ISRO: इंसान नहीं, ‘व्योममित्र’ करेगा अंतरिक्ष की सैर, गगनयान के लिए इसरो ने तैयार एआई रोबोट!

भारत जल्द ही अंतरिक्ष विज्ञान में एक और बड़ी छलांग लगाने वाला है। इसरो (ISRO) प्रमुख वी. नारायणन ने ऐलान किया है कि दिसंबर 2025 में संगठन ‘गगनयान मिशन’ के तहत पहली अनक्रूड फ्लाइट लॉन्च करेगा। खास बात यह है कि इसमें इंसान की जगह ‘व्योममित्र’ (Vyommitra) नाम के एक हाफ-ह्यूमनॉइड रोबोट को भेजा जाएगा। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 19 सितंबर 2025, 10:03 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ISRO: इंसान नहीं, ‘व्योममित्र’ करेगा अंतरिक्ष की सैर, गगनयान के लिए इसरो ने तैयार एआई रोबोट!
Photo: UB India News Archive
भारत जल्द ही अंतरिक्ष विज्ञान में एक और बड़ी छलांग लगाने वाला है। इसरो (ISRO) प्रमुख वी. नारायणन ने ऐलान किया है कि दिसंबर 2025 में संगठन ‘गगनयान मिशन’ के तहत पहली अनक्रूड फ्लाइट लॉन्च करेगा। खास बात यह है कि इसमें इंसान की जगह ‘व्योममित्र’ (Vyommitra) नाम के एक हाफ-ह्यूमनॉइड रोबोट को भेजा जाएगा। इस रोबोट को एक महिला का रूप दिया गया है जो मिशन के दौरान इंसान की जगह काम करेगी। यह मिशन बताएगा कि भारत अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने के लिए कितना तैयार है।

इसका मकसद उन सिस्टम्स को परखना है जो इंसानों को अंतरिक्ष तक भेजने और सकुशल वापस लाने में काम आएंगे। नारायणन के मुताबिक, अगर यह उड़ान सफल रहती है तो अगले साल दो और बिना इंसान वाले मिशन पूरे किए जाएंगे। इसके बाद 2027 की शुरूआत में भारत अपना पहला गगनयात्री अंतरिक्ष में भेजेगा और उसे सुरक्षित वापस लाएगा। गगनयात्रियों का चयन पहले ही हो चुका है और उनका प्रशिक्षण भी चल रहा है।

isro gaganyaan vyommitra launch December 2025 Ai humanoid robot indian astronaut
व्योममित्र की खासियतें (सांकेतिक तस्वीर)
व्योममित्र की खासियतें

  • व्योममित्रा एक हाफ-ह्यूमनॉइड रोबोट है जिसके निचले अंग नहीं हैं। एआई-सक्षम रोबोट को उड़ान के दौरान कंपन और झटके को झेलते हुए रॉकेट पर उड़ान भरने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे चेहरे के हाव-भाव, बोलने और देखने की क्षमता के साथ इंसान जैसा बनाया गया है।
  • व्योममित्र की मदद से इंटीग्रेटेड एयर ड्राप, पैड अबार्ट टेस्ट और टेस्ट वीकल फ्लाइट्स के ऑपरेशन को समझने में मदद मिलेगी। इसके जरिए जो भी खामियां होंगी उन्हें सुधारने में मदद मिलेगी।
  • व्योममित्र मॉड्यूल पैरामीटर के जरिए ना सिर्फ निगरानी बल्कि अलर्ट भेज सकता है यह स्विच पैनल संचालन जैसी गतिविधियां कर सकता है। रोबोट अंतरिक्ष यात्रियों से बातचीत कर सकता है और उन्हें पहचानके साथ साथ सवालों के जवाब भी दे सकता है।
isro gaganyaan vyommitra launch December 2025 Ai humanoid robot indian astronaut
गगनयान (सांकेतिक तस्वीर)
गगनयान के लिए तैयारियां तेज
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद में जानकारी दी कि गगनयान मिशन के लिए मानव रेटेड लॉन्च व्हीकल (HLVM3) का विकास और परीक्षण पूरा हो चुका है। इसके अलावा क्रू मॉड्यूल, सर्विस मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम जैसी सभी अहम तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
isro gaganyaan vyommitra launch December 2025 Ai humanoid robot indian astronaut
सांकेतिक तस्वीर
इसरो के अन्य मिशन
लेकिन गगनयान केवल पहला कदम है। भारत की नजर इससे कहीं आगे है। इसरो की योजना 2035 भारत का पहला अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और 2040 तक चांद पर भारत का मिशन भेजने की है।
isro gaganyaan vyommitra launch December 2025 Ai humanoid robot indian astronaut
व्योममित्र (सांकेतिक तस्वीर)
व्योममित्र से मिलेगा मिशन को बल
यह मिशन केवल तकनीक का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि भारत के सपनों और आत्मविश्वास की उड़ान है। जब दिसंबर में व्योममित्र अंतरिक्ष की ओर बढ़ेगा, तो यह आने वाले भारतीय गगनयात्रियों के लिए रास्ता साफ करेगा। 2027 में जब भारत का पहला गगनयात्री अंतरिक्ष से तिरंगा लहराएगा, तो यह पल पूरी दुनिया के लिए भारत की ताकत और क्षमता का सबूत होगा।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰