के मंच पर RJD के विधायक, गया की रैली में आए नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गयाजी पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इसके साथ ही आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है. इस बीच एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस तस्वीर के बाद अब बिहार में आरजेडी को झटका लगने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि […]

UB India News22 अग॰
बिहार के गयाजी में मंच पर दिखी पीएम मोदी और नीतीश की गजब केमेस्ट्री…………..
गया

बिहार के गयाजी में मंच पर दिखी पीएम मोदी और नीतीश की गजब केमेस्ट्री…………..

बिहार में चुनावी शंखनाद हो चुका है. रण में सियासी योद्धा उतर चुके हैं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सड़कों पर हैं. गली-गली जाकर सियासी समीकरण साध रहे हैं. पीएम मोदी और नीतीश भी कहां कम हैं. वे भी अपनी तरकश से तीर निकालने लगे हैं. बिहार में कई योजनाओं की सौगात देने के बहाने […]

UB India News22 अग॰
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर , कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास
गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर , कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 22 अगस्‍त 2025 को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी सुबह 11 बजे गयाजी पहुंचेंगे और वहरां विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन करेंगे. दोपहर बाद 1:30 बजे पीएम मोदी बेगूसराय में औंटा-सिमरिया गंगा पुल (एनएच-31) का दौरा करेंगे. पीएम मोदी मुजफ्फरपुर में बहुप्रतिक्षित होमी भाभा कैंसर […]

UB India News22 अग॰
गया रैली में राहुल का एक्शन लेने का ऐलान
गया

गया रैली में राहुल का एक्शन लेने का ऐलान

विधानसभा चुनाव होने हैं बिहार में. लेकिन चुनावी जंग छिड़ गई है राहुल गांधी और चुनाव आयोग के बीच. कांग्रेस नेता ने अपने तेवर को सख्त करते हुए कहा है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की हमारी सरकार बनी तो ‘वोट चोरी’ को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) और दोनों अन्य चुनाव आयुक्तों के खिलाफ […]

UB India News19 अग॰