AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन दोनों राजघाट से ही किए। अनशन से पहले और आंदोलन की सफलता के बाद उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया और कहा कि गांधी के अहिंसक विचार और सत्याग्रह आज भी प्रासंगिक हैं। इस संघर्ष […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 अगस्त 2026, 07:15 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!
Photo: UB India News Archive

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन दोनों राजघाट से ही किए। अनशन से पहले और आंदोलन की सफलता के बाद उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया और कहा कि गांधी के अहिंसक विचार और सत्याग्रह आज भी प्रासंगिक हैं। इस संघर्ष ने यह साबित किया है। AI और सोशल मीडिया के दौर की Gen Z भी नैतिक वैधता के लिए अंततः गांधी की ओर ही देखती है।

विरोधी शत्रु नहीं होता
सवाल है कि इस पीढ़ी ने अपने आंदोलन में 100 साल पुराने गांधी के सत्याग्रह से प्रेरणा क्यों ली? Gen Z वह पीढ़ी है, जिसने न स्वतंत्रता आंदोलन देखा और न ही महात्मा गांधी को। गांधी से उसका परिचय मुख्यत: पाठ्य पुस्तकों तक सीमित रहा है। रील्स जनरेशन कही जाने वाली इस पीढ़ी की दुनिया इंस्टाग्राम, यूट्यूब, AI, गूगल और डिजिटल तकनीक के इर्द-गिर्द रहती है। सत्ता से संवाद और असहमति व्यक्त करने के लिए हैशटैग, रील्स और मीम्स भी इसके लोकतांत्रिक औजार हैं, पारंपरिक मंच नहीं।

इसलिए, धारणा यही रही कि गांधी जैसी ऐतिहासिक शख्सियत से इस पीढ़ी का भावनात्मक रिश्ता बहुत गहरा नहीं होगा। लेकिन, जब सत्ता के सामने अपनी बात दृढ़ता, अनुशासन और नैतिक बल के साथ रखने का क्षण आया, तो इसी डिजिटल पीढ़ी ने धरना, अनशन, शांतिपूर्ण प्रतिरोध जैसे गांधीवादी तरीकों का सहारा लिया। ये वही तरीके थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नैतिक शक्ति प्रदान की थी।

यह पहला अवसर नहीं है, जब किसी भारतीय जन आंदोलन ने अपनी नैतिक शक्ति गांधी से ग्रहण की हो। महात्मा गांधी ने केवल आजादी का मार्ग नहीं दिखाया, बल्कि सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और उपवास जैसी लोकतांत्रिक संघर्ष की भाषा दी, जिसे दुनिया ने अपनाया। उनका उद्देश्य विरोधी को हराना नहीं, बल्कि उसकी अंतरात्मा को जगाना था।

गांधी की सबसे बड़ी विरासत यही है कि उन्होंने विरोधी को कभी शत्रु नहीं माना। इसकी पहली बड़ी झलक 1918 के अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन में मिली, जब वेतन विवाद के दौरान गांधी ने सत्य के लिए उपवास किया और समझौता हो गया। इसके बाद 1924 में हिंदू-मुस्लिम एकता, 1932 के पूना समझौते और 1947 में सांप्रदायिक हिंसा रोकने में उपवास की ताकत सामने आई। गांधी के बाद आचार्य विनोबा भावे के भूदान आंदोलन, जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन, अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान और इरोम शर्मिला के लंबे अहिंसक प्रतिरोध तक, संघर्ष का नैतिक आधार गांधीवादी रहा।

लोकतांत्रिक आंदोलनों की नैतिक भाषा आज भी वही पुरानी है। Gen Z पीढ़ी तकनीक की शक्ति को भली-भांति जानती है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ ही घंटों में किसी मुद्दे को राष्ट्रीय बहस बना सकती है। लेकिन, वह समझ रही है कि हैशटैग जनमत बना सकते हैं, नैतिक वैधता नहीं। समाज का स्थायी विश्वास केवल शांतिपूर्ण, अनुशासित और नैतिक संघर्ष से अर्जित होता है।

इसलिए, तकनीक और नैतिकता का यह संगम आज की पीढ़ी की सबसे बड़ी आवश्यकता बनता जा रहा है। इसी संदर्भ में राजघाट का महत्व और बढ़ जाता है। जब कोई आंदोलनकारी राजघाट जाता है, तो वह केवल श्रद्धांजलि नहीं देता। वह यह संदेश भी देता है कि उसका संघर्ष हिंसा नहीं, बल्कि नैतिक बल, आत्मसंयम और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित होगा।

आज जब सार्वजनिक जीवन में असहमति अक्सर कटुता और ध्रुवीकरण में बदल जाती है, तब गांधी का यह दृष्टिकोण पहले से कहीं जरूरी महसूस होता है। गांधी का महत्व उनकी हर बात को अक्षरशः मानने में नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संघर्ष का ऐसा मार्ग दिखाने में है, जिसमें विरोध हो, पर वैमनस्य नहीं, असहमति हो, पर हिंसा नहीं और दृढ़ता हो, पर घृणा नहीं।

अहिंसक तरीके से संवाद
जंतर-मंतर से राजघाट तक की यह यात्रा केवल सोनम वांगचुक या एक आंदोलन की कहानी नहीं है। यह उस नई पीढ़ी की कहानी है, जो गांधी के तरीकों को अपनाकर हल खोज रही है। डिजिटल युग में आंदोलन के पोस्टर बदल गए हैं, हैशटैग बदल गए हैं और संवाद के मंच भी बदल गए हैं, लेकिन सत्याग्रह की आत्मा आज भी वही है। लोकतंत्र में जब भी नागरिक सत्ता से बिना हिंसा संवाद चाहते हैं, तब गांधी के ही तरीके सबसे विश्वसनीय विकल्प के रूप में सामने आते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰