बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

U
By UB India News Desk Patna, Bihar
रविवार, 30 अगस्त 2026, 07:38 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
Photo: UB India News Archive

पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के परेव सोन नदी में शनिवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। नाव के जरिए अवैध बालू के कारोबार में रंगदारी वसूल रहे अपराधियों और पुलिस के बीच हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब 62 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की ओर से 22 राउंड, जबकि अपराधियों की ओर से करीब 40 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। इन एनकाऊंटर में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि एक बदमाश भी गोली लगने से जख्मी हो गया।Ad

मुठभेड़ में एक अपराधी जिसका नाम अनीश बताया जाता है उसको गोली लगी, जबकि पुलिस टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर राजू कुमार के बांह में गोली लग गई और थानाध्यक्ष अमित कुमार और सहायक थानाध्यक्ष विकेश कुमार को भी चोट लगी है । अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि प्राथमिक उपचार के लिए घायल सब इंस्पेक्टर राजू सिंह को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है । पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी अनीश को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए हैं। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और एक नाव बरामद की है।

नाव के जरिए वसूल रहे थे रंगदारी

दरअसल बिहटा के परेव सोन नदी इलाके में अपराधी नाव के जरिए लोगों से रंगदारी वसूल रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और देखते ही देखते नदी किनारा गोलियों की आवाज से गूंज उठा! पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनीश कुमार, पिता रामबाबू राय, निवासी मनेर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अनीश कुमार के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों में चार कांड दर्ज हैं, जिनमें  AK-47 से जुड़े एक मामले में भी उसका नाम सामने आया है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी राइफल, एक देशी कारबाइन,एक देशी पिस्टल,दो देशी कट्टा और करीब 25 राउंड जिंदा कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक नाव को  बरामद की है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह के तीन अन्य अपराधी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फरार अपराधी आरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित कुमार और एएसएचओ विकास कुमार समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। घटना की सूचना मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।,पुलिस ने मौके से एक नाव जब्त किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, छापेमारी के दौरान कार्बाइन जैसे बड़े हथियार बरामद होने की भी सूचना है।

परेव सोन नदी में नाव के जरिए रंगदारी वसूली की सूचना पर शुरू हुई पुलिस कार्रवाई अब बड़ी मुठभेड़ में बदल गई। एक तरफ पुलिस का जवान घायल हुआ तो दूसरी ओर एक अपराधी को गोली लगी। एक अपराधी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश में नदी किनारे और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

दो पिस्टल, एक कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल, एक राइफल, एक कार्बाइन और एक देसी कट्टा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सोन नदी में रंगदारी वसूली का यह खेल कितने समय से चल रहा था और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

घटना के बाद पुलिस ने सोन नदी और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बरामद हथियार अपराधियों तक कैसे पहुंचे और उनका इस्तेमाल पहले किन वारदातों में किया गया है।

इसके साथ ही पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया, “नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कुछ लोगों द्वारा रंगदारी और पैसा वसूलने की सूचना मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुल के पास संदिग्ध स्थिति में नाव पर कुछ लोग मिले।

SSP बोले- कुल 62 राउंड फायरिंग हुई

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। अपराधियों ने करीब 40 राउंड और पुलिस ने 22 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी अनीश कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि कुछ अपराधी नदी में कूदकर फरार हो गए। नाव के पास से एक अन्य अपराधी पीयूष कुमार को गिरफ्तार किया गया।”

SSP ने कहा, “कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार और सब इंस्पेक्टर राजू कुमार समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। अनीश कुमार का इलाज PMCH में चल रहा है। उसके खिलाफ छह अलग-अलग कांड दर्ज हैं। पिछले साल इसी तरह की घटना में उसके पास से एक AK-47 बरामद हुई थी।"


U

UB India News Desk

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

4 Articles loaded
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
पड़ोस में अस्थिरता: एक तरफ पश्चिम एशिया में संघर्ष, दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव
खास खबर

पड़ोस में अस्थिरता: एक तरफ पश्चिम एशिया में संघर्ष, दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव

बीते सोमवार की रात को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्ति उपचार केंद्र पर हुए पाकिस्तानी हमले, जिसमें 400 से अधिक लोगों के मरने और करीब ढाई सौ लोगों के घायल होने की खबर है, दोनों देशों के रिश्तों में गहराते तनाव को तो दर्शाते ही हैं, यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का […]

UB India News19 मार्च
अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?
समाचार

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. बिहार चुनाव रिजल्ट के […]

UB India News14 नव॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)