सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद एनडीए के लिए पहला बड़ा चुनावी झटका……….

बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट के उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने जीत हासिल की है. इस जीत के बाद सोनू कुमार राय बिहार की राजनीति में चर्चा का बड़ा चेहरा बन गए हैं. उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को 340 वोटों से हराया. चुनाव अधिकारियों के मुताबिक सोनू राय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 14 मई 2026, 12:57 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद एनडीए के लिए पहला बड़ा चुनावी झटका……….
Photo: UB India News Archive
बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट के उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने जीत हासिल की है. इस जीत के बाद सोनू कुमार राय बिहार की राजनीति में चर्चा का बड़ा चेहरा बन गए हैं. उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को 340 वोटों से हराया.  चुनाव अधिकारियों के मुताबिक सोनू राय को 2,486 वोट मिले. जबकि कन्हैया प्रसाद को 2,146 वोट हासिल हुए. वहीं निर्दलीय उम्मीदवार और जेडीयू के बागी नेता मनोज उपाध्याय को 636 वोट मिले. माना जा रहा है कि मनोज उपाध्याय के चुनाव मैदान में उतरने से एनडीए को नुकसान हुआ.

कौन हैं सोनू कुमार?
सोनू कुमार राय भोजपुर जिले के आरा क्षेत्र के मीरगंज के रहने वाले हैं. उनका परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा रहा है. उनके पिता लालदास राय बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं और आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे. अब उसी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए सोनू राय ने चुनावी मैदान में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. राजनीतिक गलियारों में सोनू राय को आरजेडी का सक्रिय और जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है. पार्टी संगठन में भी वे लगातार सक्रिय रहे हैं. बताया जाता है कि उनकी पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उनके अच्छे रिश्ते हैं. यही वजह रही कि पार्टी ने इस अहम सीट पर उन पर भरोसा जताया. और वो इस भरोसे पर खरे भी उतरे.
हार गए कन्हैया प्रसाद 
कन्हैया प्रसाद बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) से जुड़े नेता हैं. वह आरा-बक्सर क्षेत्र के चर्चित नेता राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के बेटे हैं. राधा चरण साह दो बार आरा-बक्सर से एमएलसी रह चुके हैं और फिलहाल संदेश विधानसभा सीट से विधायक हैं. भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में जेडीयू ने कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनाया था. लेकिन उन्हें महागठबंधन के उम्मीदवार सोनू कुमार राय से हार का सामना करना पड़ा. यह चुनाव काफी दिलचस्प रहा और दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.
कौन डालते हैं वोट?
भोजपुर-बक्सर सीट को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस सीट पर आम जनता नहीं, बल्कि स्थानीय निकाय प्रतिनिधि वोट डालते हैं. इसलिए यहां का चुनावी गणित विधानसभा चुनाव से अलग होता है. इस बार उपचुनाव इसलिए हुआ क्योंकि पहले यह सीट जेडीयू नेता राधा चरण साह के पास थी. 2025 विधानसभा चुनाव में संदेश सीट से विधायक बनने के बाद उन्होंने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था. जीत के बाद सोनू कुमार राय ने जनता, समर्थकों और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

8 Articles loaded
प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश के मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार के बक्सर से 3 युवक गिरफ्तार
बक्सर

प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश के मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार के बक्सर से 3 युवक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित हमले की साजिश रचने के आरोप में बिहार में बड़ी कार्रवाई की गई है. बक्सर की पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. मामला डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र का है. केंद्रीय जांच एजेंसी को भेजा था संदेश गिरफ्तार युवकों में सिमरी थाना क्षेत्र के […]

UB India News10 अप्रैल
जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मारी गोली………
अपराध

जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मारी गोली………

बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियों के बीच अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत में जयमाल के दौरान एक सिरफिरे युवक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को गोली मार दी .गोली सीधे दुल्हन के पेट में […]

UB India News25 फ़र॰
बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:पटना में 6, बक्सर में 4 की गई जान
दुर्घटना

बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:पटना में 6, बक्सर में 4 की गई जान

बिहार की राजधानी पटना में भयंकर सड़क हादसा हो गया. दानापुर में बीती रात तकरीबन 2 बजे तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान एक शख्स की […]

UB India News1 फ़र॰
मनोज तिवारी के काफिले पर हमले करने वालों के खिलाफ एक्शन, छह गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
बक्सर

मनोज तिवारी के काफिले पर हमले करने वालों के खिलाफ एक्शन, छह गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

बक्सर जिले के डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली के सांसद और भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला हुआ। यह हमला अरियांव ब्रह्म स्थान के पास हुआ जब कुछ युवकों ने “लालू यादव जिंदाबाद” और “नीतीश कुमार मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए रोड शो पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर […]

UB India News3 नव॰
बक्सर के रहने वाले पंकज सिंह दिल्ली कैबिनेट में बने मंत्री
खास खबर

बक्सर के रहने वाले पंकज सिंह दिल्ली कैबिनेट में बने मंत्री

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद आज रेखा गुप्ता ने CM पद की शपथ ली। उनके साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले पंकज सिंह भी शामिल हैं। वे दिल्ली के विकासपुरी से विधायक चुने गए हैं। पंकज राजपूत समाज से […]

UB India News20 फ़र॰
आज प्रगति यात्रा के तहत बक्सर आएंगे सीएम नीतीश कुमार
खास खबर

आज प्रगति यात्रा के तहत बक्सर आएंगे सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 10:20 बजे से लेकर दोपहर 2:05 बजे तक बक्सर में रहेंगे। वो प्रगति यात्रा के तहत बक्सर में आ रहे हैं।ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तौर पर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बक्सर डीएम द्वारा बताया गया की मुख्यमंत्री आज बक्सर जिले में 4 घंटे […]

UB India News15 फ़र॰
उपचुनाव से पहले RJD और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल
पटना

उपचुनाव से पहले RJD और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार भूमि सुधार और राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के बड़ौरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के क्रम में परशुराम तिवारी के साथ आरजेडी एवं कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इससे पहले उन्होंने देवाधिदेव महादेव के मंदिर पहुंचकर […]

UB India News27 अक्टू॰
कांग्रेस MLA विश्वनाथ राम ने बिहार के अधिकारियों को दी गाली
बक्सर

कांग्रेस MLA विश्वनाथ राम ने बिहार के अधिकारियों को दी गाली

कांग्रेस से राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम ने बिहार के अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. निकम्मा, घूसखोर के साथ कुछ ऐसे शब्दों का भी उन्होंने इस्तेमाल किया जिसे हम नहीं लिख सकते हैं. रविवार (16 सितंबर) को विश्वनाथ राम मंच से एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार […]

UB India News16 सित॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)