दिल्ली बम ब्लास्ट:सातवां मददगार शोएब गिरफ्तार

लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। NIA ने फरीदाबाद से शोएब नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को धमाके से ठीक पहले न केवल पनाह दी, बल्कि लॉजिस्टिक सपोर्ट भी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 26 नवंबर 2025, 07:28 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली बम ब्लास्ट:सातवां मददगार शोएब गिरफ्तार
Photo: UB India News Archive
लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। NIA ने फरीदाबाद से शोएब नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को धमाके से ठीक पहले न केवल पनाह दी, बल्कि लॉजिस्टिक सपोर्ट भी मुहैया कराया था। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है।

घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका
सूत्रों के अनुसार, शोएब की गिरफ्तारी के बाद मामले की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शोएब को पहले भी इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और फिर छोड़ दिया गया था। हालांकि, ताजा खुलासों के बाद उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी बताया जा रहा है कि शोएब ही मुख्य आतंकी डॉक्टर उमर को मेवात और नूंह जैसे इलाकों में ले गया था। वहां पर डॉक्टर उमर शोएब की बहन की घर ही ठहरा था।

बरामदगी और NIA की जांच में नया अपडेट
गिरफ्तारी का यह महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब एक अन्य गिरफ्तार आरोपी, डॉक्टर मुज्जमिल ने पूछताछ के दौरान शोएब के घर का खुलासा किया। डॉक्टर मुज्जमिल की निशानदेही पर NIA ने शोएब के घर से कुछ महत्वपूर्ण चीजें बरामद की हैं, जिनमें एक ग्राइंडर और अन्य सामग्रियां शामिल हैं।
यह माना जा रहा है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल बम बनाने या अन्य आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा सकता था। NIA वर्तमान में शोएब से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस आतंकी मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और उनके नापाक इरादों का पता लगाया जा सके।
दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर 2025 को एक कार में हुए धमाका हुआ था। इस धमाके में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए कार बम धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

NIA डॉ. आदिल और डॉ. शाहीन को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लाएगी

उधर, आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉ. मुजम्मिल शकील की निशानदेही के बाद अब जांच एजेंसी NIA डॉ. आदिल अहमद और डॉ. शाहीन सईद को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लाएगी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि डॉ. आदिल और डॉ. उमर नबी के बीच कई साल से दोस्ती थी।

आदिल कई बार उमर से मिलने के लिए यूनिवर्सिटी आया था। वह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में उमर के फ्लैट में ही रुकता था। यहां उसकी मुलाकात मुजम्मिल शकील और शाहीन सईद से हुई।

बताया जा रहा है कि आदिल ने ही फतेहपुरा तगा और धौज गांव में विस्फोट जुटाने का आइडिया दिया था, क्योंकि आसपास काफी मुस्लिम आबादी है। इसके अलावा यहां बगैर किसी कागजी फार्मेलिटी के आसानी से कमरे भी किराए पर मिल जाते हैं।

आदिल ने ही विस्फोटक ठिकानों का भंडाफोड़ किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी पुलिस के साथ मिलकर 26 अक्टूबर को सहारनपुर से आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। उसके कश्मीर वाले घर से एके-47 राइफल बरामद हुई। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही फरीदाबाद में विस्फोटक सामग्री मिलने का मामला सामने आया।

बताया जा रहा है कि पुलिस की सख्त पूछताछ में आदिल टूट गया। उसने व्हाइट कॉलर टेटर मॉड्यूल में शामिल बाकी डॉक्टरों के नाम उगले। साथ ही फतेहपुरा तगा और धौज गांव में विस्फोटक सामग्री जुटाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मुजम्मिल शकील को दबोचा।

आदिल और उमर अनंतनाग में सरकारी डॉक्टर थे

आदिल और दिल्ली ब्लास्ट में मारा गया आतंकी उमर नबी आपस में दोस्त थे। दोनों जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में स्थित एक सरकारी अस्पताल में नौकरी करते थे। बाद में आदिल ने यूपी के सहारनपुर में नौकरी शुरू की, जबकि उमर नबी ने अल फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी शुरू की। दोनों अलग-अलग जगह रहे लेकिन संपर्क लगातार रहा।

आदिल की पत्नी और भाई भी डॉक्टर आदिल कश्मीर के कुलगाम जिले के वानपुरा का रहने वाला है। आदिल ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की। अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में रेजिडेंट डॉक्टर की नौकरी की। 2024 में अस्पताल से इस्तीफा देकर सहारनपुर आ गया। यहां कई अस्पतालों में काम करने लगा।

बाद में फेमस मेडिकेयर अस्पताल में लाखों के पैकेज पर जॉइन किया। 4 अक्टूबर को आदिल ने जम्मू-कश्मीर में शादी की। पुलिस के अनुसार, डॉ. आदिल का भाई भी डॉक्टर है। उसकी पत्नी रुकैया भी मनोचिकित्सक है।

मुजम्मिल और शाहीन से मुलाकात कराई

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में उमर नबी से मिलने के लिए आदिल कई बार आया। यूनिवर्सिटी कैंपस में ही उमर नबी ने आदिल की मुलाकात मुजम्मिल और शाहीन सईद से कराई। यूनिवर्सिटी में आदिल उमर नबी और मुजम्मिल के हॉस्टल के फ्लैट में ही रुकता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब जांच एजेंसी इस बात का पता लगा रही है कि आदिल यूनिवर्सिटी में किन-किन लोगों के संपर्क में था। अभी तक वह कितनी बार यूनिवर्सिटी आया और किस समय पर आया। आदिल के आने से लेकर जाने तक के बीच के समय के पूरे रिकॉर्ड को चेक किया जा रहा है।

अब शाहीन से कराएगी निशानदेही जांच एजेंसी डॉ. शाहीन को निशानदेही के लिए यूनिवर्सिटी लेकर आएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आतंक के इस नेटवर्क में शाहीन सईद को अहम जिम्मेदारी दी गई थी। वह यूनिवर्सिटी की करिकुलम कमेटी में तीसरे नंबर पर थी। शाहीन ही आतंक के इस नेटवर्क में शामिल करने के लिए ब्रेन वॉश करने का काम करती थीं।

अब जांच एजेंसी शाहीन को यूनिवर्सिटी लाकर बारीक से बारीक जानकारी हासिल करेगी, जैसे कि वह यूनिवर्सिटी में किससे मिलती थी और कहां बैठक करती थी। मीटिंग के दौरान कौन लोग शामिल होते थे? शाहीन की गाड़ी में मिले हथियारों को यूनिवर्सिटी में किस तरीके से लाया गया और उन्हें कहां और कैसे छिपाया गया था? इस तरह की सभी जानकारियों को एकत्रित किया जाएगा।

मुजम्मिल ने कराई निशानदेही- कहां से खरीदा अमोनियम नाइट्रेट

मुजम्मिल शकील को NIA स्थानीय पुलिस के साथ 24 नवंबर की रात को निशानदेही के लिए फरीदाबाद लेकर पहुंची। टीम ने फरीदाबाद, गुरुग्राम के सोहना और फतेहपुर तगा में करीब 4 घंटे तक अलग-अलग लोकेशन पर उसकी गतिविधियों की पड़ताल की।

टीम ने अल फलाह यूनिवर्सिटी में उसके मेडिकल केबिन, कमरे और सहयोगी छात्रों से संपर्क की भी छानबीन की। इस दौरान मुजम्मिल ने लक्ष्मी बीज भंडार और मदान बीज भंडार की शिनाख्त की। उसने जांच टीम को बताया कि जनवरी-फरवरी 2023 में उसने इन्हीं दुकानों से अमोनियम नाइट्रेट खरीदा था।

 

घटना के तुरंत बाद NIA ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। NIA की सघन जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आतंकी उमर उन नबी, जो इस हमले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, को फरीदाबाद के धौज निवासी शोएब ने पनाह दी थी।

गिरफ्तारियों का क्रम
NIA ने इस मामले में पहले भी उमर के छह अन्य खास साथियों को गिरफ्तार किया था। शोएब इस मामले में गिरफ्तार होने वाला सातवां आरोपी है। इन गिरफ्तारियों से NIA को आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों, उनकी कार्यप्रणाली और उनके संबंधों को समझने में मदद मिल रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस आतंकी हमले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰