असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

असम में भाजपा नेता डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह 12 मई को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गुवाहाटी में रविवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में हिमंत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 10 मई 2026, 07:25 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Photo: UB India News Archive

असम में भाजपा नेता डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह 12 मई को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

गुवाहाटी में रविवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस बड़े फैसले की जानकारी सार्वजनिक की। इस चुनाव के साथ ही अब सरमा का लगातार दूसरी बार असम का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

असम भाजपा विधायक दल की बैठक सुबह आयोजित हुई थी। इसमें आठ भाजपा विधायकों ने नेता के रूप में हिमंत बिस्व सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में मौजूद रहे। गठबंधन के प्रमुख साथी दलों, असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भी सरमा के नामांकन का पूरा समर्थन किया। सभी दलों की सहमति के बाद उन्हें सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुन लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, हिमंत बिस्व सरमा और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता रविवार को ही लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में वे सरकार बनाने से जुड़ी जरूरी बातों पर चर्चा करेंगे। एनडीए नेता राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का औपचारिक दावा भी पेश करेंगे।

82 सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 82 सीटें जीतकर अपनी ताकत साबित की है, जबकि उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 10-10 सीटें हासिल की हैं। इस तरह कुल 102 सीटों के साथ गठबंधन ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है।

हिमंत बिस्वा सरमा का सियासी सफर

हिमंत बिस्वा सरमा ने 90 के दशक में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के सक्रिय नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई और फिर कांग्रेस के साथ मुख्यधारा की राजनीति में कदम रखा। साल 2001 में जालुकबारी सीट से पहली बार विधायक बनने के बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार और सरकार के ‘संकटमोचक’ बनकर उभरे। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम मंत्रालयों को संभालते हुए उन्होंने अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवाया, लेकिन 2015 में कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी से मतभेदों के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी और बीजेपी का दामन थाम लिया।

भाजपा में शामिल होते ही सरमा को NEDA (North-East Democratic Alliance) का संयोजक बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने असम सहित मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय जैसे राज्यों में बीजेपी और उसके सहयोगियों की सरकार बनवाने में ‘चाणक्य’ जैसी भूमिका निभाई। 2016 में असम में पहली बार बीजेपी की सरकार बनाने में उनका अहम योगदान रहा और वे सर्वानंद सोनोवाल सरकार में सबसे शक्तिशाली मंत्री रहे। अंततः 2021 के विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद उनके राजनीतिक कद को स्वीकार करते हुए पार्टी ने उन्हें असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी।

कैसा रहा चुनावी समीकरण?
असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। गठबंधन ने दो-तिहाई बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। 126 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा ने अकेले 82 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, सहयोगी दल एजीपी और बीपीएफ के खाते में 10-10 सीटें आई हैं। इस शानदार जीत के साथ गठबंधन ने राज्य में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। अब राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।

खानापारा वेटरनरी कॉलेज मैदान में 11 बजे होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, मोदी सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्री, राजगशासित सभी 22 राज्यों के मुख्यमंत्री व गठबंधन के सभी दलों के अध्यक्ष शिरकत करेंगे। पार्टी ने विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

चुनाव में बिखर गया विपक्ष 

गौरतलब है कि असम में भाजपा की अगुवाई में राजग ने जीत की हैट्रिक लगाने के साथ अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने 126 सीटों में से 82 सीटें जीत कर पहली बार अपने दम पर बहुमत और सहयोगियों बीपीएफ-एजीपी के साथ सौ का आंकड़ा पार किया है।

राष्ट्रपति ने रंगासामी को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, शपथ 13 को
दूसरी ओर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को एन रंगासामी को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया। गृह मंत्रालय की अधिसूचना में में यह जानकारी दी गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिसूचना के बाद उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। रंगासामी 13 मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 4 मई को आए चुनाव परिणाम में अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाले एनडीए की शानदार जीत के बाद रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..
खास खबर

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में भूपेन कुमार बोरा सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा की असम इकाई के मुख्यालय ‘वाजपेयी भवन’ में आयोजित एक समारोह के दौरान बोरा अब भाजपा के […]

UB India News22 फ़र॰
मिशन असम पर प्रियंका……………
खास खबर

मिशन असम पर प्रियंका……………

इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम शामिल हैं। असम में बीते हफ्ते प्रियंका गांधी का दौरा चर्चा में रहा। गृह मंत्री अमित शाह भी यहां पहुंचे और सत्तापक्ष की रणनीति को बेहतर करने की कोशिश की। प्रियंका के जरिए कांग्रेस क्या […]

UB India News21 फ़र॰
आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई ………………………
खास खबर

आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई ………………………

2014 से पहले नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में से किसी भी राज्य में BJP की सरकार नहीं थी। कुल मिलाकर 9 विधायक और महज 4 सांसद थे। त्रिपुरा, सिक्किम और मिजोरम में तो BJP के पास एक भी सीट नहीं थी। आज नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्यों में BJP सत्ता में है। चार राज्यों […]

UB India News14 फ़र॰
असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………
पूर्वी भारत

असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………

असम के डिब्रूगढ़ में नेशनल हाईवे पर बनी अत्याधुनिक हाईवे एयरस्ट्रिप का आज ऐतिहासिक उद्घाटन हुआ. यह सिर्फ किसी एयरस्ट्रिप का उद्घाटन नहीं था. यह भारत की हवाई शक्ति, रणनीतिक तैयारी और पूर्वोत्तर की सुरक्षा क्षमताओं का ऐसा प्रदर्शन था, जिसने मौके पर मौजूद लोगों के साथ-साथ पूरे देश को गर्व से भर दिया. उद्घाटन […]

UB India News14 फ़र॰
चुनाव का एक हिस्सा सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाता है……………
खास खबर

चुनाव का एक हिस्सा सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाता है……………

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान और एक वीडियो विवाद ने पूरे राज्य की सियासत में गर्माहट तेज कर दी है। ऐसे में अब इस पूरे मामले में सीएम सरमा के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई(माकपा) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने एक […]

UB India News10 फ़र॰
मणिपुर में फिर क्यों भड़की हिंसा ……………..
खास खबर

मणिपुर में फिर क्यों भड़की हिंसा ……………..

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार शाम हिंसा भड़क गई। नए उपमुख्यमंत्रियों नेम्चा किप्गेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया। जिले के तुइबोंग मेन मार्केट इलाके में सैकड़ों युवा प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों को वापस उनकी बैरक में धकेलने की कोशिश की। जब सुरक्षाबलों ने बात मानने से इनकार कर […]

UB India News6 फ़र॰
मैतेई मुख्यमंत्री, कुकी और नगा उप-मुख्यमंत्री…हिंसा के बाद मणिपुर की नई सरकार में जातीय संतुलन
खास खबर

मैतेई मुख्यमंत्री, कुकी और नगा उप-मुख्यमंत्री…हिंसा के बाद मणिपुर की नई सरकार में जातीय संतुलन

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मणिपुर में नए मुख्यमंत्री का चुनाव कर लिया है. उसने युमनाम खेमचंद सिंह को ये जिम्मेदारी सौंपी है. बीजेपी मुख्यालय पर मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से ये चयन हुआ. खेमचंद मैतेई समुदाय से आते हैं. वहीं डिप्टी सीएम के लिए बीजेपी ने कुकी और नगा […]

UB India News4 फ़र॰
दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्शन में असम पुलिस, अब 15 लोगों का ‘इलाज’ कर रही असम पुलिस
खास खबर

दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्शन में असम पुलिस, अब 15 लोगों का ‘इलाज’ कर रही असम पुलिस

दिल्ली आतंकी हमले के बाद से देश भर के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से पैनी नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में असम में भी कार्रवाई की जा रही है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत […]

UB India News13 नव॰
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर , 3700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला ………….
पूर्वी भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर , 3700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला ………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे. ईटानगर में प्रधानमंत्री 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. वहीं त्रिपुरा में वे माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और नवरात्रि के पहले दिन शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन भी करेंगे. उनके इस […]

UB India News22 सित॰