इजरायल ने गाजा में फिर बरसाए बम, 3 पत्रकारों समेत कम से कम 15 लोगों की हुई मौत

इजरायली सेना की ओर से गाजा में लगातार ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इजरायल के हमलों से गाजा में हाहाकार मच गया है। इजरायल की ओर से गाजा में एक बार फिर हवाई हमले किए गए हैं। इजरायली सेना की इस कार्रवाई में 3 पत्रकारों समेत कम से कम 15 लोगों की मौत हो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 25 अगस्त 2025, 09:40 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजरायल ने गाजा में फिर बरसाए बम, 3 पत्रकारों समेत कम से कम 15 लोगों की हुई मौत
Photo: UB India News Archive

इजरायली सेना की ओर से गाजा में लगातार ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इजरायल के हमलों से गाजा में हाहाकार मच गया है। इजरायल की ओर से गाजा में एक बार फिर हवाई हमले किए गए हैं। इजरायली सेना की इस कार्रवाई में 3 पत्रकारों समेत कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने इजरायली हमलों के बारे में जानकारी दी है। ये हमले दक्षिणी गाजा के एक अस्पताल पर किए गए हैं।

क्या है इजरायल का प्लान

गाजा में हमले ऐसे वक्त जारी हैं जब हाल ही में इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने गाजा शहर पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दी थी। सुरक्षा कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल पूरे क्षेत्र पर फिर से नियंत्रण हासिल करने और इसे हमास विरोधी मित्र अरब बलों को सौंपने की योजना बना रहा है।

इजरायल ने यमन में किया हमला

गाजा से पहले इजरायल ने यमन की राजधानी सना में हवाई हमले किए थे। इजरायल के हमलों में सना के बिजली घर और गैस स्टेशन समेत कई इलाकों को निशाना बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन के पास समेत कई इलाकों में धमाकों की तेज आवाजें सुनी गई हैं। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं साथ ही लाल सागर में जहाजों को निशाना बनाया है। हूती विद्रोहियों का कहना है कि वो गाजा पट्टी में युद्ध के बीच फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ये हमले कर रहे हैं।

ऐसे शुरू हुई जंग

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, सात अक्तूबर 2023 को हमास के आतंकियों नें इजरायल में घुसकर हमला कर दिया था। हमास के आतंकियों ने इजरायल में आम लोगों को निशाना बनाया था और करीब 1200 लोगों का बेरहमी से कत्ल कर दिया था। महिलाओं के साथ हैवानियत की गई थी यहां तक कि बच्चों को भी नहीं छोड़ा था। हमास के आतंकियों ने 250 से अधिक लोगों को बंधक भी बना लिया था। हमास की ओर से किए गए इस हमले के बाद इजरायल पूरी ताकत के साथ जवाब दे रहा है। इजरायल के हमले आज भी जारी है। हमलों की वजह से गाजा खंडहर बन गया है। लोग भुखमरी की कगार पर हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰