अहमदाबाद विमान हादसे में घिर गई बोइंग और हनीवेल, अमेरिका की सारी कोशिशें फेल!

अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना को लेकर अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग पर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। बोइंग में काम कर चुके उसके पूर्व कर्मचारी भी व्हिसलब्लोअर बनकर उसकी सच्चाई की पोल खोल चुके हैं। लेकिन, अब तक अमेरिकी एजेंसियों की कोशिश यही रही है कि किसी न किसी तरह से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 18 सितंबर 2025, 09:44 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अहमदाबाद विमान हादसे में घिर गई बोइंग और हनीवेल, अमेरिका की सारी कोशिशें फेल!
Photo: UB India News Archive

अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना को लेकर अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग पर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। बोइंग में काम कर चुके उसके पूर्व कर्मचारी भी व्हिसलब्लोअर बनकर उसकी सच्चाई की पोल खोल चुके हैं। लेकिन, अब तक अमेरिकी एजेंसियों की कोशिश यही रही है कि किसी न किसी तरह से बोइंग को क्लीनचिट मिल जाए, ताकि अमेरिकी कंपनी की छवि पर बट्टा न लगे। लेकिन, अब 12 जून को हादसे में मारे गए चार यात्रियों के परिजनों ने एयर इंडिया की फ्लाइट 171 के हादसे के लिए लापरवाही और खराब फ्यूल स्विच को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए बोइंग और हनीवेल पर मुकदमा ठोक दिया है। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी।

पीड़ितों के परिजनों ने किया केस
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस मामले में मंगलवार को अमेरिका के डेलावेयर सुपीरियर कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्यूल स्विच शायद अनजाने में या अज्ञात वजहों बंद हो गया, जिससे इंजन में फ्यूल सप्लाई रुक गई और टेकऑफ के लिए इंजन को जितनी शक्ति चाहिए, वह नहीं मिल सकी। बोइंग के लिए यह स्विच हनीवेल बनाती है। मुकदमे में कहा गया है कि इन दोनों को इससे जुड़े जोखिम के बारे में पता था, खासकर अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने भी पहले बोइंग के कई विमानों में लॉकिंग मेकेनिज्म को लेकर चेतावनी भी दी थी, लेकिन फिर भी इसपर ध्यान नहीं दिया गया।

बोइंग, हनीवेल पर गंभीर आरोप
शिकायत में कहा गया है कि फ्यूल स्विच को सीधे थर्स्ट लीवर के पीछे रखकर ‘बोइंग ने इस बात की गारंटी दे दी कि सामान्य कॉकपिट गतिविधियों में भी अनजाने में कॉटऑफ हो सकता है।’ ‘हनीवेल और बोइंग ने इस अपरिहार्य आपदा को रोकने के लिए क्या किया? कुछ नहीं।’ रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को बोइंग ने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। इसी तरह से हनीवेल भी इसपर तत्काल टिप्पणी के लिए तैयार नहीं हुई। इस हादसे को लेकर अमेरिका में यह पहला मुकदमा है।

चार मृतकों के परिजनों ने किया केस
पीड़ित परिवार ने इस मामले में हादसाग्रस्त विमान के 229 यात्रियों में शामिल कांताबेन धीरूभाई पघादल,नाव्या चिराग पघादल, कुबेरभाई पटेल और बाबीबेन पटेल के लिए क्षतिपूर्ति की मांग की है। इस हादसे में विमान के 12 क्रू समेत उस मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद 19 लोगों की भी जान चली गई थी। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि याचिकाकर्ता भारत या यूके के नागरिक हैं और इन्हीं दोनों देशों में से एक में रहते हैं। अभी तक इस हादसे की जांच में इसकी पुख्ता वजह तय नहीं हो पायी है।

अमेरिका ने किसे बचाने की कोशिश की?
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रही है, जिसमें अमेरिकी और यूके की एजेंसियां भी सहयोग कर रही हैं। जुलाई में इसने जो अंतरिम रिपोर्ट दी थी, उसमें हादसे से ठीक पहले कॉकपिट में फ्यूल स्विच को लेकर पायलटों के बीच कंफ्यूजन होने की ओर इशारा किया गया था। इसके तुरंत बाद अमेरिकी एफएए के एडिमिनिस्ट्रेटर ब्रायन बेडफोर्ड ने दावा कर दिया था कि फ्यूल कंट्रोल के पूर्जे में तकनीक गड़बड़ी को दोष नहीं दिया जा सकता।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰