नेपाल में हिंसा के बाद बिहार सीमा पर हाई अलर्ट, वाल्मिकीनगर, नवलपरासी, बर्दघाट में लगाया गया कर्फ्यू …………

नेपाल में जारी हिंसा के मद्देनजर बिहार से लगी सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. नेपाल सेना ने स्थिति को नियंत्रण में लेने का दावा किया है और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है. सेना ने अराजक तत्वों पर नजर रखने की बात भी कही है. नेपाल के कई सीमावर्ती इलाकों, जैसे वाल्मिकीनगर से सटे नवलपरासी और बर्दघाट में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है, और भंसार कार्यालय भी बंद कर दिए गए हैं. नेपाल में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 10 सितंबर 2025, 05:43 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नेपाल में हिंसा के बाद बिहार सीमा पर हाई अलर्ट, वाल्मिकीनगर, नवलपरासी, बर्दघाट में लगाया गया कर्फ्यू  …………
Photo: UB India News Archive
नेपाल में जारी हिंसा के मद्देनजर बिहार से लगी सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. नेपाल सेना ने स्थिति को नियंत्रण में लेने का दावा किया है और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है. सेना ने अराजक तत्वों पर नजर रखने की बात भी कही है. नेपाल के कई सीमावर्ती इलाकों, जैसे वाल्मिकीनगर से सटे नवलपरासी और बर्दघाट में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है, और भंसार कार्यालय भी बंद कर दिए गए हैं. नेपाल में जारी इस अशांति के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में वीरानगी छाई हुई है. अररिया से सटे बिराटनगर में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

नेपाल में उग्र प्रदर्शनों और जेलब्रेक की घटना के बाद बिहार में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नेपाल से सटे जिलों में पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। हालात को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नेपाल से सटे बिहार के छह जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और किशनगंज की अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी गई है। पर्यटकों की आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। स्थानीय नागरिकों को भी गहन जांच-पड़ताल के बाद ही आने-जाने की अनुमति दी जा रही है।

एसएसबी पटना फ्रंटियर मुख्यालय ने नेपाल सीमा पर तैनात अपने सभी सुरक्षा चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा है। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी), बिहार पुलिस और स्थानीय खुफिया इकाइयां संयुक्त रूप से निगरानी कर रही हैं। गृह मंत्रालय ने भी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और अन्य एजेंसियों को नेपाल बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट करते हुए पड़ोसी जिलों के साथ तालमेल बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीमा चौकियों और गांवों के आसपास पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से हर जिले की स्थिति पर रिपोर्ट ली जा रही है।

वहीं नेपाल में जेलब्रेक में 576 कैदी जेल से फरार हो गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इनमें से कई कैदी भारत की ओर भागने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को देखते हुए सीमा पर निगरानी और सख्त कर दी गई है। सीमा पर एसएसबी सीमा पर आने-जाने वाले सभी वाहनों और लोगों की तलाशी ले रही है। बिहार पुलिस और एसएसबी को स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जाए। पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। वहीं, स्थानीय नागरिकों को जरूरी कागजात और जांच के बाद ही आने-जाने दिया जा रहा है। एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने बताया कि नेपाल की स्थिति सामान्य होने तक अंतरराष्ट्रीय सीमा सील रहेगी। अगर कोई भारतीय नागरिक नेपाल में फंसा होगा, तो उसे सुरक्षित निकालने की भी पूरी तैयारी है।

आंच अररिया, किशनगंज व सुपौल तक पहुंची

नेपाल की आग की आंच बिहार के अररिया, किशनगंज और सुपौल तक पहुंच गई। मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया। बाजार बंद रहने के कारण इन तीन जिलों में करीब चार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। अकेले अररिया में दो करोड़ का नुकसान हुआ है। जोगबनी सीमा से सटे नेपाल भाग के रानी भंसार कार्यालय के आसपास आंदोलनकारियों ने जगह-जगह आगजनी की व टायर जलाकर प्रदर्शन किया। विराटनगर में कई राष्ट्रीयकृत बैंकों को निशाना बनाया गया। कई जगहों पर पथराव भी किया गया। जोगबनी व्यापार संघ के उपाध्यक्ष मंटू भगत ने बताया कि बॉर्डर सील रहने के कारण अब तक करीब दो करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ है।

सात जिलों की सीमा नेपाल से जुड़ी, बाजार बंद

बिहार के सात जिले पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज नेपाल से सटे हुए हैं। इनमें से छह जिलों की सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई हैं। सीमावर्ती क्षेत्र बीरगंज, जनकपुर, सिरहा, लाहन सहित अन्य नगरों में जेन-जेड के बैनर तले छात्रों ने बाजार बंद करवाकर आगजनी की। नेपाल घूमने गए पर्यटक को भारत आने में काफी परेशानी का सामना सहित डर का माहौल देखा जा रहा है। नेपाल में प्रदर्शन का सीधा असर भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ा है। कर्फ्यू लागू होने के बाद नेपाल प्रशासन ने रक्सौल आईसीपी को बंद कर दिया है, जिसके चलते आयात-निर्यात कार्य प्रभावित हो गए हैं।

कपिलवस्तु जेल से 459 कैदी फरार, भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

Nepal Jail Break: नेपाल के कपिलवस्तु जिला कारागार पर बुधवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद 459 कैदी फरार हो गए. बड़ी संख्या में कैदियों के भागने के बाद भारत में घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और सोनौली बॉर्डर समेत सीमावर्ती इलाकों पर संदिग्धों की सघन जांच पड़ताल जारी है. महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर खुद एसपी ने मोर्चा संभालते हुए डेरा जमाया हुआ है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰