समाचार

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

By UB India News रविवार, 30 अगस्त 2026, 03:06 PM
समाचार

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

30 अगस्त 2026 9 मिनट
समाचार

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

30 अगस्त 2026 8 मिनट
समाचार

निफ्ट संयुक्त दीक्षांत समारोह-2026 में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 18 परिसरों के छात्र होंगे एक मंच पर

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , जो राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) की आधिकारिक विजिटर हैं, 31 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित निफ्ट संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर देशभर के 18 निफ्ट परिसरों से उत्‍तीर्ण विद्यार्थी एक साथ एकत्रित होकर अपनी डिग्रियां प्राप्‍त होने का उत्सव मनाएंगे तथा संस्थान में अपनी शैक्षणिक यात्रा के समापन को चिह्नित करेंगे। इस अवसर पर उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सृजनात्मकता, समर्पण और उपलब्धियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह भी अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों, शासी मंडल के सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों, संकाय सदस्यों, विद्वानों और उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह में निफ्ट के उत्‍तीर्ण छात्रों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाएगा तथा संस्थान में अपने अध्ययन के वर्षों के दौरान उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, सृजनात्मकता, समर्पण और योगदान को मान्यता दी जाएगी। इस समारोह में विभिन्‍न परिसरों के प्रत्येक पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उन विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिनका सीजीपीए सर्वाधिक होगा। संयुक्त दीक्षांत समारोह के बाद परिसर-वार डिग्री वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से उनकी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी और शैक्षणिक जीवन से पेशेवर जीवन की ओर उनके सफर की शुरुआत को चिह्नित किया जाएगा। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन वर्ष 1986 में स्थापित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) एक सांविधिक संस्थान है, जिसका संचालन निफ्ट अधिनियम, 2006 के तहत किया जाता है। वर्षों के दौरान यह संस्थान फैशन शिक्षा के एक अग्रणी संस्थान के रूप में उभरा है, जो पारंपरिक कला एवं शिल्प, शैक्षणिक ज्ञान, डिजाइन नवाचार, प्रौद्योगिकी, सृजनात्मक सोच और उद्योग के साथ सहभागिता को एक साथ जोड़ता है। देशभर में 20 पेशेवर ढंग से प्रबंधित परिसरों के साथ, निफ्ट एक समावेशी और गतिशील शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देना जारी रखे हुए है और युवा प्रतिभाओं को ज्ञान, कौशल और सृजनात्मक क्षमताओं से सुसज्जित करता है, जिससे वे भारत के फैशन और सृजनात्मक उद्योगों में योगदान दे सकें। संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 ऐसे विद्यार्थियों की पीढ़ी के उत्सव का अवसर होगा, जिन्होंने विचारों को संभावनाओं और सृजनात्मकता को प्रभाव में बदलना सीखा है। संस्थान से आगे बढ़ते हुए ये उत्‍तीर्ण विद्यार्थी अपने साथ नए आख्यान गढ़ने, सार्थक समाधान सृजित करने और भारत के निरंतर विकसित हो रहे सृजनात्मक परिदृश्य में योगदान देने का आत्मविश्वास लेकर जाएंगे। निफ्ट में उनकी यात्रा का औपचारिक समापन भले ही हो रहा हो, लेकिन उनकी कल्पनाशीलता, नवाचार और उत्कृष्टता की यात्रा अभी शुरू हो रही है। यह अवसर उपलब्धियों के उत्सव के साथ-साथ भविष्य के लिए एक नए मंच की स्‍थापना भी होगा—उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करते हुए और इस बात पर दृष्टि डालते हुए कि वे नए भारत के फैशन, डिजाइन और सृजनात्मक पारितंत्र को आकार देने में किस प्रकार की भूमिका निभाएंगे। उनकी प्रतिभा, उद्यमशीलता और दूरदृष्टि में अधिक सृजनात्मक, नवोन्मेषी और वैश्विक रूप से जुड़े विकसित भारत की आशा निहित है। निफ्ट की सृजनात्मकता और उत्कृष्टता की भावना से प्रेरित, उत्‍तीर्ण छात्रों का यह बैच भारत के फैशन और सृजनात्मक क्षेत्रों में नए आख्यान गढ़ने के लिए तैयार है। संस्थान में उनकी यात्रा समाप्त हो रही है, लेकिन नवाचार और प्रभाव की उनकी यात्रा अब शुरू हो रही है।

30 अगस्त 2026 3 मिनट
समाचार

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

30 अगस्त 2026 1 मिनट
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

30 अगस्त 2026 5 मिनट
समाचार

दरभंगा के लहेरियासराय में नेहरू स्टेडियम की जगह बनेगा बड़ा खेल परिसर

बिहार में मिथिला क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए अब बड़ा सपना अपने ही शहर में पूरा होने की उम्मीद जगी है. दरभंगा के लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम की तस्वीर बदलने की तैयारी है. यहां 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ऐसा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना है, जहां क्रिकेट के साथ कई दूसरे खेलों के खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी. सबसे खास बात यह है कि नए क्रिकेट स्टेडियम को डे-नाइट जैसे बड़े मुकाबलों के अनुरूप तैयार करने की योजना है. बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने इसकी पुष्टि की है. नेहरू स्टेडियम की जगह बनेगा बड़ा खेल परिसर जानकारी के अनुसार, पुराना नेहरू स्टेडियम अब मिथिला की नई खेल पहचान का आधार बनने जा रहा है. प्रस्तावित परियोजना में आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम के साथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया जाएगा. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने इस योजना की जानकारी देते हुए यह बताया है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रस्तावित परियोजना का प्रेजेंटेशन देखा है. IPL जैसे डे-नाइट मैचों के लिए होगा तैयार बताया जा रहा है कि नए क्रिकेट स्टेडियम को सिर्फ स्थानीय प्रतियोगिताओं तक सीमित रखने की योजना नहीं है. मैदान में हाई-मास्ट लाइट, हाइब्रिड टर्फ पिच, आधुनिक पवेलियन और बड़े डिस्प्ले स्क्रीन जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. इन सुविधाओं का उद्देश्य स्टेडियम को बड़े और डे-नाइट मुकाबलों के मानकों के करीब ले जाना है. IPL मैच की मेजबानी के लिए अलग-अलग क्रिकेट संस्थाओं के मानकों को पूरा करना होगा, लेकिन प्रस्तावित ढांचा इस दिशा में एक मजबूत आधार तैयार कर सकता है. जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना की खासियत यह है कि पूरा फोकस केवल क्रिकेट पर नहीं होगा. प्रस्तावित इंडोर मल्टीपरपज हॉल में स्विमिंग पूल, बॉक्सिंग रिंग, जूडो और रेसलिंग एरिया, चार बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल, स्क्वैश और आधुनिक जिम की सुविधा देने की योजना है. लॉन टेनिस और वॉलीबॉल के लिए भी व्यवस्था प्रस्तावित है. क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए नेट प्रैक्टिस पिच भी बनाई जाएगी. खिलाड़ियों की ट्रेनिंग से लेकर रहने तक इंतजाम खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए स्पोर्ट्स साइंस, बायो-मैकेनिक्स और मेडिकल सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव है. बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए 100 बेड का हॉस्टल, गेस्ट हाउस और डाइनिंग हॉल भी बनाया जाएगा. इसका फायदा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को मिल सकता है. पार्किंग और सोलर पावर की भी व्यवस्था इतना ही नहीं, बड़े खेल आयोजनों के दौरान आने वाली भीड़ को देखते हुए मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव भी रखा गया है. परिसर की ऊर्जा जरूरतों के लिए सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था विकसित करने की योजना है. यानी स्टेडियम को केवल मैदान के तौर पर नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं वाले पूरे खेल परिसर के रूप में विकसित करने की तैयारी है. दरभंगा में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लहेरियासराय नेहरू स्टेडियम होगा ध्वस्त, संजय सरावगी की बड़ी पहल मिथिला के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच बता दें कि दरभंगा और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में युवा खेलों से जुड़े हैं. लेकिन बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाओं के लिए खिलाड़ियों को अक्सर पटना या दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है. प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार होने पर स्थानीय खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकती है. यही वजह है कि इस परियोजना को मिथिला के खेल भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है. संजय सरावगी बोले, खिलाड़ियों के सपनों को मिलेगा आधार संजय सरावगी का कहना है कि मिथिला ने शिक्षा, कला और संस्कृति के क्षेत्र में देश को कई प्रतिभाएं दी हैं. अब खेल प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए बेहतर मंच देने की जरूरत है. उनका कहना है कि प्रस्तावित स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हजारों युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर सकता है.

30 अगस्त 2026 4 मिनट
समाचार

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

30 अगस्त 2026 15 मिनट
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

30 अगस्त 2026 10 मिनट
समाचार

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

29 अगस्त 2026 3 मिनट
समाचार

नेपाल में फिर जलप्रलय! बिहार में हाई अलर्ट; खतरे से ऊपर गंडक

नेपाल में एक और झील टूटने के बाद फ्लैश फ्लड की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच बिहार में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. नारायणी नदी और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज में पानी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव के चलते पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है. निचले इलाकों में […]

29 अगस्त 2026 3 मिनट
समाचार

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

29 अगस्त 2026 5 मिनट
समाचार

नेपाल बाढ़ के बाद 21 भारतीय का हुआ रेस्क्यू ,288 अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाढ़ और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं. नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद कई विदेशी यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं. […]

27 अगस्त 2026 4 मिनट
समाचार

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

27 अगस्त 2026 3 मिनट
समाचार

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन […]

27 अगस्त 2026 1 मिनट
समाचार

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

27 अगस्त 2026 11 मिनट
समाचार

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

26 अगस्त 2026 2 मिनट
Showing page 1 of 133