महिला वनडे विश्व कप की आज से शुरुआत, पहले मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से

भारत और श्रीलंका के मैच के साथ मंगलवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज होगा। अच्छे फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा उठाकर 47 साल बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। महिला वनडे विश्व कप 2025 – फोटो : @ICC आठ टीमें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 30 सितंबर 2025, 07:42 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महिला वनडे विश्व कप की आज से शुरुआत, पहले मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से
Photo: UB India News Archive
भारत और श्रीलंका के मैच के साथ मंगलवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज होगा। अच्छे फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा उठाकर 47 साल बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
india w vs sri lanka w odi world cup 2025 playing xi preview dream 11 prediction captain vice-captain players
महिला वनडे विश्व कप 2025 – फोटो : @ICC
आठ टीमें ले रहीं हिस्सा
विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 13वें विश्व कप में हालात से वाकफियत का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। टूर्नामेंट 12 साल बाद भारत में हो रहा है। इसमें आठ शीर्ष टीमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान भाग लेंगी। सभी टीमें भारत में चार और कोलंबो में एक स्थान पर 28 लीग मैच राउंड रॉबिन आधार पर खेलेंगी।
india w vs sri lanka w odi world cup 2025 playing xi preview dream 11 prediction captain vice-captain players
महिला वनडे विश्व कप 2025 – फोटो : @ICC
श्रीलंका में पाकिस्तान टीम खेलेगी अपने मैच
इस बार विश्व कप में ईनामी राशि रिकॉर्ड 13.88 मिलियन डॉलर है जो 2022 की तुलना में चार गुना अधिक है। पुरुषों के 2023 विश्व कप में ईनामी राशि 10 मिलियन डॉलर थी और यह उससे भी अधिक है। श्रीलंका में 11 राउंड रॉबिन मैच खेले जाएंगे जिसमें पाकिस्तान के सात लीग मैच और भारत के खिलाफ पांच अक्टूबर का मैच शामिल है। एक सेमीफाइनल भी वहां होगा और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल भी वहीं खेला जाएगा।
india w vs sri lanka w odi world cup 2025 playing xi preview dream 11 prediction captain vice-captain players
स्मृति मंधाना – फोटो : ANI
मंधाना आतिशी प्रदर्शन के लिए तैयार
मौजूदा फॉर्म को देखें तो भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को वनडे और टी20 सीरीज में हराया है। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हार का सिलसिला तोड़ा है। भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में आखिरी वनडे में जीत के लिए 413 रन का लक्ष्य लगभग पार कर ही लिया था। भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना बल्लेबाजी की धुरी रही हैं जो शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल चार वनडे शतक लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 115.85 रहा है।
india w vs sri lanka w odi world cup 2025 playing xi preview dream 11 prediction captain vice-captain players
मंधाना-हरलीन-दीप्ति-हरमनप्रीत – फोटो : BCCI Women-x
हरमनप्रीत पर युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की जिम्मेदारी
युवा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के साथ उन्होंने भारत को अच्छी शुरुआत दी है। वहीं पांचवां विश्व कप खेल रही हरमनप्रीत बड़े टूर्नामेंटों में हमेशा अच्छा खेलती हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक और इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। चोट से उबरी जेमिमा रौड्रिग्स ने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 66 रन बनाए थे और वह मध्यक्रम को मजबूती देती हैं। ऋचा घोष, हरलीन देओल और दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी को गहराई देते हैं जबकि अमनजोत कौर सीम गेंदबाजी हरफनमौला हैं। रेणुका सिंह चोट के बाद वापसी कर रही हैं जिससे तेज आक्रमण मजबूत हुआ है। क्रांति गौड़ ने भी तेज गेंदबाजी में विविधता दिखाई है।
india w vs sri lanka w odi world cup 2025 playing xi preview dream 11 prediction captain vice-captain players
क्रांति गौड़ पर रहेंगी नजरें
इस साल इंग्लैंड दौरे पर चेस्टर ली स्ट्रीट में 52 रन देकर छह विकेट लेने वाली क्रांति गौड़ जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के बाद इंग्लैंड में वनडे में छह विकेट लेने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी है। रेणुका के अलावा भारत के तीन अन्य तेज गेंदबाजों क्रांति, अरूंधति रेड्डी और अमनजोत ने मिलकर 25 वनडे खेले हैं और गेंदबाजों ने हाल ही में 300 से अधिक स्कोर बनाने का विरोधी टीम को मौका दिया है। रेड्डी को अभ्यास मैच के दौरान चोट भी लगी थी जबकि अमनजोत ने भी चोट से उबरकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी की है।
india w vs sri lanka w odi world cup 2025 playing xi preview dream 11 prediction captain vice-captain players
इन खिलाड़ियों से भी अच्छे प्रदर्शन की आस
स्पिनर दीप्ति शर्मा, राधा यादव, स्नेह राणा और एन श्री चरणी पर काफी दारोमदार होगा। भारतीय टीम को बड़े मौकों पर दबाव में आने की आदत से भी पार पाना होगा। विश्व कप 2017 में जीत के करीब पहुंचकर टीम ने मैच गंवा दिया था और 2022 राष्ट्रमंडल खेल फाइनल में भी मामूली अंतर से आस्ट्रेलिया से हारी थी। टूर्नामेंट की सह मेजबान श्रीलंकाई टीम 2022 विश्व कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी थी । श्रीलंका की उम्मीदें 20 वर्ष की हरफनमौला ड्यूमी विहांगा पर टिकी हैं जिसने त्रिकोणीय सीरीज में 11 विकेट लिए थे।
india w vs sri lanka w odi world cup 2025 playing xi preview dream 11 prediction captain vice-captain players
महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए दोनों टीमें

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रौड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

श्रीलंका: चामरी अटापट्टू (कप्तान ), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा,कविषा दिलहारी, निलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, डयूमी विहांगा, पियूमी वत्सला, इनोका रणवीरा, सुगंदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, मल्की मडारा, अचिनी कुलसूर्या।

मैच के प्रसारण से जुड़ी हर जानकारी
महिला वनडे विश्व कप 2025 का सीधा प्रसारण इन टीवी चैनलों पर किया जाएगा- स्टार स्पोर्ट्स 1 SD+HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी SD+HD, स्टार स्पोर्ट्स 2 SD+HD, स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी SD+HD। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰