प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर , 3700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला ………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे. ईटानगर में प्रधानमंत्री 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. वहीं त्रिपुरा में वे माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और नवरात्रि के पहले दिन शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन भी करेंगे. उनके इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 22 सितंबर 2025, 05:11 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर , 3700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला ………….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे. ईटानगर में प्रधानमंत्री 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. वहीं त्रिपुरा में वे माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और नवरात्रि के पहले दिन शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन भी करेंगे. उनके इस दौरे को पूर्वोत्तर राज्यों के बुनियादी ढांचे और धार्मिक पर्यटन को मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है. जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ-साथ त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ में नवरात्रि के पहले दिन विशेष पूजा-अर्चना करेंगे.

अरुणाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री

क्षेत्र में विशाल जलविद्युत क्षमता का उपयोग करने और निरन्‍तर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री ईटानगर में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। हीओ जलविद्युत परियोजना (240 मेगावाट) और तातो-I जलविद्युत परियोजना (186 मेगावाट) अरुणाचल प्रदेश के सियोम उप-बेसिन में बनाई जाएंगी।

. प्रधानमंत्री तवांग में एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला भी रखेंगे। सीमावर्ती जिले तवांग में 9,820 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह केन्‍द्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों, सांस्कृतिक उत्सवों और प्रदर्शनियों की मेजबानी के लिए एक ऐतिहासिक इमारत के रूप में कार्य करेगा। 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों की मेजबानी करने की क्षमता के साथ, यह केन्‍द्र वैश्विक मानकों को पूरा करेगा और क्षेत्र की पर्यटन और सांस्कृतिक संभावना में सहयोग करेगा।

प्रधानमंत्री 1,290 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे, जो कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, अग्नि सुरक्षा, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावासों सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभान्वित करेंगी। इन पहलों से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने, जीवन स्तर में सुधार और कनेक्टिविटी में सुधार होने की उम्मीद है।

व्यापार में सुगमता सुनिश्चित करने और एक जीवंत उद्यमशीलता इकोसिस्‍टम को बढ़ावा देने की अपनी कल्‍पना के अनुरूप, प्रधानमंत्री स्थानीय करदाताओं, व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ हाल ही में जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के प्रभाव पर भी चर्चा करेंगे।

त्रिपुरा में प्रधानमंत्री

भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना के तहत माताबाड़ी में ‘माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर’ के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे। यह त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर शहर में स्थित प्राचीन 51 शक्तिपीठों में से एक है।

इस परियोजना को ऊपर से कछुए के आकार का आकार दिया गया है, जिसमें मंदिर परिसर में सुधार, नए रास्ते, पुनर्निर्मित प्रवेश द्वार और बाड़, जल निकासी व्यवस्था, स्टालों, ध्यान कक्ष, अतिथि आवास, कार्यालय कक्षों सहित एक नये तीन मंजिले परिसर का निर्माण आदि शामिल हैं। यह पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार और व्यापार के अवसर पैदा करने और क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
पूर्वी भारत

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

असम में भाजपा नेता डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह 12 मई को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गुवाहाटी में रविवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में हिमंत […]

UB India News10 मई
भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..
खास खबर

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में भूपेन कुमार बोरा सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा की असम इकाई के मुख्यालय ‘वाजपेयी भवन’ में आयोजित एक समारोह के दौरान बोरा अब भाजपा के […]

UB India News22 फ़र॰
मिशन असम पर प्रियंका……………
खास खबर

मिशन असम पर प्रियंका……………

इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम शामिल हैं। असम में बीते हफ्ते प्रियंका गांधी का दौरा चर्चा में रहा। गृह मंत्री अमित शाह भी यहां पहुंचे और सत्तापक्ष की रणनीति को बेहतर करने की कोशिश की। प्रियंका के जरिए कांग्रेस क्या […]

UB India News21 फ़र॰
आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई ………………………
खास खबर

आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई ………………………

2014 से पहले नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में से किसी भी राज्य में BJP की सरकार नहीं थी। कुल मिलाकर 9 विधायक और महज 4 सांसद थे। त्रिपुरा, सिक्किम और मिजोरम में तो BJP के पास एक भी सीट नहीं थी। आज नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्यों में BJP सत्ता में है। चार राज्यों […]

UB India News14 फ़र॰
असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………
पूर्वी भारत

असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………

असम के डिब्रूगढ़ में नेशनल हाईवे पर बनी अत्याधुनिक हाईवे एयरस्ट्रिप का आज ऐतिहासिक उद्घाटन हुआ. यह सिर्फ किसी एयरस्ट्रिप का उद्घाटन नहीं था. यह भारत की हवाई शक्ति, रणनीतिक तैयारी और पूर्वोत्तर की सुरक्षा क्षमताओं का ऐसा प्रदर्शन था, जिसने मौके पर मौजूद लोगों के साथ-साथ पूरे देश को गर्व से भर दिया. उद्घाटन […]

UB India News14 फ़र॰
चुनाव का एक हिस्सा सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाता है……………
खास खबर

चुनाव का एक हिस्सा सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाता है……………

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान और एक वीडियो विवाद ने पूरे राज्य की सियासत में गर्माहट तेज कर दी है। ऐसे में अब इस पूरे मामले में सीएम सरमा के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई(माकपा) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने एक […]

UB India News10 फ़र॰
मणिपुर में फिर क्यों भड़की हिंसा ……………..
खास खबर

मणिपुर में फिर क्यों भड़की हिंसा ……………..

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार शाम हिंसा भड़क गई। नए उपमुख्यमंत्रियों नेम्चा किप्गेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया। जिले के तुइबोंग मेन मार्केट इलाके में सैकड़ों युवा प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों को वापस उनकी बैरक में धकेलने की कोशिश की। जब सुरक्षाबलों ने बात मानने से इनकार कर […]

UB India News6 फ़र॰
मैतेई मुख्यमंत्री, कुकी और नगा उप-मुख्यमंत्री…हिंसा के बाद मणिपुर की नई सरकार में जातीय संतुलन
खास खबर

मैतेई मुख्यमंत्री, कुकी और नगा उप-मुख्यमंत्री…हिंसा के बाद मणिपुर की नई सरकार में जातीय संतुलन

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मणिपुर में नए मुख्यमंत्री का चुनाव कर लिया है. उसने युमनाम खेमचंद सिंह को ये जिम्मेदारी सौंपी है. बीजेपी मुख्यालय पर मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से ये चयन हुआ. खेमचंद मैतेई समुदाय से आते हैं. वहीं डिप्टी सीएम के लिए बीजेपी ने कुकी और नगा […]

UB India News4 फ़र॰
दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्शन में असम पुलिस, अब 15 लोगों का ‘इलाज’ कर रही असम पुलिस
खास खबर

दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्शन में असम पुलिस, अब 15 लोगों का ‘इलाज’ कर रही असम पुलिस

दिल्ली आतंकी हमले के बाद से देश भर के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से पैनी नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में असम में भी कार्रवाई की जा रही है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत […]

UB India News13 नव॰