तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस-डंपर की टक्कर, 20 की मौत ,20 घायल…………

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मिर्जागुड़ा में टीजीएसआरटीसी बस को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी है। हादसे में 20 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 5 बजे के आसपास हुआ है। कंकड़ से भरी लॉरी की टक्कर के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 नवंबर 2025, 06:20 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस-डंपर की टक्कर, 20 की मौत ,20 घायल…………
Photo: UB India News Archive

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मिर्जागुड़ा में टीजीएसआरटीसी बस को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी है। हादसे में 20 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह  5 बजे के आसपास हुआ है। कंकड़ से भरी लॉरी की टक्कर के बाद बस के ऊपर और अंदर भी कंकड़ भर गया। स्थानीय पुलिस ने कहा, “रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत खानपुर गेट के पास एक TGSRTC बस और ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना हुई। कई यात्री घायल हुए हैं। यह घटना आज सुबह हुई। हम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।”

मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल के खानपुर गेट पर हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने आरटीसी के एमडी नागी रेड्डी और रंगारेड्डी जिला कलेक्टर से फोन पर बात की और घायलों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब गलत दिशा से आ रहा एक टिप्पर बस से टकरा गया। मंत्री ने आरटीसी अधिकारियों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।

सीएम रेड्डी ने जताया दुख

सीएमओ ने कहा, “सीएम रेवंत रेड्डी ने रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। सीएम ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए। सीएम ने आदेश दिया कि दुर्घटना का पूरा विवरण समय-समय पर सूचित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सीएस और डीजीपी को बस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुंचाने और उन्हें बेहतर चिकित्सा प्रदान करने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। सीएम ने उपलब्ध मंत्रियों को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने को कहा है।”

मृतकों में दस महीने का बच्चा भी शामिल

हादसे में बस और ट्रक, दोनों के ड्राइवरों की मौत हो गई. मरने वालों में कई महिलाएं और एक दस महीने का शिशु भी शामिल है. घायलों को तत्काल चेवेला सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद के विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, आरटीसी अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंचे. चेवेला थाना प्रभारी भूपाल श्रीधर बचाव कार्य के दौरान घायल हो गए और उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में हुई सड़क दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने पोस्ट किया, ‘तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में हुई दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं…’
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव और डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी को तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि सभी घायलों को तत्काल हैदराबाद के अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए और किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए. मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी करने को कहा.
परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने आरटीसी प्रबंध निदेशक नागी रेड्डी से हादसे की वजह जानने के लिए बातचीत की और रंगा रेड्डी ज़िले के कलेक्टर को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी घायलों को उचित चिकित्सा मिले. हादसे के बाद हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि ट्रक की तेज रफ्तार और चालक के नियंत्रण खोने की वजह से यह टक्कर हुई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰