26/11 की 17वीं बरसी आज…………..

नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की आज 17वीं बरसी है। इस मौके पर मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई हमले में मारे गए बलिदानियों को याद किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों से अपील की कि वे अपना आतंकवाद से लड़ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 26 नवंबर 2025, 06:37 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
26/11 की 17वीं बरसी आज…………..
Photo: UB India News Archive

नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की आज 17वीं बरसी है। इस मौके पर मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई हमले में मारे गए बलिदानियों को याद किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों से अपील की कि वे अपना आतंकवाद से लड़ने का वादा फिर से पक्का करें। वहीं राज्यसभा सांसद उज्जवल निकम ने मुंबई हमले को लेकर पाकिस्तान की चुप्पी पर सवाल उठाए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की आर्थिक मदद बंद करने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बलिदानियों को किया याद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और देशवासियों से सभी तरह के आतंकवाद से लड़ने का अपना वादा फिर से पक्का करने को कहा। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा कि देश उनके सबसे बड़े बलिदान को कृतज्ञता के साथ याद करता है। राष्ट्रपति ने लिखा ’26/11 मुंबई आतंकी हमलों की बरसी पर, मैं उन बहादुर सैनिकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने हमारे देश के लोगों की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। देश उनके सबसे बड़े बलिदान को कृतज्ञता के साथ याद करता है। आइए, सभी तरह के आतंकवाद से लड़ने का अपना वादा फिर से पक्का करें। हम सब मिलकर तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ें और एक मजबूत और खुशहाल भारत बनाने का संकल्प लें।’

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दस आतंकियों ने 26 नवंबर, 2008 को समुद्र के रास्ते मुंबई आकर 60 घंटे की घेराबंदी के दौरान 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों को मार डाला था।

सांसद और मुंबई हमले के अभियोजक रहे उज्जवल निकम ने पाकिस्तान को घेरा
राज्यसभा सांसद और मुंबई हमले के विशेष अभियोजक रहे उज्जवल निकम ने मुंबई हमले की बरसी के मौके पर कहा कि ‘हमले को 17 साल बीत चुके हैं। हर भारतवासी को ये दिन याद रहता है। मुझे याद है कि जब हम पाकिस्तान गए थे, तब हमारी सरकार ने मुंबई हमले का मुद्दा उठाया था। हमने हमले के जिम्मेदार लोगों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई के बारे में पूछा। उन्होंने कुछ लोगों को पकड़ा लेकिन उनके खिलाफ हुए मुकदमे की कोई जानकारी नहीं है। पाकिस्तान ने कभी इस बारे में कुछ नहीं बताया।’

उज्जवल निकम ने कहा कि ‘लोगों को आज तक नहीं पता कि मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं का क्या हुआ। जब हमने हाफिज सईद और जकी उर रहमान लखवी की गिरफ्तारी न होने का सवाल उठाया तो उन्होंने सबूत मांगे। हमने डेविड हेडली के बयान दर्ज किए और उसने साफ तौर पर मुंबई हमले के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर ए तैयबा का लिंक होने की बात कही। हमने सभी डॉजियर पाकिस्तान भेजे, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पाकिस्तान अभी भी चुप है, अगर पाकिस्तान की सरकार लोकतंत्र में विश्वास रखती है तो वे किससे डर रहे हैं?’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰