अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. बिहार चुनाव रिजल्ट के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 14 नवंबर 2025, 06:19 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. बिहार चुनाव रिजल्ट के रुझानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल चुका है. रुझानों में एनडीए को 190 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन 50 सीटों के आसपास है. रुझानों में भाजपा और जदयू की जोड़ी का जलवा दिख रहा है. रुझानों के मुताबिक, बिहार में अब भी नीतीश कुमार की जदयू ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. चुनाव आयोग के नतीजों से शाम तक साफ हो जाएगा कि असल में किसकी सरकार बनेगी. चुनाव आयोग के डेटा में भी एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है. आज यानी 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से ही सभी सीटों पर काउंटिंग चल रही है. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में पूरा हुआ. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर तो दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को हुई. इस चुनाव में रिकॉर्ड 67.13 फीसदी मतदान हुआ. यह साल 1951 के बाद से अब तक का सबसे अधिक वोटिंग प्रतिशत है. 243 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है. रुझानों में एनडीए ने यह आंकड़ा पार कर लिया है. एनडीए अभी दोहरे शतक के करीब है. बहरहाल, ज्यादतर एक्जिट पोल में एनडीए की जीत की संभावना जताई गई है. चलिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के हर अपडेट को जानते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

4 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
पड़ोस में अस्थिरता: एक तरफ पश्चिम एशिया में संघर्ष, दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव
खास खबर

पड़ोस में अस्थिरता: एक तरफ पश्चिम एशिया में संघर्ष, दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव

बीते सोमवार की रात को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्ति उपचार केंद्र पर हुए पाकिस्तानी हमले, जिसमें 400 से अधिक लोगों के मरने और करीब ढाई सौ लोगों के घायल होने की खबर है, दोनों देशों के रिश्तों में गहराते तनाव को तो दर्शाते ही हैं, यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का […]

UB India News19 मार्च
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)