कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज !…………..

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के भीतर नेतृत्व परिवर्तन का मसला काफी जोर पकड़ चुका है. स्थानीय मीडिया में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनने की तारीख चल रही है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस महीने की 21 या फिर 26 तारीख को डीके शिवकुमार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. राज्य में मौजूदा सिद्दारमैया सरकार का ढाई साल 20 नवंबर को पूरा हो रहा है. ऐसे में कयासबाजी चल रही है कि कथित सत्ता शेयरिंग के फॉर्मूले के मुताबिक 21 या फिर 26 को डीके शिवकुमार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. इस मसले पर अब राज्य के सीएम सिद्दारमैया का बयान भी आ गया है. डेक्कन हेराल्ड अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिकइससे जुड़े एक सवाल पर शुक्रवार को सिद्दारमैया थोड़ा चिढ़े हुए नजर आए. उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि ये बात आपको किसने बताई? क्या शिवकुमार ने आपसे यह कहा? दरअसल, सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार 20 नवंबर को अपने कार्यकाल का आधा पड़ाव, यानी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 नवंबर 2025, 07:44 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज !…………..
Photo: UB India News Archive
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के भीतर नेतृत्व परिवर्तन का मसला काफी जोर पकड़ चुका हैस्थानीय मीडिया में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनने की तारीख चल रही हैरिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस महीने की 21 या फिर 26 तारीख को डीके शिवकुमार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैंराज्य में मौजूदा सिद्दारमैया सरकार का ढाई साल 20 नवंबर को पूरा हो रहा हैऐसे में कयासबाजी चल रही है कि कथित सत्ता शेयरिंग के फॉर्मूले के मुताबिक 21 या फिर 26 को डीके शिवकुमार सीएम पद की शपथ ले सकते हैंइस मसले पर अब राज्य के सीएम सिद्दारमैया का बयान भी आ गया है
डेक्कन हेराल्ड अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिकइससे जुड़े एक सवाल पर शुक्रवार को सिद्दारमैया थोड़ा चिढ़े हुए नजर आए. उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि ये बात आपको किसने बताई? क्या शिवकुमार ने आपसे यह कहा?
दरअसल, सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार 20 नवंबर को अपने कार्यकाल का आधा पड़ाव, यानी ढाई साल पूरा कर लेगी. इस बीच, राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार, सिद्धारमैया के साथ कथित पावर-शेयरिंग समझौते के तहत, 20 नवंबर के बाद मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोक सकते हैं. विधानसभा  में पत्रकारों ने जब सिद्धारमैया से एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूछा कि शिवकुमार 21 या 26 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तो वह भड़क गए. उन्होंने तल्खी से कहा,  “यह किसने बताया? क्या शिवकुमार ने आपको यह बताया?” इसके बाद वे नाराज होकर चले गए.
इस घटना ने सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच तनाव की अटकलों को और हवा दीराजनीतिक हलकों में यह चर्चा आम है कि शिवकुमार ने अपनी मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा के लिए एक ‘डेडलाइन‘ तय की हैहालांकिशिवकुमार ने सार्वजनिक रूप से सिद्धारमैया या उनके समर्थकों के खिलाफ कोई टकराव नहीं दिखायाजब सिद्धारमैया के वफादार सामाजिक कल्याण मंत्री एचसी महादेवप्पा से शिवकुमार की ‘डेडलाइन‘ के बारे में पूछा गयातो उन्होंने कहा,“मुझे ऐसी बड़ी बातों की जानकारी कैसे होगीयह केवल मुख्यमंत्रीपार्टी अध्यक्ष (शिवकुमारऔर हाईकमान को पता होगा.”
सिद्धारमैया के खेमे के एक अन्य नेताआवास मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने शिवकुमार से 2028 के बाद मुख्यमंत्री पद की आकांक्षा रखने का आग्रह कियाजमीर ने कहा कि सिद्धारमैया 2028 तक मुख्यमंत्री रहेंगेउन्होंने यह भी खारिज किया कि शिवकुमार मुख्यमंत्री पद न मिलने पर बीजेपी के साथ जा सकते हैंजमीर ने कहा कि शिवकुमार के खून में कांग्रेस हैउनकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा स्वाभाविक हैजैसे कई अन्य नेताओं की हैअगर सिद्धारमैया के बाद शिवकुमार मुख्यमंत्री बनते हैं तो हमें खुशी होगीलेकिन 2028 तक यह पद खाली नहीं है.

दलित मुख्यमंत्री की मांग

सिद्धारमैया के स्थान पर दलित मुख्यमंत्री की मांग के बीच महादेवप्पा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान इंतजार और नजर रख रहा हैउन्होंने कहा कि हमारा (दलित मुख्यमंत्री काआंदोलन जारी रहेगालेकिन इसका फैसला हाईकमान को करना हैमहादेवप्पा ने जोर देकर कहा कि कोई भी यह नहीं कह रहा कि दलित मुख्यमंत्री नहीं बन सकताउन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व दलितों के पक्ष में हैकेवल दलित और अछूत ही अपनी पीड़ा समझ सकते हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰