SIR की प्रक्रिया शुरू होते ही घुसपैठिए पश्चिम बंगाल छोड़कर क्यों भागने लगे बांग्लादेशी ?

पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों में खलबली मची हुई है, और इसकी वजह है स्पेशल इंटेसिव रिवीजन यानी SIR। कोलकाता की गुलशन कॉलोनी जैसे एरिया खाली हो रहे हैं, जहां अवैध बांग्लादेशियों की रिहाइश मानी जाती थी। बड़ी संख्या में बांग्लादेशी, बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं और BSF से उन्हें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 नवंबर 2025, 10:05 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
SIR की प्रक्रिया शुरू होते ही घुसपैठिए पश्चिम बंगाल छोड़कर क्यों भागने लगे बांग्लादेशी ?
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों में खलबली मची हुई है, और इसकी वजह है स्पेशल इंटेसिव रिवीजन यानी SIR। कोलकाता की गुलशन कॉलोनी जैसे एरिया खाली हो रहे हैं, जहां अवैध बांग्लादेशियों की रिहाइश मानी जाती थी। बड़ी संख्या में बांग्लादेशी, बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं और BSF से उन्हें उनके वतन वापस भेजने की गुहार लगा रहे हैं। बांग्लादेश वापस जा रहे एक बांग्लादेशी ने बताया कि वह 2020 से पश्चिम बंगाल में अवैध तरीके से रह रहा था। उसने कबूला कि वह अवैध तरीके से भारत में आया था। उसने अपनी पहचान का भारत में कभी कोई दस्तावेज भी नहीं बनवाया। अब सवाल है कि बिना किसी आइडेंटिटी प्रूफ के वह पिछले 5 साल से कैसे बिना रोक-टोक के भारत में रह रहा था और अब SIR के शुरू होते ही वह क्यों अपने देश भागने को मजबूर हो गया।

तेज हुई अवैध बांग्लादेशियों की वतन वापसी

BSF के सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में बीएसएफ के साउथ बंगाल फ्रंटियर ने पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 1 हजार 720 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके वतन वापस भेज दिया है। इन सभी लोगों को भारत की तरफ से बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश को सौंप दिया गया। ये सभी नॉर्थ 24 परगना जिले के हकीमपुर चेकपोस्ट के जरिए बांग्लादेश वापस भेजे गए। बीएसएफ एक प्रक्रिया का पालन कर रही है जिसमें हकीमपुर चेकपोस्ट पर आने वाले सारे बांग्लादेशी नागरिकों को अपना बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराना होता है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस मंजूरी दे रही है। और बंगाल पुलिस अधिकारियों की तरफ से अनुमति मिलने के बाद ही उन्हें बांग्लादेश भेजा जा रहा है। चूंकि सत्यापन प्रक्रिया थोड़ी लंबी है, इसलिए बांग्लादेशियों को हकीमपुर चेकपोस्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

SIR से क्यों डरे अवैध बांग्लादेशी?

इस दौरान, हकीमपुर पोस्ट पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक बांग्लादेशी घुसपैठिए ने बताया कि वह साल 2020 में पश्चिम बंगाल आया था। वह यहां जंगल की साफ-सफाई का काम करता था। उसने अभी तक भारत में अपनी पहचान का कोई पहचान पत्र नहीं बनाया है। लेकिन अब SIR शुरू होने के बाद वह अपने देश यानी बांग्लादेश वापस जा रहा है। बांग्लादेशी घुसपैठिए से जब ये पूछा गया कि SIR में ऐसा क्या है जो वह भारत छोड़कर जाने को मजबूर हो गया है तो उनसे बताया कि सरकार की तरफ से कह दिया गया है कि ये लोग नहीं चाहिए। इसी वजह से वह पश्चिम बंगाल छोड़ रहा है। घुसपैठिए ने ये भी बताया कि वह किसी जान-पहचान वाले के साथ बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आया था। उसने भारत में आने का वैध तरीका नहीं अपनाया था। इसी वजह से उसको अब वापस जाना पड़ रहा है।

बिना रोक-टोक के भारत में बिताए 16 साल

वहीं, एक अन्य घुसपैठिए ने बातचीत में कहा कि वह तो 2009 से ही पश्चिम बंगाल में रह रहा था। वह यहां राज मिस्त्री का काम करता था। वह अपने मामा के साथ बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आया था। हालांकि, उसने कैमरे के सामने ये बताने से मना कर दिया कि उसने अपने मामा के साथ पश्चिम बंगाल में अवैध तरीके से कैसे एंट्री ली थी। लेकिन SIR शुरू होने के बाद वो भी बांग्लादेश वापस जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में कैसे हो रहा SIR?

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में SIR के तहत मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन और संशोधन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि वोटर लिस्ट में कोई भी पात्र मतदाता छूटे ना और कोई भी अपात्र शख्स उसमें शामिल ना हो। SIR प्रक्रिया के दौरान, बूथ स्तर के अधिकारी यानी BLO घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म बांट रहे हैं और उनके दस्तावेजों को सत्यापित कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में SIR की प्रक्रिया 4 नवंबर, 2025 को शुरू हुई और यह 4 दिसंबर, 2025 तक जारी रहेगी। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची चुनाव आयोग की तरफ से रिलीज की जाएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या 7 दिन बाद चली जाएगी TMC से बागी 20 सांसदों की सांसदी?
खास खबर

क्या 7 दिन बाद चली जाएगी TMC से बागी 20 सांसदों की सांसदी?

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों से जुड़ा मामला अब और विवादों में गहराता जा रहा है. बागी होने पर क्या फैसला हो इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी से तो जवाब मांगा ही है, इसके साथ ही अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी इन सभी सांसदों […]

UB India News26 अग॰
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:
खास खबर

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला है। आशीष बनर्जी की मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पार्टी दफ्तर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और मामले […]

UB India News16 अग॰
19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी
खास खबर

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन ने कहा, ‘यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। मैं खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हूं।’ साल 2003 में तस्लीमा नसरीन की किताब द्विखंडित पर पश्चिम बंगाल […]

UB India News31 जुल॰
अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?
पश्चिम बंगाल

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, विभागीय जांच में पाया गया था इस कार्यालय का निर्माण स्वीकृत भवन योजना के बिना और लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि भारी […]

UB India News18 जुल॰
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !
खास खबर

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इन चुनावों में सबसे बड़ी चर्चा विधानसभा के मौजूदा संख्या बल को लेकर है. अगर मौजूदा राजनीतिक समीकरण वोटिंग तक बरकरार रहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी तीनों सीटें जीतने […]

UB India News10 जुल॰
सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य
पश्चिम बंगाल

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं. छोटी-छोटी बात पर ऐंठ जाना उनकी आदत है. फिर भले ही उनको इसका ख़ामियाजा क्यों न भुगतना पड़े. यही हाल अब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हो गया है. उनके लिए अब […]

UB India News9 जुल॰
बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?
पश्चिम बंगाल

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। राज्य सरकार विधानसभा में चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें गुंडागर्दी और उगाही पर रोक लगाने से जुड़े दो नए कानून सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दूसरी ओर, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) […]

UB India News29 जून
बंगाल में  ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..
खास खबर

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी गतिविधियों को लेकर होने वाली पुलिसिया कार्रवाई काफी हद तक बदल जाएगी. पुलिस प्रशासन के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना आसान हो जाएगा, जिसे वह सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा मानेगी. […]

UB India News27 जून
2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!
खास खबर

2.29 लाख करोड़ रुपए का हिसाब में फंस गई ममता बनर्जी!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद लगातार राज्य में हलचल मची हुई है. पहले ममता बनर्जी चुनाव हार गईं फिर उनकी पार्टी टूट गई. अब ताजा मामला यह है कि उनके सरकार के दौरान 2.29 लाख करोड़ रुपए गायब होने का आरोप लग रहा है. जिसके बाद माना जा रहा है कि राजनीति में वित्तीय […]

UB India News24 जून