धर्मेंद्र की हालत गंभीर, हेमा मालिनी ने शेयर की पोस्ट, सनी देओल ने फैंस से की अपील

बीते दिन सोमवार को धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै. एक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए सभी से अपील की है. फिलहाल दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत पूछने के लिए फैमिली उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंची […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 नवंबर 2025, 05:14 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
धर्मेंद्र की हालत गंभीर, हेमा मालिनी ने शेयर की पोस्ट, सनी देओल ने फैंस से की अपील
Photo: UB India News Archive
बीते दिन सोमवार को धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै. एक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए सभी से अपील की है. फिलहाल दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत पूछने के लिए फैमिली उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंची हैं, साथ ही सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा भी उनसे मिलने पहुंचे. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने पहले उनकी सेहत को ‘स्थिर’ बताया था. अब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की तस्वीर शेयर करके उनके हेल्थ अपडेट बताया है.

धर्मेंद्र का चल रहा ट्रीटमेंट

 

फिलहाल धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट जारी है, खबरों की माने तो वह वह रिस्पॉन्स भी कर रहे हैं.लेकिन देओल परिवार की ओर से अब तक किसी तरह का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र ने अपनी आंखों की सर्जरी भी कराई थी.बीते दिन से धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. इंडस्ट्री के कई स्टार भी उनका हाल चाल जानने के लिए एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं.

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र जिंदा हैं. कुछ वक्त पहले ही उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर चारों तरफ छा चुकी थीं. लेकिन इसी बीच बेटी ईशा देओल ने अपने पिता की मौत की खबरों का खंडन किया है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए झूठी खबर ना फैलाने की मांग की है.

ईशा ने ऑफिशियल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सोशल मीडिया को गलत खबरें फैलाने की ज्यादा ही जल्दी है. मेरे पिता ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं. हम सभी से गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें. सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया.

शाहरुख-सलमान पहुंचे थे अस्पताल

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को सांस लेने में हो रही तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बीते दिन उनकी तबीयत काफी नाजुक हो गई थी. जिसके चलते परिवार के लोग एक-एक करके उनके मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे. 89 साल के धर्मेंद्र को अपने पिता की तरह मानने वाले सलमान खान भी बीती शाम अस्पताल पहुंचे थे.

सोशल मीडिया पर फैली निधन की खबरें

शाहरुख खान भी अपने बेटे आर्यन के साथ धर्मेंद्र को देखने पहुंचे थे. हेमा मालिनी भी अपने पति से मिलने पहुंची थीं. जैसे ही सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन खबर तेजी से फैलनी शुरू हुई. बेटी ईशा ने तुरंत अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर इन खबरों को गलत ठहराया. ईशा अपने पिता के बेहद करीब हैं. हालांकि धर्मेंद्र की टीम ने भी पोस्ट के जरिए कंफर्म किया था कि धर्मेंद्र जी की हालत पहले से बेहतर है और वह रिकवर कर रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰