भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 200 अंक फिसलकर 24,765 के करीब ट्रेड कर रहा है और सेंसेक्स 650 के पास लुढ़कर 80,987 के करीब कारोबार कर रहा है. इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ऊपर बंद हुए थे. इस तेजी की […]
By UB India News • Patna, Bihar मंगलवार, 26 अगस्त 2025, 05:30 AM • 3 मिनट read
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 200 अंक फिसलकर
24,765 के करीब ट्रेड कर रहा है और सेंसेक्स 650 के पास लुढ़कर 80,987 के करीब कारोबार कर रहा है. इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ऊपर बंद हुए थे. इस तेजी की वजह आईटी शेयरों में उछाल रहा था, क्योंकि अमेरिका के फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया कि उनकी सेंट्रल बैंक अगले महीने से ब्याज दरें कम कर सकती है.
आज निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस, निफ्टी फार्मा में 1 फीसदी के करीब गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा एफएमसीजी और आईटी सेक्टर्स में सिर्फ खरीदारी देखने को मिली है. निफ्टी लूजर्स में सन फार्मा, भारतीय एयरेटल, ICICI बैंक शामिल है. वहीं, निफ्टी गेनर्स में Titan, नेस्ले, Eicher Motors शामिल हैं. शेयर बाजार में गिरावट आने के पीछे कुछ अहम वजह शामिल हैं.
भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट की मुख्य वजहें
भारत के प्रमुख शेयर बाजार में गिरावट आने के पीछे कुछ मुख्य कारण है. अमेरिका के व्यापारिक कदमों को लेकर निवेशकों के बीच चिंता बनी हुई है. अमेरिका ने एक ड्राफ्ट नोटिस जारी किया है, जिसमें बुधवार से भारतीय सामानों पर 50% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है.
बीते कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय बाजार में तेजी देखी गई था. सेंसेक्स 329.06 अंक की तेजी के साथ 81,635.91 पर बंद हुआ था, जिसके चलते बीएसई का कुल मार्केट कैप बढ़ 4,54,86,963.45 करोड़ हो गया था. वहीं, गिरावट के बाद आज निवेशकों के लाखों करोड़ डूब गए है. बीएसई का मार्केट कैप घटकर 4,50,21,714.53 हो गया. करीब आधे घंटे में ही निवेशकों के 4.65 लाख करोड़ रुपये डूब गए.
क्यों आई मार्केट में गिरावट
अमेरिका के भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू करने का फैसला कल यानी 27 अगस्त से लागू हो रहा है. जिसको लेकर अमेरिकी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी. इस खबर असर मार्केट पर देखने को मिल रहा है. जिसके बाद ही बाजार कारोबार के आधे घंटे के भीतर की 650 अंक तक टूट गया. निवेशकों के करीब 4.65 लाख करोड़ रुपये डूब गए.
टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स
भारतीय बाजार में आज बड़ी-बड़ी कंपनियों के स्टॉक लाल निशान में है. निफ्टी 500 इंडेक्स को देखें तो सबसे बिकबाली वोडाफोन आइडिया में दिखाई दे रही है. पिछले दो-तीन ट्रेडिंग सेशन में पॉजिटिब रहने के बाद आज वोडाफोन आइडिया के शेयर करीब 9.18% की गिरावट के साथ 6.72 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. वहीं, इस इंडेक्स पर सबसे ज्यादा तेजी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में देखी जा रही है. सुबह 10 बजे तक ओला के शेयर करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 51 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहे हैं.