मनोज तिवारी के काफिले पर हमले करने वालों के खिलाफ एक्शन, छह गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

बक्सर जिले के डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली के सांसद और भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला हुआ। यह हमला अरियांव ब्रह्म स्थान के पास हुआ जब कुछ युवकों ने “लालू यादव जिंदाबाद” और “नीतीश कुमार मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए रोड शो पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 नवंबर 2025, 09:46 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

बक्सर जिले के डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली के सांसद और भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला हुआ। यह हमला अरियांव ब्रह्म स्थान के पास हुआ जब कुछ युवकों ने “लालू यादव जिंदाबाद” और “नीतीश कुमार मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए रोड शो पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के अरियांव ब्रह्म स्थान के पास शनिवार रात दिल्ली के सांसद सह फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला हुआ था। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के साथ उस समय एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार सिंह भी मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, रोड शो जब अरियांव ब्रह्म बाबा के समीप पहुंचा, तभी वहां मौजूद कुछ युवकों ने “लालू यादव ज़िंदाबाद” और “नीतीश कुमार मुर्दाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध कर रहे युवकों ने रोड शो पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई और मनोज तिवारी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल गए।
हमले के बाद सांसद मनोज तिवारी ने बक्सर एसपी शुभम आर्य और निर्वाचन आयोग से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिनिध्युक्त दंडाधिकारी धनजी सिंह के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 25 से 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें 11 नामजद और अन्य अज्ञात शामिल हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं: सोनू कुमार, सुमन कुमार, गोरख यादव, रोहित कुमार, अरुण यादव और मुकेश यादव।
थानाध्यक्ष के अनुसार, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अन्य नामजद आरोपियों में सोनू यादव, उमेश यादव, भुअर यादव, नीतेश यादव, रोहित यादव और निरज यादव के नाम सामने आए हैं। सभी आरोपी अरियांव दक्षिण टोला, थाना कृष्णाब्रह्म के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज तिवारी को सुरक्षा प्रदान की। वहीं, सांसद ने ट्वीट कर अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी दी और चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक नवंबर को रोड शो के उपरांत ही मामला दर्ज कर लिया गया था। इस समय गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों से पूछताछ जारी है और बाकी की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

8 Articles loaded
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद एनडीए के लिए पहला बड़ा चुनावी झटका……….
बक्सर

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद एनडीए के लिए पहला बड़ा चुनावी झटका……….

बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट के उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने जीत हासिल की है. इस जीत के बाद सोनू कुमार राय बिहार की राजनीति में चर्चा का बड़ा चेहरा बन गए हैं. उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को 340 वोटों से हराया. चुनाव अधिकारियों के मुताबिक सोनू राय […]

UB India News14 मई
प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश के मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार के बक्सर से 3 युवक गिरफ्तार
बक्सर

प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश के मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार के बक्सर से 3 युवक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित हमले की साजिश रचने के आरोप में बिहार में बड़ी कार्रवाई की गई है. बक्सर की पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. मामला डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र का है. केंद्रीय जांच एजेंसी को भेजा था संदेश गिरफ्तार युवकों में सिमरी थाना क्षेत्र के […]

UB India News10 अप्रैल
जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मारी गोली………
अपराध

जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मारी गोली………

बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियों के बीच अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत में जयमाल के दौरान एक सिरफिरे युवक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को गोली मार दी .गोली सीधे दुल्हन के पेट में […]

UB India News25 फ़र॰
बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:पटना में 6, बक्सर में 4 की गई जान
दुर्घटना

बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:पटना में 6, बक्सर में 4 की गई जान

बिहार की राजधानी पटना में भयंकर सड़क हादसा हो गया. दानापुर में बीती रात तकरीबन 2 बजे तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान एक शख्स की […]

UB India News1 फ़र॰
बक्सर के रहने वाले पंकज सिंह दिल्ली कैबिनेट में बने मंत्री
खास खबर

बक्सर के रहने वाले पंकज सिंह दिल्ली कैबिनेट में बने मंत्री

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद आज रेखा गुप्ता ने CM पद की शपथ ली। उनके साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले पंकज सिंह भी शामिल हैं। वे दिल्ली के विकासपुरी से विधायक चुने गए हैं। पंकज राजपूत समाज से […]

UB India News20 फ़र॰
आज प्रगति यात्रा के तहत बक्सर आएंगे सीएम नीतीश कुमार
खास खबर

आज प्रगति यात्रा के तहत बक्सर आएंगे सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 10:20 बजे से लेकर दोपहर 2:05 बजे तक बक्सर में रहेंगे। वो प्रगति यात्रा के तहत बक्सर में आ रहे हैं।ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तौर पर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बक्सर डीएम द्वारा बताया गया की मुख्यमंत्री आज बक्सर जिले में 4 घंटे […]

UB India News15 फ़र॰
उपचुनाव से पहले RJD और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल
पटना

उपचुनाव से पहले RJD और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार भूमि सुधार और राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के बड़ौरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के क्रम में परशुराम तिवारी के साथ आरजेडी एवं कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इससे पहले उन्होंने देवाधिदेव महादेव के मंदिर पहुंचकर […]

UB India News27 अक्टू॰
कांग्रेस MLA विश्वनाथ राम ने बिहार के अधिकारियों को दी गाली
बक्सर

कांग्रेस MLA विश्वनाथ राम ने बिहार के अधिकारियों को दी गाली

कांग्रेस से राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम ने बिहार के अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. निकम्मा, घूसखोर के साथ कुछ ऐसे शब्दों का भी उन्होंने इस्तेमाल किया जिसे हम नहीं लिख सकते हैं. रविवार (16 सितंबर) को विश्वनाथ राम मंच से एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार […]

UB India News16 सित॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)