कौन हैं वो 9 सबसे ताकतवर देश, जिनके पास हैं परमाणु हथियार ?

कभी ईरान और इजरायल की बमबारी ने पूरी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के डर के साये में धकेल दिया था. उस समय अमेरिका ने भी मोर्चा संभालते हुए दावा किया था कि उसने तेहरान के सभी परमाणु ठिकाने तबाह कर दिए हैं. हालांकि ईरान ने इस दावे को झूठा बताया था. लेकिन सवाल अब […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 4 नवंबर 2025, 09:37 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कौन हैं वो 9 सबसे ताकतवर देश, जिनके पास हैं परमाणु हथियार ?
Photo: UB India News Archive

कभी ईरान और इजरायल की बमबारी ने पूरी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के डर के साये में धकेल दिया था. उस समय अमेरिका ने भी मोर्चा संभालते हुए दावा किया था कि उसने तेहरान के सभी परमाणु ठिकाने तबाह कर दिए हैं. हालांकि ईरान ने इस दावे को झूठा बताया था. लेकिन सवाल अब भी वही है कि दुनिया के पास आखिर कितने परमाणु हथियार बचे हैं?

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ईयरबुक 2025 के अनुसार, जनवरी 2025 तक दुनिया के 9 देशों के पास मिलाकर 12,241 परमाणु हथियार हैं. इन देशों में भारत का नाम भी शामिल है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक तनाव के बावजूद कई देश अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को अपग्रेड कर रहे हैं. जहां एक तरफ रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य-पूर्व में जारी संघर्षों के बीच परमाणु हथियारों से दूरी बनाने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ इनकी संख्या लगातार चिंता बढ़ा रही है.

क्रमांक देश का नाम परमाणु हथियारों की संख्या स्थिति
1 अमेरिका (USA) 5,177 सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रखने वाला देश, लगातार आधुनिकीकरण जारी
2 रूस (Russia) 5,459 दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर आर्सेनल, कई हथियार हाई अलर्ट पर
3 चीन (China) 600 तेजी से बढ़ता परमाणु कार्यक्रम, नए मिसाइल सिस्टम विकसित कर रहा है
4 फ्रांस (France) 290 यूरोप का प्रमुख परमाणु देश, NATO सदस्य
5 ब्रिटेन (UK) 225 ट्राइडेंट मिसाइल सिस्टम पर निर्भर, सीमित लेकिन आधुनिक स्टॉक
6 भारत (India) 180 नो फर्स्ट यूज’ नीति का पालन करता है, मिसाइल रेंज बढ़ाने पर फोकस
7 पाकिस्तान (Pakistan) 170 भारत के खिलाफ न्यूक्लियर बैलेंस बनाए रखने की नीति
8 इजरायल (Israel) 90 औपचारिक रूप से परमाणु शक्ति नहीं मानता, लेकिन एटॉमिक क्षमता रखता है
9 उत्तर कोरिया (North Korea) 50 लगातार मिसाइल परीक्षणों के कारण वैश्विक चिंता का केंद्र

SIPRI रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 3,912 परमाणु हथियार दुनिया भर में मिसाइलों और एयरक्राफ्ट पर तैनात हैं. इनमें से 2,100 हथियारों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, यानी उन्हें मिनटों में इस्तेमाल किया जा सकता है.

न्यूक्लियर मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम्स पर काम कर रहे हैं 9 परमाणु देश 

इसके अलावा, सभी 9 परमाणु देश अब भी अपने न्यूक्लियर मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम्स पर काम कर रहे हैं, जिनके तहत पुराने हथियारों को नई टेक्नोलॉजी से अपग्रेड किया जा रहा है.

कुछ देशों ने रिटायर हो चुके पुराने परमाणु हथियारों को किया नष्ट

रिपोर्ट के अनुसार, बीते साल के मुकाबले कुछ देशों ने रिटायर हो चुके पुराने परमाणु हथियारों को नष्ट किया है. लेकिन जितने हथियार खत्म किए जा रहे हैं, लगभग उतनी ही संख्या में नए हथियार बनाए भी जा रहे हैं. इसका मतलब यह है कि दुनिया अब भी परमाणु जंग के खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं निकली है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰