ट्रंप की मानसिक स्थिति पर मनोवैज्ञानिकों की चेतावनी! अमेरिकी राष्ट्रपति में इस खतरनाक बीमारी के दिख रहे हैं लक्षण

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक और शारीरिक स्थिति को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. मशहूर मनोवैज्ञानिक डॉ. हैरी सेगल और डॉ. जॉन गार्टनर ने हाल ही में अपने कार्यक्रम थिंकिंग ट्रंप में दावा किया कि 79 वर्षीय ट्रंप में डिमेंशिया (मनोभ्रंश) के साफ लक्षण दिखाई दे रहे हैं. विशेषज्ञों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 27 अगस्त 2025, 07:05 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ट्रंप की मानसिक स्थिति पर मनोवैज्ञानिकों की चेतावनी! अमेरिकी राष्ट्रपति में इस खतरनाक बीमारी के दिख रहे हैं लक्षण
Photo: UB India News Archive

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक और शारीरिक स्थिति को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. मशहूर मनोवैज्ञानिक डॉ. हैरी सेगल और डॉ. जॉन गार्टनर ने हाल ही में अपने कार्यक्रम थिंकिंग ट्रंप में दावा किया कि 79 वर्षीय ट्रंप में डिमेंशिया (मनोभ्रंश) के साफ लक्षण दिखाई दे रहे हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप की स्थिति धीरे-धीरे बदतर होती जा रही है और हो सकता है वह फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया (FTD) से पीड़ित हो सकते हैं. यह बीमारी दिमाग के सामने और किनारे के हिस्सों को प्रभावित करती है, जिसके चलते व्यक्ति के व्यवहार भाषा और मोटर स्किल्स पर असर पड़ता है.

ट्रंप के व्यवहार और चाल में दिख रहे बदलाव
डॉ. गार्टनर ने कहा कि ट्रंप की मनो-मोटर वर्क सिस्टम में स्पष्ट गिरावट आई है. उन्होंने बताया कि FTD का एक लक्षण होता है, जिसे वाइड-बेस्ड गेट कहते हैं. इसमें चलते समय एक पैर असामान्य रूप से हिलता है. हाल ही में अलास्का में ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. इसमें ट्रंप लाल कालीन पर चलते समय डगमगाते नजर आए. डॉ. गार्टनर ने कहा, “उनका दाहिना पैर उन्हें बाईं ओर धकेल रहा था और फिर वे इसे संतुलित करने की कोशिश में दूसरी ओर जा रहे थे. अगर यह ड्रंक-ड्राइविंग टेस्ट होता तो वे फेल हो जाते. डॉ. सेगल ने इस पर सहमति जताई और कहा कि ट्रंप नशे में नहीं दिख रहे थे, फिर भी अपने पैर पर कंट्रोल खो रहे थे.”

फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया क्या है?
फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया (FTD) डिमेंशिया का एक असामान्य प्रकार है, जिसमें मस्तिष्क के फ्रंटल और टेम्पोरल हिस्से प्रभावित होते हैं. इसका असर व्यक्ति के व्यवहार, भावनाओं, सामाजिक संपर्क और भाषा पर पड़ता है. यह बीमारी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और सालों में गंभीर रूप ले लेती है. प्रमुख लक्षणों में व्यवहार में बदलाव, निर्णय क्षमता की कमी, अजीब चाल-ढाल और भाषा संबंधित समस्याएं शामिल हैं. ट्रंप के हालिया व्यवहार और चाल में देखे गए बदलाव इन्हीं लक्षणों से मेल खाते हैं.

ट्रंप की प्रतिक्रिया और मेडिकल दावे
इन दावों के बावजूद, डोनाल्ड ट्रंप बार-बार अपनी संज्ञानात्मक क्षमताओं की तारीफ करते रहे हैं. अप्रैल में हुई अपनी वार्षिक मेडिकल जांच के बाद उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने संज्ञानात्मक परीक्षण में सर्वोच्च अंक हासिल किए. हालांकि, डॉ. सेगल और डॉ. गार्टनर का कहना है कि यह टेस्ट बेहद आसान होता है और इसे पास करना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मानी जा सकती. उनका मानना है कि ट्रंप के हालिया व्यवहार और चाल-ढाल ही गंभीर स्वास्थ्य समस्या की ओर संकेत कर रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰