मिशन असम पर प्रियंका……………

इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम शामिल हैं। असम में बीते हफ्ते प्रियंका गांधी का दौरा चर्चा में रहा। गृह मंत्री अमित शाह भी यहां पहुंचे और सत्तापक्ष की रणनीति को बेहतर करने की कोशिश की। प्रियंका के जरिए कांग्रेस क्या […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 21 फरवरी 2026, 12:26 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मिशन असम पर प्रियंका……………
Photo: UB India News Archive

इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम शामिल हैं। असम में बीते हफ्ते प्रियंका गांधी का दौरा चर्चा में रहा। गृह मंत्री अमित शाह भी यहां पहुंचे और सत्तापक्ष की रणनीति को बेहतर करने की कोशिश की। प्रियंका के जरिए कांग्रेस क्या हासिल करना चाह रही है? प्रियंका का असम में कितना असर होगा?

पूर्वोत्तर में स्थानीय पार्टियां ज्यादा मजबूत हैं। क्योंकि वो स्थानीय मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करती है। इसीलिए भले वहां भाजपा ने अपनी सरकार बनाई है, लेकिन उसे स्थानीय पार्टियों के सहयोग की जरूरत पड़ती है। असम की जहां तक बात है तो कांग्रेस यहां मजबूत स्थिति में रही है, लेकिन वो वहां धीरे-धीरे कमजोर हुई है। कांग्रेस फिर से अपनी वापसी की कोशिश में लगी है। इसीलिए प्रियंका गांधी वहां भेजी गई हैं। कांग्रेस को सत्ता विरोधी लहर से उम्मीद है। हालांकि, कांग्रेस के लिए वहां कई मुश्किलें भी हैं। परिसीमन से लेकर पार्टी के आंतरिक स्थिति तक कांग्रेस की कई चुनौतियां हैं। इन सभी चीजों से पार पाने के लिए प्रियंका गांधी को वहां भेजा गया है।

हिमंता ने वहां एक बड़ी लकीर खिंच दी है। दूसरी तरफ कांग्रेस में भगदड़ है। भूपेन बोरा अगर नाराज थे, राहुल गांधी से बातचीत के बाद उनका भाजपा में जाने की बात कहना बड़ा संदेश देता है। कांग्रेस इस बार बदरुद्दीन अजमल के साथ गठबंधन नहीं कर रही है। ओवैसी भी वहां नजर गढ़ाए हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए चुनौतियां बहुत हैं। प्रियंका कांग्रेस में एक अच्छी नेता हैं, उस नेता के तौर पर वो कितने वोट जोड़ पाएंगी ये देखने वाली बात होगी।

प्रियंका कहीं भी जाएंगी, कांग्रेस में नीति, रणनीति राहुल के हिसाब से चलेगी। प्रियंका के बारे में कहा जाता है कि वो राहुल गांधी से ज्यादा मिलनसार हैं, लेकिन वो परिणाम में कितना बदलता है, पहले भी देखा जा चुका है। हिमंता विस्व सरमा ने पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में लाए हैं। दोनों को देखेंगे तो दोनों गठबंधनों में पिछली बार महज 2 फीसदी के आसपास का अंतर था, लेकिन सीटों का अंतर काफी ज्यादा हो गया था। इस बार कांग्रेस और आईयूएमएल अलग-अलग लड़ेंगी तो वोटों का बिखराव का फायदा सत्ता पक्ष को हो सकता है।

कांग्रेस असम में वापसी की संभावना तलाश रही है। प्रियंका वह हिमंता के कम्युनल एजेंडा को काउंटर करने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रियंका उस डिवाइड को कुछ कम करेंगी, ऐसा होता है तो कांग्रेस को इससे फायदा होने की उम्मीद है। प्रियंका को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। सही कैंडिडेट चुने जाएं इसलिए प्रियंका को वहां भेजा गया है। प्रियंका के साथ इमरान मसूद को भेजा गया है। इससे यह कोशिश है कि जो मुस्लिम अजमल या ओवैसी की पार्टी के साथ जाने की सोच रहा है उसे रोका जा सके।

वापसी की गुंजाइश तलाशना हर राजनीतिक दल का अधिकार है। राजनीतिक दृष्टिकोण से जो राज्य भारत में ज्यादा अहम है उन सभी राज्यों से कांग्रेस साफ हो चुकी है। असम में कांग्रेस को लग रहा है कि वो कुछ कर सकते हैं। नार्थ ईस्ट में डेमोग्राफी काफी बदल चुकी है। कांग्रेस को इस वक्त वहां एक स्कोप दिख रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰