बिहार के गयाजी में मंच पर दिखी पीएम मोदी और नीतीश की गजब केमेस्ट्री…………..

बिहार में चुनावी शंखनाद हो चुका है. रण में सियासी योद्धा उतर चुके हैं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सड़कों पर हैं. गली-गली जाकर सियासी समीकरण साध रहे हैं. पीएम मोदी और नीतीश भी कहां कम हैं. वे भी अपनी तरकश से तीर निकालने लगे हैं. बिहार में कई योजनाओं की सौगात देने के बहाने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 22 अगस्त 2025, 07:44 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार के गयाजी में मंच पर दिखी पीएम मोदी और नीतीश की गजब केमेस्ट्री…………..
Photo: UB India News Archive
बिहार में चुनावी शंखनाद हो चुका है. रण में सियासी योद्धा उतर चुके हैं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सड़कों पर हैं. गली-गली जाकर सियासी समीकरण साध रहे हैं. पीएम मोदी और नीतीश भी कहां कम हैं. वे भी अपनी तरकश से तीर निकालने लगे हैं. बिहार में कई योजनाओं की सौगात देने के बहाने सियासी बिगुल फूंकने पहुंचे हैं. आज यानी 22 अगस्त को पीएम मोदी गयाजी में हैं. वह सौगातों की बौछार करने पहुंचे. जब मंच पर पीएम मोदी और नीतीश साथ थे तो खूब गर्मजोशी दिखी. मोदी और नीतीश की यह कमेस्ट्री देख समर्थकों को सुकून मिलेगा, मगर राहुल और तेजस्वी की टेंशन बढ़ जाएगी.

बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट जोड़ी रही है. बीते कुछ चुनावों से इस जोड़ी ने राजद वाले महागठबंधन को सत्ता से दूर रखा है. एनडीए के बिहार में दो तरह के वोटर रहे हैं. एक वोटर नीतीश के नाम और चेहरे पर वोट करता है तो दूसरा पीएम मोदी के नाम और चेहरे पर. एनडीए की जीत का सार भी यही रहा है. आज गयाजी की धरती पर लोगों को मोदी और नीतीश की जोड़ी को एक बार फिर साथ देखने को मिला. जब दोनों मंच पर थे तो उन दोनों के बीच गजब की केमेस्ट्री दिख रही थी.
मोदी-नीतीश की गजब केमेस्ट्री
पीएम मोदी और नीतीश कुमार मंच पर लगातार कुछ-कुछ बात करते दिखे. दोनों के चेहरे पर मंद-मंद मुस्कान थी. कभी पीएम मोदी बोल रहे थे तो कभी नीतीश कुमार. चर्चा सियासी थी या पर्नसल…यह तो खैर वे दोनों ही जानेंगे. मगर मंच पर जो नजारा दिखा, वह हल्की-फुल्की बातचीत का संकेत दे रहा था. प्रधाननंत्री मोदी अपने उसी पुराने अंदाज में दिखे. जबकि नीतीश कुमार का अंदाज भी ऐसा था, जैसे यह जोड़ी आश्वस्त हो कि बिहार में फिर एक बार नीतीशे कुमार.
LIVE UPDATE :
बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने तय कर दिया है कि आने वाले पांच साल में बिहार में एक करोड़ युवाओं केा नौकरी और रोजगार देंगे। जान लीजिए बिहार में नए उद्योग लगाने के लिए हर प्रकार से विशेष सहायता दी जाएगी। बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। 2014 के बाद इस बार के बजट में बिहार को विशेष सौगातें दी गई। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का कितना बुरा हाल था? पहले कोई ठीक से कपड़ा तक नहीं पहन पाता था? कोई महिलाओं के लिए काम नहीं किया। मुस्लिमों के लिए भी कोई काम नहीं किया। लेकिन, हमलोगों की सरकार बनी तो सब लोगों के लिए काम किया।
11:45 AM, 22-Aug-2025
सीएम नीतीश कुमार। – फोटो : सोशल मीडिया।
सीएम नीतीश बोले- आप सभी लोगों को पीएम मोदी का स्वागत करना चाहिए
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी ज्ञान की धरती पर पधारें हैं, यह काफी खुशी की बात है। आप सभी लोगों को पीएम मोदी का स्वागत करना चाहिए। आज पीएम मोदी राज्य भर की बिजली, सड़क एवं नगर विकास से संबंधित 14 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जा रहा है। साथ ही दो ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है। इन सबकी लागत 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इन सभी योजनाओं से बिहार को काफी लाभ होने वाला है। सीएम नीतीश कुमार फिर से लालू-राबड़ी राज की याद दिलाई। कहा कि 2005 से पहले कोई काम नहीं हुआ था। पहले वाले लोग कोई काम नहीं करते थे। सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि हमलोगों की सरकार में सब तरह से लोगों को फायदा देने का काम किया जा रहा है।
11:38 AM, 22-Aug-2025
पीएम मोदी के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़। – फोटो : सोशल मीडिया।

गरीबों को सौर ऊर्जा लगाने के लिए मदद देगी सरकार
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया। पीएम मोदी से अपील करता हूं कि इसी तरह बिहार आइए। जिस बिहार में मात्र 350 मेगावाट बिजली की खपत होती थी, आज सीएम नीतीश कुमार ने घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी। पीएम मोदी के निर्देश पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत जो भी पैसा गरीबों को सोलर लगाने में खर्च आएगा, वह बिहार सरकार देगी। इसमें केंद्र सरकार की सब्सिडी के अलावा बिहार सरकार की ओर से मदद राशि भी दी जाएगी।

11:23 AM, 22-Aug-2025
सीएम और पीएम के कारण यह काम संभव हो सका
पीएम मोदी का मंच पर बिहार एनडीए के नेताओं ने स्वागत किया। उन्हें यक्षिणी की प्रतिमा भेंट की गई। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी के खूब तारीफ की। कहा कि पीएम ने बिहार के लिए जितना काम किया है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करने की अब हिम्मत नहीं होती है। क्योंकि उससे ज्यादा राज्य में विकास किया जा रहा है। गया में 1300 एकड़ में औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। इससे यहां उद्योग का विकास होगा। बोधगया एवं विष्णुपद मंदिर के समेकित विकास के लिए विष्णुपद व महाबोधि कॉरिडोर का निर्माण कराया जाना है। कभी हमने इसकी मांग की थी। बिहार में एक भी टेक्नोलॉजी सेंटर नहीं था। अब गया-पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। गयाजी रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं नमामि गंगे योजना के अधीन नमामि निरंजना फल्गु अभियान की शुरुआत हो चुकी है। एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय झा ने कहा कि डेढ़ घंटा में पटना से गया पहुंचना सीएम और पीएम के कारण संभव हो सका है। कभी किसी ने नहीं सोचा था। गंगाजल सीएम लेकर आए औश्र गया-बोधगया के सभी घरों में गंगाजल पेयजल के रुप में उपलब्ध कराया। दूसरा गया में रबर डैम का निर्माण कराया। गया बिहार का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बनकर उभरेगा। डबल इंजन की सरकार जिस तरह से काम कर रहे हैं। नए बिहार के नवनिर्माण का समय अब आया है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….
खास खबर

बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….

बिहार में विधानसभा चुनाव को खत्म हुए 2 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांक, नेताओं की ओर से बयानबाजी का सिलसिला अब तक लगातार जारी है। अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के सांसद ने विवादित बयान दिया है। जहानाबाद से सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा अपने ही यादव समाज को गाली देने का […]

UB India News12 जन॰
तेज प्रताप यादव ने इशारों-इशारों में किसे कहा ‘अनपढ़ गंवार’, फर्जी पार्टी को लेकर लोगों को दी ये सलाह
गया

तेज प्रताप यादव ने इशारों-इशारों में किसे कहा ‘अनपढ़ गंवार’, फर्जी पार्टी को लेकर लोगों को दी ये सलाह

गया के खिजरसराय में जनशक्ति जनता दल की चुनावी सभा में तेज प्रताप यादव ने मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने फर्जी पार्टियों से सावधान रहने और अविनाश कुमार सोनू को जिताने की अपील की। तेज प्रताप ने कहा कि सोनू शिक्षित और युवा हैं, जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहेंगे। उन्होंने ब्लैकबोर्ड छाप […]

UB India News7 नव॰
सर्वपितृ अमावस्या -गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किये पिंडदान , आज के दिन की विशेष है महिमा……………
अध्यात्म

सर्वपितृ अमावस्या -गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किये पिंडदान , आज के दिन की विशेष है महिमा……………

गयाजी का अर्थ बिहार के गया तीर्थस्थल से है, जिसे अब आधिकारिक रूप से ‘गयाजी’ कहा जाने लगा है। यह स्थान हिन्दू धर्म में पितरों के मोक्ष और पिंडदान के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहाँ विष्णुपद मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित हैं, जहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं और अपने पूर्वजों की […]

UB India News20 सित॰
गयाजी में लालू यादव ने किया पितरों का पिंडदान……….
अध्यात्म

गयाजी में लालू यादव ने किया पितरों का पिंडदान……….

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव मंगलवार को गयाजी के विष्णुपद मंदिर पहुंचे. लालू यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के जरिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. लालू यादव के साथ बेटे तेजस्वी यादव और उनकी बहू राज श्री भी पहुंची हैं. मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की गयाजी आने के […]

UB India News9 सित॰
मंच पर धड़ाम से गिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, किसी ने खींच दी थी कुर्सी, वीडियो वायरल
गया

मंच पर धड़ाम से गिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, किसी ने खींच दी थी कुर्सी, वीडियो वायरल

बिहार की राजनीति में एक अलग स्थान रखने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ घटना घट गई. दरअसल, अश्विनी चौबे एक मंच पर पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने अपनी कुर्सी पर बैठने की कोशिश की, किसी ने कुर्सी को पीछे से खींच दिया. इसके बाद अश्विनी चौबे धड़ाम […]

UB India News9 सित॰
PM मोदी के मंच पर RJD के विधायक, गया की रैली में आए नजर
गया

PM मोदी के मंच पर RJD के विधायक, गया की रैली में आए नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गयाजी पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इसके साथ ही आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है. इस बीच एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस तस्वीर के बाद अब बिहार में आरजेडी को झटका लगने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि […]

UB India News22 अग॰
पीएम मोदी ने गयाजी से दी 13 हजार करोड़ की विकास योजानाओं की सौगात ………….
गया

पीएम मोदी ने गयाजी से दी 13 हजार करोड़ की विकास योजानाओं की सौगात ………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की। PM ने कहा- ‘पहले जेल में बैठकर लोग […]

UB India News22 अग॰
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर , कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास
गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर , कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 22 अगस्‍त 2025 को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी सुबह 11 बजे गयाजी पहुंचेंगे और वहरां विभिन्‍न परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन करेंगे. दोपहर बाद 1:30 बजे पीएम मोदी बेगूसराय में औंटा-सिमरिया गंगा पुल (एनएच-31) का दौरा करेंगे. पीएम मोदी मुजफ्फरपुर में बहुप्रतिक्षित होमी भाभा कैंसर […]

UB India News22 अग॰
गया रैली में राहुल का एक्शन लेने का ऐलान
गया

गया रैली में राहुल का एक्शन लेने का ऐलान

विधानसभा चुनाव होने हैं बिहार में. लेकिन चुनावी जंग छिड़ गई है राहुल गांधी और चुनाव आयोग के बीच. कांग्रेस नेता ने अपने तेवर को सख्त करते हुए कहा है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की हमारी सरकार बनी तो ‘वोट चोरी’ को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) और दोनों अन्य चुनाव आयुक्तों के खिलाफ […]

UB India News19 अग॰