जम्मू-कश्मीर के रामबन और रियासी में फटा बादल, 10 की मौत, कई लोग हैं लापता……

जम्मू-कश्मीर में दो जगह बादल फटने की घटना सामने आई है। इसके चलते कुल 10 लोगों की मौत हो गई। रामबन जिले की राजगढ़ तहसील में देर रात बादल फट गया। इसके चलते कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। 5 लोग लापता हैं। सियासी जिले में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 30 अगस्त 2025, 07:31 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जम्मू-कश्मीर के रामबन और रियासी में फटा बादल, 10 की मौत, कई लोग हैं लापता……
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर में दो जगह बादल फटने की घटना सामने आई है। इसके चलते कुल 10 लोगों की मौत हो गई। रामबन जिले की राजगढ़ तहसील में देर रात बादल फट गया। इसके चलते कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। 5 लोग लापता हैं। सियासी जिले में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

रामबन के गडग्राम में बादल फटने की हुई घटना

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि राजगढ़, रामबन के गडग्राम में बादल फटने की घटना हुई है। तीन शव बरामद कर लिए गए हैं, लापता लोगों की तलाश जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय अधिकारी पहुंचे हुए हैं।

रियासी में बादल फटने से 7 की मौत

वहीं, दूसरी ओर रियासी जिले के माहौर इलाके में बादल आसमान से आफत बरसी है। माहौर इलाके के बद्दर गांव में बीती रात बदल फटने से 7 लोगों की मौत हुई है। माहौर क्षेत्र के विधायक मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि वहां रात को परिवार सो रहा था। उन के घर पर पूरा मलबा आ गया और नीचे दब गए।  उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया और सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। यह एक गरीब परिवार था।

देर रात ही पहुंच गए अधिकारी

घटना के बाद रामबन के उपायुक्त इलियास खान समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रात करीब 2 बजे बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरा प्रशासन हाई अलर्ट पर है। स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए काम किया जा रहा है।

इन जिलों में फटे बादल

जम्मू और कश्मीर में हाल ही में बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। किश्तवाड़, कठुआ और डोडा जिलों में बादल फटे हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। बाढ़ की भी स्थिति बनी हुई है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया शोक
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अभी-अभी डीसी रामबन मोहम्मद अलयास खान से बात की। राजगढ़ क्षेत्र में बादल फटने से चार लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। पांचवां व्यक्ति लापता हैं और उसकी तलाश जारी है। इस बीच, कोई घायल नहीं हुआ है। बचाव अभियान जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं।

किश्तवाड़ में बादल फटने से 60 के करीब मौत

जम्मू और कश्मीर में हाल ही में बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। किश्तवाड़ जिले के चोसिती गांव में मचैल माता तीर्थयात्रा मार्ग पर बादल फटने से भयावह स्थिति पैदा हो गई। ये हादसा 15 अगस्त के दिन हुआ था। इस हादसे में 60 के करीब लोगों की मौत हो गई। जिनमें दो CISF जवान और कई तीर्थयात्री शामिल हैं। करीब 50 से 220 लोग लापता बताए जा रहे हैं, और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

भारी बारिश के चलते जम्मू-कटरा और उधमपुर तक रेल सेवा ठप, 46 ट्रेनें रद्द
जम्मू क्षेत्र में मंगलवार को हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद पिछले पांच दिनों से ट्रेन सेवाएं ठप हैं। अधिकारियों ने बताया कि कठुआ और उधमपुर के बीच ट्रैक कई जगहों पर खिसक गया है और टूट-फूट हुई है, जिसकी वजह से रेल यातायात निलंबित है। इसी कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने जो सूची जारी की है, उसमें पांच ऐसी ट्रेनें भी शामिल हैं, जिन्हें बीच से ही शुरू या खत्म किया जाएगा। इससे पहले, 29 अगस्त को भी जम्मू, कटरा और उधमपुर स्टेशनों से 40 ट्रेनें रद्द की गई थीं।

एलजी ने वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन की जांच के लिए गठित की तीन सदस्यीय समिति
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हाल ही में हुए भूस्खलन की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। समिति की अध्यक्षता जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव करेंगे और दो हफ्ते में रिपोर्ट पेश करेंगे। गौरतलब है कि मंगलवार को त्रिकुटा पहाड़ियों पर भूस्खलन की चपेट में आने से 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक घायल हुए थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰