बायकॉट की मांग के बीच पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगा भारत……………..

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच का बहिष्कार करने की मांग के बीच भारतीय टीम रविवार को अपना विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएंगी। इस मैच को लेकर विरोध के स्वर भी उठ रहे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 13 सितंबर 2025, 10:11 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बायकॉट की मांग के बीच पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगा भारत……………..
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच का बहिष्कार करने की मांग के बीच भारतीय टीम रविवार को अपना विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएंगी। इस मैच को लेकर विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं, लेकिन दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान पर एक दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।

IND vs PAK Dream11 Prediction T20 Asia Cup 2025 India vs Pakistan Playing XI Captain Vice-Captain and Players
भारत बनाम पाकिस्तान
मैच को लेकर उत्साह में दिख रही कमी 
चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में रिकॉर्ड को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी है। दिलचस्प बात यह है कि फैंस के बीच इस बार इस मैच को लेकर उत्साह थोड़ा कम दिखाई दे रहा है। दरअसल, अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से सैन्य अभियान चलाया था जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ गया था। इसे लेकर ही मैच का बहिष्कार करने की मांग उठी है। मैच के हजारों टिकट अब भी उपलब्ध हैं और शुक्रवार को भारत के अभ्यास सत्र में बहुत कम दर्शक पहुंचे। मैच को लेकर पहले की तरह उत्साह भी गायब है। सोशल मीडिया पर अपील की जा रही है कि भारत इस मैच का बहिष्कार करे जिससे कोई नहीं जानता कि कितने बीसीसीआई अधिकारी रविवार को मैच देखने पहुंचेंगे, वर्ना दोनों देशों के बीच मैच के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहते थे।
IND vs PAK Dream11 Prediction T20 Asia Cup 2025 India vs Pakistan Playing XI Captain Vice-Captain and Players
एशिया कप 2025
प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभवना?
भारतीय टीम में इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं होंगे जो टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, टीम में शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं जो फटाफट क्रिकेट के रोमांच को बरकरार रखने में सक्षम हैं। भारत ने यूएई के खिलाफ एशिया कप के मैच में प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर और एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को मौका दिया था। भारत उस मैच में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजी तिकड़ी के साथ उतरा, जबकि जसप्रीत बुमराह एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत इसी रणनीति के साथ उतरता है या पाकिस्तान के खिलाफ मैच की महत्वता को देखते हुए कुछ बदलाव करता है। 
IND vs PAK Dream11 Prediction T20 Asia Cup 2025 India vs Pakistan Playing XI Captain Vice-Captain and Players
अर्शदीप सिंह
अर्शदीप को मिला मौका तो कौन होगा बाहर
भारत के लिए तीन स्पिनर और एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरना फायदेमंद रहा था और दुबई की पिच पर स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि भारत प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगा। भारत अगर बदलाव करना चाहे तो वह एक स्पिनर कम करके तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका दे सकता है जो पिछले मैच में नहीं खेले थे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अर्शदीप की जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है। अक्षर गेंदबाजी के अलावा बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं, ऐसे में उनका एकादश में रहना तय है। यानी अगर अर्शदीप को मौका देना है तो वरुण और कुलदीप में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। 
IND vs PAK Dream11 Prediction T20 Asia Cup 2025 India vs Pakistan Playing XI Captain Vice-Captain and Players
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव
भारत का बल्लेबाजी क्रम मजबूत 
पाकिस्तान को गेंदबाजी से ज्यादा भारत का बल्लेबाजी क्रम चिंतित करेगा। गिल, अभिषेक, संजू सैमसन, सूर्यकुमार, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे अगर चल जाएं तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। ऑलराउंडरों की बात करें तो फहीम अशरफ की हार्दिक से कोई तुलना ही नहीं है। भारत के लिए आदर्श बल्लेबाजी लाइन-अप का पता लगाना ही अहम होगा। संजू सैमसन और दुबे का बल्लेबाजी क्रम में स्थान महत्वपूर्ण होगा। यूएई के खिलाफ मैच से पहले सैमसन का एकादश से बाहर रहना तय माना जा रहा था, लेकिन टीम प्रबंधन ने जितेश शर्मा की जगह सैमसन के अनुभव को तरजीह दी थी। जितेश पाकिस्तान के खिलाफ इसकी उम्मीद कम है। 
IND vs PAK Dream11 Prediction T20 Asia Cup 2025 India vs Pakistan Playing XI Captain Vice-Captain and Players
एशिया कप मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…
भारत: शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

AAP नेताओं ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच का किया विरोध

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं ने एशिया कप 2025 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आतंकवाद और क्रिकेट को अलग-अलग मानकर देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ये मैच ट्रम्प के दबाव में कराया जा रहा है.

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर उठाया सवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री जी को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने की आखिर क्या जरूरत है? सारा देश कह रहा है कि ये मैच नहीं होना चाहिए. फिर ये मैच क्यों करवाया जा रहा है?”

केजरीवाल ने आगे यह भी अंदेशा जताया कि कहीं यह निर्णय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में तो नहीं लिया गया. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “क्या ये भी ट्रम्प के दबाव में किया जा रहा है? आखिर ट्रम्प के आगे कितना झुकोगे?”

सौरभ भारद्वाज ने किया तीखा हमला

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “हमारी 26 बहनों का सिंदूर मिटा दिया गया (पहलगाम आतंकी हमले में). आतंकियों ने उन्हें चुन-चुनकर मारा. सरकार ने कहा था कि हम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करेंगे… तो हमारी क्रिकेट टीम ऐसे लोगों के साथ कैसे क्रिकेट खेल सकती है?”

भारद्वाज ने आगे कहा, “हमारी सरकार कहा करती थी कि व्यापार और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते तो क्रिकेट और आतंकवाद कैसे साथ-साथ चल सकते हैं?”

विरोध तेज करने की चेतावनी

AAP नेताओं ने साफ किया कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने का फैसला देश की शहादत और जनता की भावनाओं का अपमान है. उनका कहना है कि सरकार को तुरंत इस मैच को रद्द करना चाहिए. पार्टी नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज किया जाएगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰