भारत ग्‍लोबल पावर…इजरायल ने मानी हमारी ताकत……….

भारत की ताकत अब दुनिया पहचानने लगी है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडियन फोर्सेज के प्रचंड प्रहार ने सबको चौंका कर रख दिया. अब इजरायल ने भी नई दिल्‍ली की ताकत को माना है. इजरायल के विदेश मंत्री गिडोन सार ने भारत को ग्‍लोबल पावर बताया है. इसके साथ ही भारत और इजरायल ने मंगलवार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 4 नवंबर 2025, 09:19 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत ग्‍लोबल पावर…इजरायल ने मानी हमारी ताकत……….
Photo: UB India News Archive
भारत की ताकत अब दुनिया पहचानने लगी है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडियन फोर्सेज के प्रचंड प्रहार ने सबको चौंका कर रख दिया. अब इजरायल ने भी नई दिल्‍ली की ताकत को माना है. इजरायल के विदेश मंत्री गिडोन सार ने भारत को ग्‍लोबल पावर बताया है. इसके साथ ही भारत और इजरायल ने मंगलवार 4 नवंबर 2025 को अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता दोहराई. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और उनके इजरायली समकक्ष गिडोन सार के बीच दिल्ली में हुई बैठक में सुरक्षा, निवेश, कृषि, तकनीक और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल साझेदारी को रणनीतिक और विश्वसनीय करार दिया.
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच बहुत मजबूत और भरोसेमंद संबंध हैं. उन्होंने कहा, ‘हम दोनों देश आतंकवाद की गंभीर चुनौती का सामना कर रहे हैं. जरूरी है कि हम आतंकवाद के हर रूप और हर स्तर पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कायम रहें.’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत पश्चिम एशिया क्षेत्र के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखता है. जयशंकर ने कहा कि भारत इजरायली बंधकों की वापसी का स्वागत करता है और गाजा में शांति समझौते के प्रयासों का समर्थन करता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में टिकाऊ शांति स्थापित होगी. विदेश मंत्री ने यह भी दोहराया कि भारत और इजरायल की सामरिक साझेदारी स्थिरता और परस्पर विश्वास पर आधारित है.

‘भारत की मेजबानी हमारे लिए सम्‍मान’

इजरायल के विदेश मंत्री ने भारत की मेजबानी को सम्मान बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एकजुटता और त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के पहले नेता थे जिन्होंने हमास के हमले के बाद हमें फोन कर समर्थन जताया. हम इसे कभी नहीं भूलेंगे.’ इजरायली मंत्री ने भारत को भविष्य की वैश्विक शक्ति बताया और कहा कि भारत वैश्विक सुपरपावर है जबकि इजरायल क्षेत्रीय पावर हाउस है. हमारे सहयोग से वैश्विक स्थिरता को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि भारत-इजरायल निवेश समझौता दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाएगा. गिडोन सार ने कहा कि हाल के महीनों में कई इजरायली मंत्रियों ने भारत का दौरा किया है और कृषि तथा नवाचार के क्षेत्र में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं. उन्होंने यह भी घोषणा की कि इजरायल अगले वर्ष भारत में आयोजित होने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद करता है.
इजरायली विदेश मंत्री ने भारत-इजरायल संबंधों को वॉर्म फ्रेंडशिप यानी गर्मजोशी भरा बताया और आतंकवाद को दोनों देशों के लिए साझा खतरा कहा. उन्होंने कहा, ‘हम पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं.’ उन्होंने यह भी दोहराया कि हमास को निशस्त्र किया जाना चाहिए और गाजा का पूर्ण निरस्त्रीकरण (Full Disarm) होना चाहिए. बैठक के दौरान दोनों देशों ने रक्षा, साइबर सुरक्षा और हाई-टेक सहयोग को आगे बढ़ाने की सहमति जताई. जयशंकर ने कहा कि भारत और इजरायल की साझेदारी लोकतांत्रिक मूल्यों, सुरक्षा हितों और विकास लक्ष्यों पर आधारित है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰