ब्रेकअप पर मेकअप का तंज………

कर्नाटक में नेतृत्व परिर्वतन के मुद्दे पर मचे घमासान के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच ब्रेकफास्ट मीटिंग हो चुकी है। इसके बाद कहा जा रहा है कि अब राज्य में सब कुछ ठीक है। इस सब के बीच डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 30 नवंबर 2025, 07:50 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ब्रेकअप पर मेकअप का तंज………
Photo: UB India News Archive

कर्नाटक में नेतृत्व परिर्वतन के मुद्दे पर मचे घमासान के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच ब्रेकफास्ट मीटिंग हो चुकी है। इसके बाद कहा जा रहा है कि अब राज्य में सब कुछ ठीक है। इस सब के बीच डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मुझे अपनी लिमिट पता है, सीएम सिद्धारमैया और मेरे बीच कोई मतभेद नहीं है। बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत के दौरान शिवकुमार ने कहा कि वह कर्नाटक कांग्रेस प्रेसिडेंट के तौर पर अपनी सीमा अच्छी तरह जानते हैं। उनकी पार्टी का एकमात्र फोकस 2028 के कर्नाटक असेंबली इलेक्शन के लिए स्ट्रैटेजी तैयार करना है।


मुझे और सीएम में कोई फर्क नहीं

डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझमें और सीएम में कोई फर्क नहीं है। पार्टी अध्यक्ष होने के नातेमुझे अपनी लिमिट पता है। मैंने कहीं भी सीएम के साथ कोई कमेंट या अलग राय नहीं बताई है। हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। कर्नाटक के लोगों की बहुत सारी उम्मीदें हैं, और हम उनके लिए काम करने के लिए कमिटेड हैं। हमारा मकसद 2028 और 2029 है, और हम उसके लिए काम कर रहे हैं। सीएम और मैं एक स्ट्रेटेजी बनाएंगे। हम अलग-अलग मुद्दों पर एक ऑल-पार्टी मीटिंग बुलाना चाहते हैं। गौरतलब हो कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच लीडरशिप की खींचतान की बढ़ती अटकलों के बीच कांग्रेस ने एकता दिखाने की कोशिश की थी। इसके तहत दोनों नेताओं ने शनिवार को एक घंटे तक ब्रेकफास्ट मीटिंग की थी। इसके बाद पार्टी हाईकमान के निर्देशों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी।

ब्रेकअप पर मेकअप का तंज
विपक्ष ने इस मीटिंग को ‘ब्रेकअप पर मेकअप’ कहकर खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि नेता सिर्फ एकजुटता दिखाकर अपने अंदरूनी मतभेदों को छिपाने की कोशिश कर रहे थे। कर्नाटक में लीडरशिप में बदलाव की अटकलें 20 नवंबर को तेज हुईं, जब सिद्धारमैया की सरकार ने अपना आधा कार्यकाल पूरा किया। मौजूदा सीएम सिद्धारमैया ने कर्नाटक के लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का हवाला देते हुए जोर देकर कहा कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने पांच गारंटी योजनाओं सहित पार्टी के वादों को पूरा करने के अपने वादे पर जोर दिया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰