भारत ने अमेरिका को दिया झटका, भारत अपने लोगों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा……………….

भारत ने एक बार फिर रूस से तेल खरीद पर अपना रुख साफ कर दिया है। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि भारतीय कंपनियां वहां से तेल खरीदना जारी रखेंगी जहां भी उन्हें ‘सबसे अच्छा सौदा’ मिलेगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नई दिल्ली अपने ‘राष्ट्रीय हितों’ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 25 अगस्त 2025, 07:35 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत ने अमेरिका को दिया झटका, भारत अपने लोगों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा……………….
Photo: UB India News Archive

भारत ने एक बार फिर रूस से तेल खरीद पर अपना रुख साफ कर दिया है। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि भारतीय कंपनियां वहां से तेल खरीदना जारी रखेंगी जहां भी उन्हें ‘सबसे अच्छा सौदा’ मिलेगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नई दिल्ली अपने ‘राष्ट्रीय हितों’ की रक्षा करने वाले कदम उठाना जारी रखेगी।

क्या है देश की प्राथमिकता

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ को दिए इंटरव्यू में कुमार ने कहा कि नई दिल्ली की प्राथमिकता देश के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उनकी यह टिप्पणी भारत की ओर से रियायती दरों पर रूस से कच्चा तेल खरीदे जाने की अमेरिका द्वारा आलोचना किए जाने के बीच आई है। इस बात पर जोर देते हुए कि व्यापार ‘व्यावसायिक आधार’ पर होता है, कुमार ने कहा, ‘‘भारतीय कंपनियां, जहां कहीं भी उन्हें सबसे अच्छा सौदा मिलेगा, वहां से खरीदारी जारी रखेंगी। तो वर्तमान स्थिति यही है।’’

भारत-रूस के बीच व्यापार आपसी हितों पर आधारित

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा, ‘‘हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हमारा उद्देश्य भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा है और कई अन्य देशों की तरह रूस के साथ भारत के सहयोग से वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता लाने में मदद मिली है।’’ कुमार ने कहा कि भारत और रूस के बीच व्यापार आपसी हितों, बाजार कारकों पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि  समग्र उद्देश्य के साथ ही लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

‘अमेरिका और यूरोप भी कर रहे हैं व्यापार’

अमेरिका ने आरोप लगाया है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीद कर यूक्रेन में मॉस्को के युद्ध को मदद कर रहा है। भारत ने अमेरिका के इस तर्क का पुरजोर खंडन किया है। वॉशिंगटन के फैसले को “अनुचित और अन्यायपूर्ण” बताते हुए कुमार ने कहा कि भारत सरकार “देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कदम उठाती रहेगी।” उन्होंने कहा, “अमेरिका और यूरोप सहित अन्य देश भी रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं।”

एस जयशंकर ने कही थी बड़ी बात

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कच्चे तेल के मुद्दे पर भारत की अमेरिकी आलोचना पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि, “यह हास्यास्पद है कि जो लोग एक व्यापार-समर्थक अमेरिकी प्रशासन के लिए काम करते हैं, वो दूसरे लोगों पर व्यापार करने का आरोप लगा रहे हैं।” उन्होंने कहा था, “यह वाकई अजीब बात है। अगर आपको भारत से तेल या रिफाइंड उत्पाद खरीदने में कोई समस्या है, तो उसे ना खरीदें। कोई आपको इसे खरीदने के लिए मजबूर नहीं करता। लेकिन, यूरोप खरीदता है, अमेरिका खरीदता है, इसलिए अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो इसे ना खरीदें।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!
खास खबर

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन दोनों राजघाट से ही किए। अनशन से पहले और आंदोलन की सफलता के बाद उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया और कहा कि गांधी के अहिंसक विचार और सत्याग्रह आज भी प्रासंगिक हैं। इस संघर्ष […]

UB India News3 अग॰
अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..
राजनीति

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council – UNSC) केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विश्व की सामूहिक सुरक्षा, शांति और वैश्विक शक्ति-संतुलन का सबसे प्रभावशाली मंच है। यहीं युद्ध और शांति के निर्णय होते हैं, प्रतिबंध लगाए जाते हैं, शांति सेना भेजी जाती है और अंतरराष्ट्रीय संकटों का समाधान खोजा जाता है। लेकिन विडंबना […]

UB India News14 जुल॰
संविधान हत्या दिवस’ पर पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने  इमरजेंसी को बताया काला इतिहास……
खास खबर

संविधान हत्या दिवस’ पर पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने इमरजेंसी को बताया काला इतिहास……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने इमरजेंसी की 51वीं बरसी पर बयान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी को भारत के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक बताया। एक्स हैंडल पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘संविधान हत्या दिवस […]

UB India News25 जून
पीएम मोदी ओडिशा दौरे पर , राज्य में ₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे…………
राजनीति

पीएम मोदी ओडिशा दौरे पर , राज्य में ₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे…………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे। पीएम का हेलिकॉप्टर पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस से मयूरभंज जिले के पहाड़पुर हेलीपैड पर पहुंचा। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी, मुख्यमंत्री माझी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल वाले गांव पहाड़पुर […]

UB India News20 जून
जब महाशक्तियां ही मनमानी पर तुली हों………………
राजनीति

जब महाशक्तियां ही मनमानी पर तुली हों………………

वर्तमान में, 10 सदस्यों और दस साझेदार देशों वाला ब्रिक्स दुनिया की लगभग 49 फीसदी आबादी, 39 फीसदी वैश्विक जीडीपी और 25 फीसदी वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है। विगत 14 मई को, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अध्यक्ष के तौर पर, दिल्ली में हुई ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का पक्ष मजबूती […]

UB India News18 मई
पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, कहा- बनेगा विकास की लाइफलाइन
राजनीति

पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, कहा- बनेगा विकास की लाइफलाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने पहले वाराणसी में 14 किलोमीटर का रोड शो किया और फिर बाबा विश्वनाथ की पूजा की. इस दौरान पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाया और फूल-माला भी चढ़ाया. काशी में पीएम […]

UB India News29 अप्रैल
पश्चिम बंगाल चुनाव : ज्यादा वोटिंग का संदेश, संतोष या सत्ता विरोध …………………
राजनीति

पश्चिम बंगाल चुनाव : ज्यादा वोटिंग का संदेश, संतोष या सत्ता विरोध …………………

भारतीय चुनाव में जो कभी नहीं हुआ, वह 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हो गया। अभी तक 92.86 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ है। तमिलनाडु में भी लगभग 85 फीसदी मतदान एक रिकॉर्ड है। अंतिम आंकड़ा आने के बाद इसमें और वृद्धि होगी। बंगाल में 2011 में 84.5, 2016 में 82.56 और 2021 में 81.56 […]

UB India News27 अप्रैल