उपचुनाव से पहले RJD और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार भूमि सुधार और राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के बड़ौरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के क्रम में परशुराम तिवारी के साथ आरजेडी एवं कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इससे पहले उन्होंने देवाधिदेव महादेव के मंदिर पहुंचकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 अक्टूबर 2024, 09:04 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
उपचुनाव से पहले RJD और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल
Photo: UB India News Archive

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार भूमि सुधार और राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के बड़ौरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के क्रम में परशुराम तिवारी के साथ आरजेडी एवं कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इससे पहले उन्होंने देवाधिदेव महादेव के मंदिर पहुंचकर दर्शन किया और समस्त बिहार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की.

जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की

चुनाव प्रचार के दौरान वे रामगढ़ प्रखंड के बड़ौरा गांव मे वरिष्ठ नेता परशुराम तिवारी के पैतृक निवास पर स्थानीय लोगों से स्नेहिल मुलाकात की. इस दौरान जनता-जनार्दन ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनका पूरा समर्थन बीजेपी के साथ है. भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने राजद एवं कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिला कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

इस क्रम में परशुराम तिवारी भी सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए. बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी जरिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज देश प्रगति के पथ पर अग्रसर उन्होंने जोर देते हुए  कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है. देश सहित बिहार में बड़े-बड़े हाईवे बन रहे हैं, एयरपोर्ट बन रहे हैं, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, स्कूल कॉलेज बन रहे हैं.

एनडीए के प्रत्याशी को विजयी बनाने की कि अपील

इसके साथ ही उद्योग और रोजगार को लेकर भी अनेक कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं. सरकार के इस काम में साथ देने के लिए स्थानीय निकायों, ग्राम पंचायत और नागरिकों को भी अपनी भूमिका पर विचार करना होगा. उन्होंने लोगों से रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील किया. उन्होंने कहा कि देश के साथ बिहार को विकसित बनाने के लिए एनडीए की सरकार जरूरी हैं, उन्होंने बीजेपी की सदस्यता लेने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि आपके आने से भाजपा का झंडा और बुलंद होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰