सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्यों पड़ी ED रेड ?

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर हलचल मची है. सौरभ भारद्वाज पर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कसा है. आज यानी मंगलवार सुबह सौरभ भारद्वाज के घर ईडी की टीम पहुंची और तलाशी शुरू की.सौरभ भारद्वाज के आवास समेत जांच एजेंसी दिल्ली में कम से कम 13 ठिकानों पर छापेमारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 26 अगस्त 2025, 05:28 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सौरभ भारद्वाज के घर सुबह-सुबह क्यों पड़ी ED रेड ?
Photo: UB India News Archive

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर हलचल मची है. सौरभ भारद्वाज पर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कसा है. आज यानी मंगलवार सुबह सौरभ भारद्वाज के घर ईडी की टीम पहुंची और तलाशी शुरू की.सौरभ भारद्वाज के आवास समेत जांच एजेंसी दिल्ली में कम से कम 13 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सौरभ भारद्वाज के राष्ट्रीय राजधानी स्थित आवास पर उनके दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए अस्पतालों के निर्माण में हुए कथित घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की. सौरभ भारद्वाज दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. सूत्रों ने बताया कि यह मामला कई अस्पताल परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है, जिनमें बड़े पैमाने पर वित्तीय कुप्रबंधन और गबन के आरोप हैं. भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने सबसे पहले इस कथित घोटाले की सूचना दी थी.

दिल्ली की आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर मंगलवार को सुबह के समय ईडी की रेड पड़ी है. ईडी ने नेता सौरभ भारद्वाज पर हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाले में एक्शन लिया है. सौरभ भारद्वाज और जिन कंपनियों को अस्पतालों में निर्माण से जुड़े ठेके दिए गए थे उनकी कुल 13 लोकेशंस पर यह रेड की गई है. अस्पताल निर्माण घोटाला करीब 5,590 करोड़ का है.

साल 2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पतालों के निर्माण के लिए ₹5,590 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी थी. 6 महीने में ICU अस्पताल बनना था, लेकिन 3 साल बाद भी काम अधूरा रहा. इनमें से कई प्रोजेक्ट्स में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं.

क्या आरोप लगे हैं?

इन प्रोजेक्ट्स में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं. जैसे-

  1. प्रोजेक्ट्स को 6 महीने में पूरा करना था, लेकिन 3 साल बाद भी ज्यादातर काम अधूरा.
  2. 800 करोड़ खर्च होने के बावजूद सिर्फ 50% काम पूरा हुआ.
  3. LNJP अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये हो गई, बिना किसी ठोस प्रगति के.
  4. कई स्थानों पर बिना मंजूरी के निर्माण कार्य शुरू किए गए और ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध पाई गई.
  5. हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) 2016 से लंबित है, जिसे जानबूझकर टालने का आरोप है.

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन इस मामले में जांच के दायरे में हैं. इसको लेकर ईडी ने अपनी ECIR दर्ज की थी. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जून में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक शाखा) को इजाजत दी थी कि वो कथित अस्पताल प्रोजेक्ट घोटाले की जांच करे. यह घोटाले अस्पताल प्रोजेक्ट में देरी से जुड़ा है. यह जांच दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है.

BJP नेता विजेंद्र गुप्ता ने की थी शिकायत

यह जांच बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता की उस शिकायत के बाद शुरू हुई है, जो उन्होंने पिछले साल अगस्त में की थी. गुप्ता ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार हुआ है और इसमें उस समय के मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी शामिल थे.

अधिकारियों के अनुसार, शिकायत की शुरुआती जांच में एसीबी ने पाया कि परियोजनाओं की लागत को लगातार बढ़ाकर दिखाया गया, विभाग की ओर से जानबूझकर देरी की गई, कम खर्चीले समाधानों को ठुकराया गया, फंड्स का गलत इस्तेमाल किया गया. इन सभी को एसीबी ने गड़बड़ी और भ्रष्ट गतिविधियों की रणनीति और पैटर्न बताया, जिसकी वजह से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ. हालांकि, आप ने इन आरोपों से इंकार किया और कहा कि यह रूटीन प्रोजेक्ट देरी को राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰