एपल आज लॉन्च करेगा आईफोन 17 सीरीज , इन प्रोडक्ट्स पर रहेंगी सबकी नजरें, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

हर कोई iPhone 17 Series का बेसब्री से इंतजार कर रहा है लेकिन आपके इंतजार की घड़ियां अगले कुछ ही घंटों में खत्म होने वाली हैं. आज एपल इवेंट के दौरान न केवल नई आईफोन 17 सीरीज बल्कि और भी कई नए एपल प्रोडक्ट्स लॉन्च हो सकते हैं. इवेंट के दौरान iOS 26, iPadOS 26 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 9 सितंबर 2025, 07:30 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एपल आज लॉन्च करेगा आईफोन 17 सीरीज , इन प्रोडक्ट्स पर रहेंगी सबकी नजरें, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Photo: UB India News Archive

हर कोई iPhone 17 Series का बेसब्री से इंतजार कर रहा है लेकिन आपके इंतजार की घड़ियां अगले कुछ ही घंटों में खत्म होने वाली हैं. आज एपल इवेंट के दौरान न केवल नई आईफोन 17 सीरीज बल्कि और भी कई नए एपल प्रोडक्ट्स लॉन्च हो सकते हैं. इवेंट के दौरान iOS 26, iPadOS 26 और कंपनी के बाकी ऑपरेटिंग सिस्टम की रिलीज डेट और कॉम्पैटिबल डिवाइस का भी खुलासा होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में स्टैंडर्ड आईफोन 17 की कीमत 79,900 रुपए से शुरू हो सकती है, जो इसके टॉप मॉडल प्रो मैक्स के लिए 1,64,900 रुपए तक जा सकती है।

Apple Event Live Streaming: लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारतीय समयानुसार एपल इवेंट का आगाज़ रात 10:30 बजे से होगा. आप भी अगर घर बैठे Apple Event 2025 देखना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे. हमने आपकी सुविधा के लिए खबर के अंत में लाइव स्ट्रीमिंग का लिंक लगाया है, आप रात 10:30 बजे इवेंट शुरू होने के बाद खबर के अंत में लगे वीडियो लिंक पर क्लिक कर सीधे यहां से भी इवेंट को लाइव देख पाएंगे.

iPhone 17 Series समेत ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च

एपल इवेंट के दौरान आईफोन 17 सीरीज में चार नए मॉडल्स उतारे जाने की उम्मीद है. इस साल iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के अलावा नया iPhone 17 Air भी लॉन्च हो सकता है. एयर वेरिएंट प्लस वेरिएंट को रिप्लेस करेगा और माना जा रहा है कि यह अब तक का सबसे पतला आईफोन होगा. नई आईफोन 17 सीरीज के अलावा कंपनी Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE 3 तीन नई स्मार्टवॉच भी एपल इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है.

नए आईफोन और नई स्मार्टवॉच के अलावा थर्ड जेनरेशन AirPods Pro को भी उतारे जाने की उम्मीद है. कंपनी ने तीन साल पहले सेकेंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया था, इस बार थर्ड जेनरेशन मॉडल के फीचर्स को अपग्रेड किया जा सकता है. अगर आप एपल इवेंट के दौरान लॉन्च होने वाले इन सभी नए प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहिए.

इस बार iOS26 के साथ बेहतर एपल इंटेलिजेंस मिलेगा

  • डिजाइन: आईफोन 17 प्रो में पहली बार एल्यूमीनियम फ्रेम आएगा। 15 प्रो और 16 प्रो में टाइटेनियम और पुराने मॉडल्स में स्टेनलेस स्टील था। रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ एल्यूमीनियम और ग्लास फिनीश बैक मिलेगा।
  • डिस्प्ले: पहली बार मैट फिनिश वाला LTPO ओलेड डिस्प्ले मिलेगा। इस पर नैनो-टेक्सचर कोटिंग होगी, जो सनलाइट में चमक कम करेगा और स्क्रैच रेजिस्टेंस बढ़ाएगा। डायनामिक आइलेंड पहले से छोटा होगा।
  • कैमरा: सभी 17 मॉडल्स में 24MP सेल्फी कैमरा होगा। प्रो मॉडल्स में 48MP टेलीफोटो लेंस होगा, जो 3.5x से 8x ऑप्टिकल जूम देगा। सभी 3 रियर कैमरे 48MP के होंगे। पहली बार प्रो मॉडल में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।
  • परफॉर्मेंस: A19 प्रो चिप गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI टास्क्स को तेज और पावर-एफिशिएंट बनाएगा। प्रो मॉडल्स में 8GB से बढ़ाकर 12GB रैम दी जाएगी, जिससे एपल इंटेलिजेंस और मल्टीटास्किंग सुपर स्मूथ होगी।
  • बैटरी: आईफोन 17 और प्रो मैक्स में 5000mAh से ज्यादा की बैटरी हो सकती है। 35W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। रिवर्स वायरलेस चार्जिंग से एयरपोड्स या एपल वॉच चार्ज कर सकेंगे।
  • अन्य: एपल की वाईफाई 7 चिप 40Gb/s तक की स्पीड और कम लेटेंसी देगा, जो स्ट्रीमिंग और गेमिंग को बेहतर बनाएगा। वहीं, नया कूलिंग सिस्टम गेमिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन को ठंडा रखेगा।
9 सितंबर को होने वाले इवेंट में एपल सबसे पतला आईफोन लॉन्च करेगा। इसका नाम एयर हो सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा होगा।
9 सितंबर को होने वाले इवेंट में एपल सबसे पतला आईफोन लॉन्च करेगा। इसका नाम एयर हो सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा होगा।

आईफोन 17 लॉन्च के बाद बंद होंगे ये मॉडल्स

एपल हर साल नए आईफोन लॉन्च के बाद कुछ पुराने मॉडल्स को बंद करता है, खासकर प्रो मॉडल्स। ताकि लोग नए आईफोन 17 प्रो मॉडल्स खरीदें। इसके अलावा, जो मॉडल्स 5 से 7 साल पहले लॉन्च हुए हैं वो भी बंद हो सकते हैं। हालांकि, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स पर ये मॉडल्स स्टॉक खत्म होने तक बिकेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰