किसी ने सोचा तक न होगा………………….

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने कमाल का खेल दिखाते हुए भारत को 408 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने भारत का दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. यह भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी हार है. इस टेस्ट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 26 नवंबर 2025, 07:29 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
किसी ने सोचा तक न होगा………………….
Photo: UB India News Archive

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने कमाल का खेल दिखाते हुए भारत को 408 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने भारत का दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. यह भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी हार है. इस टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का स्कोर बनाया था. साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने 109 रन की पारी खेली जिसके दम पर अफ्रीका ने 489 का स्कोर करने में सफलता हासिल की थी. वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन बनाए थे. दोनों की पारी के अलावा काइल वेरेन ने 45 रन बनाए थे. वहीं, पहली पारी में भारत की ओर से कुलदीप यादव को 4 विकेट मिला था. दो विकेट जडेजा लेने में सफल रहे थे. इसके बाद जब भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी खेली तो केवल 201 रन ही बना सकी.

भारत के बल्लेबाज पूरी तरह से विफल रहे थे. भारत की ओर से केवल यशस्वी जायवाल ने अच्छी बल्लेबाजी की थी और  58 रन बनाकर आउट हुए थे. साउथ अफ्रीकी की ओर से मार्को यान्सन ने 6 विकेट और तीन विकेट साइमन हार्मर ने हासिल किए थे. भारत पर 288  की लीड हासिल की थी.

इसके बाद दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 288 5 विकेट पर 260 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. जिसके कारण भारत को 549 रन का टारगेट मिला था. भारतीय दूसरी पारी में 140 रन ही बना सकी, भारत को 408 हराकर साउथ अफ्रीका ने ऐतिहासिक जीत हासिल की.

Latest and Breaking News on NDTV

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की यह रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में स्पिनर साइमन हार्मर ने 6 विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. हार्मर के अलावा केशव महाराज को दो विकेट और सेनुरन मुथुसामी को एक विकेट हासिल किए , दूसरी पारी में भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 54 रन की पारी खेली.

दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को सिर्फ 140 रन पर ढेर करते हुए 408 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की. इसके साथ ही उसने 2 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. ये भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 2000 के बाद पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है.

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए 522 रन और चाहिए थे, जबकि उसके पास 8 विकेट बचे थे. यहां से जीत की संभावनाएं तो पहले ही खत्म हो चुकी थीं. साथ ही सीरीज भी हाथ से निकल ही चुकी थी. जरूरत सिर्फ ये थी कि पूरे दिन बल्लेबाजी करते हुए किसी तरह मैच को ड्रॉ करवाया जाए और क्लीन स्वीप की शर्मिंदगी से बचा जा सके. मगर पहले सेशन में ही ये तय हो गया कि मैच ड्रॉ भी नहीं हो पाएगा.

साउथ अफ्रीका ने दिन के पहले सेशन में ही कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत को पवेलियन लौटा दिया. इन तीनों को ही ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने अपना शिकार बनाया, जो पहले टेस्ट से ही टीम इंडिया के लिए आफत साबित हो रहे थे. इस मैच में कप्तानी कर रहे पंत का विकेट सबसे बड़ा झटका था. साई सुदर्शन हालांकि दूसरी छोर से टिककर ज्यादा से ज्यादा ओवर निकाल रहे थे. उन्हें इस दौरान रवींद्र जडेजा का भी साथ मिला.

मगर दूसरे सेशन की शुरुआत में ही सुदर्शन की पारी का अंत हुआ. मगर उम्मीद थी कि वॉशिंगटन सुंदर और जडेजा इस साल मैनचेस्टर टेस्ट वाला कमाल दोहरा सकेंगे, जहां दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दिन शतक जमाकर टेस्ट ड्रॉ करवाया था. करीब एक घंटा दोनों टिके भी रहे लेकिन हार्मर ने सुंदर को आउट कर अपने 5 विकेट पूरे किए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने भी फिर निराश किया और हार्मर का छठा शिकार बने. इसके बाद तो केशव महाराज ने एक ही ओवर में जडेजा और मोहम्मद सिराज को आउट कर टीम इंडिया को 140 रन पर ढेर कर दिया.

इस तरह 549 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया 408 रन के बड़े अंतर से हार गई, जो टेस्ट क्रिकेट में रन के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार है. इतना ही नहीं, 2024 से पहले टीम इंडिया को घर में एक बार भी क्लीन स्वीप का सामना नहीं करना पड़ा था लेकिन पिछले एक साल में दूसरी बार टीम इंडिया का ऐसा हाल हुआ है. पिछले साल न्यूजीलैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी.

टेस्ट में भारत की सबसे बड़ी हार

408 रन बनाम SA (गुवाहाटी, 2025)*
342 रन बनाम AUS (नागपुर, 2004)
341 रन बनाम PAK (कराची, 2006)
337 रन बनाम AUS (मेलबर्न, 2007)
333 रन बनाम AUS (पुणे, 2017)

दक्षिण अफ्रीका पहली पारी: 489

भारत पहली पारी: 201

दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी:

रेयान रिकेल्टन का सिराज बो जडेजा 35

ऐडन मारक्रम बो जडेजा 29

ट्रिस्टन स्टब्स बो जडेजा 94

तेम्बा बावुमा का रेड्डी बो वाशिंगटन 03

टोनी डि जॉर्जी पगबाधा बो जडेजा 49

वियान मुल्डर नाबाद 35

अतिरिक्त: 15

कुल: 78.3 ओवर में पांच विकेट पर: 260 रन :पारी घोषित:

विकेट पतन: 1-59, 2-74, 3-77, 4-178, 260

गेंदबाजी:

बुमराह 6-0-22-0

सिराज 5-1-19-0

जडेजा 28.3-3-62-4

कुलदीप 12-0-48-0

वाशिंगटन 22-2-67-1

जायसवाल 1-0-9-0

रेड्डी 4-0-24-0

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰