वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से मौत का आंकड़ा 31 हुआ …….

जम्मू-कश्मीर में पिछले 2 दिन से कुदरत का कहर टूटा है और परेशानी की बात ये है कि मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक भारी बारिश और बादल फटने की चेतावनी दी है। साथ ही जम्मू डिवीजन के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मंगलवार को माता वैष्णो देवी यात्रा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 27 अगस्त 2025, 06:33 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से मौत का आंकड़ा 31 हुआ …….
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर में पिछले 2 दिन से कुदरत का कहर टूटा है और परेशानी की बात ये है कि मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक भारी बारिश और बादल फटने की चेतावनी दी है। साथ ही जम्मू डिवीजन के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मंगलवार को माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। दूसरी ओर उत्तरी रेलवे ने जम्मू की ओर जाने वाली 22 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है जबकि 27 ट्रेनों को रोक दिया गया है।

वहीं, जम्मू डिविजन में आज स्कूल और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। इस डिविजन में बहने वाली तीन नदियां खतरे के पर बह रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 40 घंटों में जम्मू संभाग में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। बसंतर, तवी और चिनाब नदियों का जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। लोगों को नदी के किनारों और बाढ़ संभावित इलाकों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है।

LIVE UPDATE

राहत और बचाव सामग्री लेकर जम्मू पहुंचे C130 और IL76 एयरक्राफ्ट
NDRF राहत और बचाव सामग्री लेकर C130 और IL76 एयरक्राफ्ट जम्मू पहुंच गए हैं। चिनूक और Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर और पठानकोट सहित आस-पास के ठिकानों पर तैनाती के लिए तैयार हैं। भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर बचाव कार्यों के लिए लगातार उड़ान भर रहे हैं।

पीरखो मंदिर के आसपास का इलाका मलबे में तब्दील
जम्मू शहर के ऐतिहासिक पीरखो मंदिर के आसपास का सारा इलाका मलबे में तब्दील हो गया है। कई गाड़ियां मलबे में दबी हैं। बारिश के कारण जम्मू रीजन में बहने वाली सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। तवी और चिनाब नदी उफान पर है।

जम्मू में चारों तरफ बारिश ने बरपाया कहर
जम्मू में तबाही केवल वैष्णो देवी रूट पर ही नहीं हुई है, भारी बारिश ने चारों तरफ कहर बरपाया है। जम्मू सिटी में 24 घंटे में 320 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि उधमपुर में बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उधमपुर में 12 घंटे के अंदर 540 मिलीमीटर बारिश हुई जो दिल्ली में एक साल में होने वाली बारिश का 70 फीसदी है।

जम्मू में तवी ब्रिज के पास दूसरी सड़क भी बही
जम्मू शहर और उसके आसपास भी बाढ़ और बारिश की वजह से तबाही हुई है। जम्मू में विक्रम चौक को तवी ब्रिज से जोड़ने वाली सड़क भी बह गई है। इसके बाद इस तरफ गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सैकड़ों लोगों को नदी के किनारे से सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। जम्मू और सांबा जिले में निचले इलाकों में रह रहे लोगों को हटाने के लिए लगातार प्रशासन लगा हुआ है। सेना के साथ साथ NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है।

आरएस पुरा के गढ़ी सेक्टर से 7 लोगों का रेस्क्यू
जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का व्यापक अभियान शुरू किया है। हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कई जगहों पर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आरएस पुरा सेक्टर के गढ़ी गढ़ इलाके से 7 लोगों को बचाया गया। जम्मू के अलग-अलग इलाकों में 4 रेस्क्यू टीमों को तैनात किया गया है।

कठुआ में 22 जवानों और 3 नागरिकों का रेस्क्यू
भारतीय सेना ने कठुआ के माधोपुर में रेस्क्यू ऑपरेश चलाकर CRPF के 22 जवानों के साथ 3 सिविलियंस को बचाया है। कल देर रात तवी बनी पर बने पुल का एक हिस्सा टूट गया था और पुल के दूसरी तरफ बने क्वार्टर्स में CRPF के जवान फंस गए थे। इन बिल्डिंग्स का एक हिस्सा भी टूट गया था। आज सुबह आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 22 जवानों के साथ 3 नागरिकों व एक स्निफर डॉग को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया।

मृतकों में 11 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल
वैष्णो देवी भवन के रास्ते में हुए लैंडस्लाइड में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 30 हो गई है इनमें से बीस श्रद्धालुओं की पहचान कर ली गई है जबकि बाकी शवों के आईडेंटिफिकेशन का काम जारी है। मृतकों में 11 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं। शवों को अर्धकुंवारी से कटरा लाया जा रहा है। कल अर्धकुंवारी के पास लैंडस्लाइड के चपेट में कई श्रद्धालु आ गए जहां मलबे में दबकर कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई तो कई श्रद्धालुओं का इलाज जारी है।

कश्मीर यूनिवर्सिटी के आज होने वाले एग्जाम पोस्टपोन
मौसम को देखते हुए, कश्मीर यूनिवर्सिटी (KU) की 27 अगस्त, 2025 को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। स्थगित परीक्षाओं की नई तारीख बाद में अलग से अधिसूचित की जाएगी।

वैष्णो देवी के रूट में लैंडस्लाइड से 30 लोगों की मौत, कई घायल
वैष्णो देवी भवन के रास्ते में हुए लैंड स्लाइड में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। कल अर्धकुमारी के पास लैंड स्लाइड के चपेट में कई श्रद्धालु आ गए थे। कटरा के एसएसपी परमवीर सिंह के मुताबितक इस हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ लोग घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है और रास्ता खोलने की तैयारी की जा रही है।

जम्मू के लो लाइंग एरिया में घुस तवी नदी का पानी
पिछले 24 घंटे में कठुआ में 155 मिलीमीटर, डोडा में 100MM, जम्मू में 81, और कटरा में 69 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर में कुदरत किस कदर कहर बरपा रहा है। चिनाब के साथ साथ जम्मू की तरानाह, उझ, मग्गर खाद, सहर खाद, बेसनतेर और तवी नदियों का वॉटर लेवल खतरे के निशान के करीब है। तवी नदी का पानी जम्मू के लो लाइंग एरिया में घुस गया है।

22 ट्रेनें कैंसिल, 27 को रोका गया
जम्मू-श्रीनगर और किश्तवाड़-डोडा हाईवे बंद कर दिए गए हैं जम्मू से आने-जाने वाली 22 ट्रेनें आज कैंसिल कर दी गईं, जबकि 27 को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।

खतरनाक लेवल पर बह रही चिनाब नदी
किश्तवाड़-डोडा के बीच नेशनल हाईवे 244 और डोडा के तीन फुट ब्रिज बह गए। चिनाब नदी खतरनाक लेवल पर बह रही है जिसे देखते हुए निचले इलाके से लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा जिसके बाद से इलाके में राहत और बचाव का कार्य जारी है।

अगले 2 दिन तक भारी बारिश और बादल फटने की चेतावनी
जम्मू के कई इलाकों में लोग सैलाब में फंसे हुए हैं हालांकि प्रशासन लगातार रेस्क्यू में जुटा है। जम्मू के शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सुरक्षा बलों ने सैलाब में फंसे कई छात्रों को बचाया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक भारी बारिश और बादल फटने की चेतावनी दी है।

वैष्णो देवी के रूट में लैंडस्लाइड से 9 लोगों की मौत
मंगलवार को माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। हालांकि हादसे के बाद से ही श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बलों का राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं एहतियातन वैष्णो देवी यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।

हालात पर नजर बनाए हुए हैं अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह खुद पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

जम्मू में धारा 163 लागू, रात में आवाजाही पर लगी रोक
जम्मू में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड में अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी है जिसे देखते हुए जम्मू में धारा 163 लागू है। प्रशासन ने रात में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है और अगले आदेश तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰