दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, वापस जाओ के नारे………….

दो दिवसीय रायबरेली दौरे के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय , कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना राहुल गांधी को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से राहुल गांधी रायबरेली के लिए निकल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 10 सितंबर 2025, 07:00 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, वापस जाओ के नारे………….
Photo: UB India News Archive

दो दिवसीय रायबरेली दौरे के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय , कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना राहुल गांधी को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे।  यहां से राहुल गांधी रायबरेली के लिए निकल गए। जिले की सीमा पर पड़ने वाले चुरुवा मंदिर पर नहीं रुका। उनका काफिला हरचंदपुर की तरफ बढ़ गया। राहुल गांधी 10:40 पर बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे तो सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दिए गए उनके नारे वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाया।

रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ राहुल गांधी के रास्ते में धरने पर बैठ गए। राहुल वापस जाओ के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के चलते राहुल का काफिला करीब 1 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। पुलिस मंत्री दिनेश सिंह को उठाने पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की भी हुई।

बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपने आवास से रायबरेली के लिए रवाना हुए। दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर लखनऊ पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचे। हरचंदपुर में गाड़ी रुकवाकर सपा नेताओं से मुलाकात की।

राहुल गांधी आज और कल यानी 10 और 11 सितंबर को रायबरेली में रहेंगे। इस दौरान वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, प्रशासन की दिशा बैठक में शामिल होंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह उनका छठा रायबरेली दौरा है। इससे पहले वे 29 और 30 अप्रैल को रायबरेली आए थे।

रायबरेली में राहुल के दौरे से पहले प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी राहुल निर्मल बागी का एक पोस्टर चर्चा में हैं। इसमें राहुल-अखिलेश और तेजस्वी को ब्रह्मा, विष्णु, महेश के रूप में दर्शाया गया है। इस पोस्टर को लेकर राहुल निर्मल बागी ने कहा- जिस तरह राहुल, अखिलेश और तेजस्वी दबे कुचले लोगों की आवाज बनकर उभरे हैं। वो पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। वोट चोरी का विरोध कर रहे हैं। निश्चित रूप से वे कलयुग के ब्रह्मा विष्णु और महेश का अवतार हैं।

बटोही रिसॉर्ट पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वेलकम किया

राहुल गांधी हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बटोही रिसॉर्ट पहुंच गए हैं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंच पर राहुल गांधी के साथ अमेठी सांसद किशोरी लाल भी मौजूद रहे।

रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ राहुल गांधी के रास्ते में धरने पर बैठ गए। राहुल वापस जाओ के नारे लगाए।

विरोध प्रदर्शन के चलते राहुल का काफिला करीब 1 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया।

पुलिस मंत्री दिनेश सिंह को उठाने पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने कैबिनेट मंत्री दिनेश प्रताप को समझाकर हाईवे से उठाया। उसके बाद राहुल गांधी का काफिला बटोही रिसॉर्ट पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान पांच मिनट उनका काफिला रुका रहा।

हरचंदपुर में राहुल गांधी का काफिला 11:09 बजे पहुंचा। यहां राहुल गांधी ने गाड़ी रुकवाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सपा नेता भी राहुल गांधी से मिलने को उत्साहित दिखे। हरचंदपुर के सपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने राहुल गांधी से मुलाकात कर अपने कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात कराई।

रायबरेली में राहुल के दौरे से पहले प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी राहुल निर्मल बागी का एक पोस्टर चर्चा में हैं। इस पोस्टर में राहुल-अखिलेश और तेजस्वी को भगवान के रूप में ब्रह्मा, विष्णु, महेश बताया गया है।

इस पोस्टर को लेकर राहुल निर्मल बागी ने कहा- जिस तरह राहुल, अखिलेश और तेजस्वी दबे कुचले लोगों की आवाज बनकर उभरे हैं। वो पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। वोट चोरी का विरोध कर रहे हैं। निश्चित रूप से वे कलयुग के ब्रह्मा विष्णु और महेश का अवतार हैं।

राहुल गांधी का आज का कार्यक्रम

  • हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र, जहां वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
  • इसके बाद प्रजापति समाज के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानेंगे।
  • दोपहर में गोरा बाजार चौराहे पर नव-निर्मित अशोक स्तंभ का लोकार्पण करेंगे।
  • इसके बाद मुलिहामऊ गांव स्थित वीरा पासी ग्राम वन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
  • दिन का समापन ऊंचाहार विधानसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से होगा।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰